50 Best Happy Teachers Day Quotes in Hindi | शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं सन्देश

Share your love

Happy Teachers day quotes wishes whatsapp status messages Poem in Hindi | शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, अनमोल विचार कथन

दोस्तो, भारत में प्राचीन काल से ही शिष्य गुरु परंपरा को जीवंत बनाए हुए है| भगवान् राम को भी अपने राजमहल के सुख सुविधा को छोड़कर गुरु से शिक्षा लेने के लिए जाना पड़ा और एक साधारण जीवन जिया|

आधुनिक युग में शिक्षक के प्रति समाज में भाव शायद कुछ कम हुए हों, लेकिन जीवंत अभी भी हैं, आज भी शिक्षक दिवस को अध्यापक को सम्मानित करने के लिए पूरे भारत में मनाया जाता है|

भारत में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस

भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है| हालांकि शिक्षक दिवस का प्रत्येक देश में अपना एक स्थानीय महत्व है| विभिन्न देशों में अलग अलग दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है|

विश्व शिक्षक दिवस कब है|

प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को पूरे विश्व में टीचर्स डे मनाया जाता है| 1994 को UNESCO ने इसी दिन पूरे विश्व के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए टीचर्स डे सेलिब्रेट करने का निश्चय किया|

इसके अलावा विश्व में शिक्षा के स्तर को सुधारने, शिक्षा और पढ़ाने की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना भी विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य है|

विश्व शिक्षक दिवस की हर साल अलग अलग थीम होती हैं, जैसे 1996 में “Teaching in Freedom” और 2018 में “Engaging Teachers” स्लोगन के माध्यम से शिक्षक दिवस मनाया गया|

भारत में शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है

हमारे प्राचीन ग्रंथों में शिक्षक को ईश्वर के सामान बताया गया है। वेदों में लिखित यह संस्कृत श्लोक इसकी पुष्टि भी करता है|

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः,
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः।

इसका अर्थ है गुरु ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश है। इसलिए मैं उनको प्रणाम करता हूं।

क्या आपको पता है, डॉ राधाकृष्णन सर्वेपल्ली की याद में इनके ही जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में पूरे भारत में सेलिब्रेट किया जाता है|

डॉ राधाकृष्णन सर्वेपल्ली एक महान शिक्षक और विचारक थे| इन्होने भारतीय संस्कृति के सर्वोच्च मूल्यों और मान्यताओं से विश्व को परिचय कराया|

डॉ राधाकृष्णन भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति और भारत रत्न पुरुष्कार प्राप्त करने वाले भारत के प्रथम व्यक्ति थे|

राधाकृष्णन जी कभी राजनेता थे ही नहीं, उन्होंने अपने आपको हमेशा से ही एक शिक्षक ही माना| राधाकृष्णन ही पहने ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने हिन्दू संस्कृति और सभ्यता का विस्तृत अध्यन किया और पूरे विश्व पटल पर हिन्दू धर्म के प्रति नकारात्मक द्रष्टिकोण को दूरे करने का प्रयास किया|

सही शव्दों में कहें, डॉ राधाकृष्णन सर्वेपल्ली ने ही विश्व के सामने भारत की महान संस्कृति को सम्मान दिलाया| इन्ही की याद में भारत की सरकार ने 1962 में प्रथम बार 5 सितम्बर को राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस मनाया|

तब ही से हर साल भारत में इसी दिन टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है|

क्यूँ मनाएं शिक्षक दिवस

माता पिता के बाद, एक व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ा योगदान शिक्षक का ही होता है| जहाँ माता पिता जन्म देते हैं, वही, व्यावहारिक ज्ञान और उचित शिक्षा के माध्यम से एक टीचर स्टूडेंट को इस संसार में सफल जीवन जीने के लिए तैयार करता है|

हम सभी को शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को सम्मानित करना चाहिए| यदि आप अपने शिक्षक के समीप नहीं हैं, ऐसी स्थिति में एक हार्ट टचिंग मेसेज तो भेज ही सकते हैं|

यहाँ हम शिक्षक दिवस पर शुभकामनायें, मेसेज और कोट्स आपके साथ साझा कर रहे हैं| आशा करते हैं, आपको अवश्य पसंद आयेंगे|

Happy Teachers Day Quotes in Hindi

शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं संदेश

आप हमें पढ़ाते हो,
आप हमें समझाते हो,
बच्चों का भविष्य,
आप ही बनाते हो|

Happy Teachers Day sirji/Madam
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं|


गुरु बिना ज्ञान कहाँ,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहाँ
गुरु ने दी शिक्षा जहाँ,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहां|

Happy Teachers Day sirji/Madam
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं|


एक शिक्षक वो दिशासूचक है जो जिज्ञासा, ज्ञान
और बुद्धिमानी के चुम्बक को सक्रीय बनाता है|

Happy Teachers Day sirji/Madam
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं|


शांति का पढाया पाठ, अज्ञान का मिटाया अन्धकार
गुरु ने सिखाया हमें नफ़रत पर विजय है प्यार|


हम अपने जीवन के लिए माता पिता के ऋणी होते हैं
लेकिन एक सुद्रण व्यक्तित्व के लिए हम एक शिक्षक के ऋणी होते हैं|


जिसे देता ये जहाँ सम्मान, जो करता है देशों का निर्माण
जो बनाता है इंसान को इंसान, जिसे करते हैं सभी प्रणाम
जिसकी छायाँ में मिलता ज्ञान जो कराये सही दिशा की पहचान
ऐसे गुरु को मेरा प्रणाम|


सभी कठिन कार्यों में, एक
जो सबसे कठिन है वो है
एक अच्छा शिक्षक बनना|


शिक्षक में दो गुण निहित होते हैं,
एक जो आपको डरा कर नियमों में बांधकर एक
सटीक इंसान बनाता हैं
और दूसरा जो आपको खुले आसमां में छोड़ कर
आपका मार्गदर्शन करते जाता है|


ऑनलाइन निशुल्क ज्ञान बाटने वाले सभी गुरुओं
को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


हर किसी की सफलता में एक शिक्षक की भूमिका अवश्य होती है,
बिना प्रेरणा के किसी भी उंचाई तक पहुँचना असंभव है|


एक सच्चा शिक्षक जब जीवन के सबक सिखाता है,
तो कोई भी उसे जीवन भर नहीं मिटा सकता|


हर काम आसान हो जाता है,
जब सच्चे शिक्षक का सानिध्य मिलता है,
फिर कितने ही आएं, जीवन में उतार चढाव,
शिक्षक के चरणों में ही मिलता है ठहराव


सही क्या है, गलत क्या है,
ये सबक पढ़ाते हैं आप,
झूठ क्या है, सच क्या है,
ये बात समझाते हैं आप,
जब सूझता नहीं कुछ भी,
राहों को सरल बनाते हैं आप


क्यां दूं तुम्हे गुरु दक्षिणा, मन ही मन ये सोचूं
चूका न सकूँ कर्ज तुम्हारा, जीवन सारा दे दूं


आदर्शों की मिसाल बनकर बाल जीवन संवारता शिक्षक
सदाबहार फूल सा खिलकर महकता और मकाता शिक्षक


हमें शिक्षित करने के लिए आपने जो कड़ी मेहनत
और प्रयत्न किये हैं, हम उसके सदा आभारी रहेंगे


एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है,
जो खुद को जला कर दूसरों के लिए प्रकाश करता है|


जीवन के हर अँधेरे में रोशनी दिखाते हैं आप,
बंद हो जाए सब दरवाजे, नया रास्ता दिखाते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, जीवन जीना सिखाते हैं आप


माँ बाप की मूरत है गुरु,
कलयुग में भगवान् की सूरत है गुरु


अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योति जलाई है,
गुरु के चरणों में रहकर हमने सब शिक्षा पाई है
गलत राह पर भटके जब हम, गुरु ने ही राह दिखाई है|


शिक्षक के पास ही वो कला है
जो मिटटी को सोने में बदल सकती है


शिक्षक मोमबत्ती की तरह होते हैं,
वे खुद को जला कर हम स्टूडेंट्स की
जिंदगी रोशन कर देते हैं|


आप मेरे जीवन की चिंगारी है, प्रेरणा है, गाइड है,
आप ही मेरे जीवन का प्रकाश स्तम्भ है,
मैं मन की गहराई से आपका आभारी हूँ


अन्धकार को हटाकर प्रकाश की और ले जाने बाले गुरु,
जीवन की राह दिखाने वाला गुरु, इंसान को इंसान बनाता है गुरु,


शिक्षक स्वयं कभी बुलंदियों पर नहीं पहुंचते,
लेकिन बुलंदियों पर पहुँचाने वालों को शिक्षक ही निर्मित करते हैं|


पूरे विश्व के लिए आप एक केवल शिक्षक होंगे,
लेकिन अपने स्टूडेंट्स के लिए आप एक हीरो हैं|


एक गुरु कोई ऐसा नहीं होता जो आपके लिए
मशाल पकड़ता है, वो खुद मशाल होता है|


किसी महान देश को महान बनाने के लिए
माता पिता एवं शिक्षक ही जिम्मेदार होते हैं|


Happy Teachers Day Poem in Hindi

शिक्षक दिवस पर एक कविता

हम स्कूल रोज है जाते,
शिक्षक हमको पाठ पढ़ाते,
दिल बच्चों का कोरा कागज़
उस पर अमिट लिखवाते,
जाति-धर्म पर लड़े न कोई,
करना सबसे प्रेम सिखाते,
हमें सफलता कैसे पानी
कैसे चढ़ना शिखर बताते,
सच तो ये है स्कूलों में
अच्छा एक इंसान बनाते

सही क्या है, गलत क्या है,
ये सब बताते हैं आप,
झूठ क्या है और सच क्या है
ये सब समझाते है आप,
जब सूझता नहीं कुछ भी
राहों को सरल बनाते हैं आप,

जीवन का मार्ग कठिन हैं
सत्य का विचार कठिन हैं
पर जो हर हाल में सत्य सिखाये
वही एक सफल शिक्षक कहलाये

कड़ी धूप में जो दे वृक्ष सी छाया
ऐसी हैं इनके ज्ञान की माया
नहीं होता कोई रक्त सम्बन्ध
फिर भी हैं जीवन का अनमोल बंधन

जीवन के हर अँधेरे में,
रौशनी दिखाते हैं आप,
बंद हो जाते हैं जब सारे दरवाज़े
नया रास्ता दिखाते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं
जीवन जीना सिखाते हैं आप!

यह भी पढ़ें:-

What is GST in Hindi, Types, rules, History – आसान भाषा में समझें

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *