Amazing Facts about Rajasthan in Hindi | राजस्थान के बारे में मजेदार रोचक तथ्य

Share your love

Interesting and amazing Facts about Rajasthan in Hindi | general Knowledge about Rajasthan in Hindi | राजस्थान के बारे में मजेदार अद्भुत रोचक तथ्य

दोस्तो, राजस्थान हमेशा से ही वीरों की भूमि रही है| राजपूतों की बहादुरी के किस्से दूर दूर तक मशहूर हैं| इस धरती पर महाराणा प्रताप जैसे वीर भी पैदा हुए और मीरा बाई जैसी कृष्ण भक्त भी|

राजस्थान की इस पवित्र धरती के कई अनगिनत किस्से हैं जिनका बयां शुरू करें तो समय कम पड़ जाए|

विदेशी सेलानियों को राजस्थान बहुत पसंद है| यहाँ के राज ठाठ, भोजन, व्यंजन, पर्यटन स्थल, वीर गाथाएं, पहनाव उडाव सब कुछ मोह लेने वाला है|

आज हम ऐसे ही कुछ राजस्थान के बारे में रोचक तथ्यों के बारे में (Interesting and Amazing Facts about Rajasthan in Hindi) आपके साथ चर्चा करेंगे|

इसके अलावा राजस्थान की संस्कृति, भोजन, नृत्य, कला, राजनीती के सामान्य ज्ञान के रूप में इन रोचक तथ्यों को आप याद रख सकते हैं| (Rajasthan General Knowledge facts in Hindi) से भी आपको रूबरू कराने की कोशिश करेंगे|

बस अंत तक हमारे साथ बने रहिये|

Interesting Facts about Rajasthan in Hindi

राजस्थान के बारे में रोचक तथ्य

राजस्थान राज्य से कई ऐसे रोचक तथ्य जुड़े हुए हैं जिन्हें जानकार आप हेरान रह जायेंगे| ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों का हमने संग्रह किया है| प्रति वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है| ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार 30 मार्च 1949 को राजस्थान की स्थापना हुई थी|

ब्रिटिश राज के समय राजस्थान अलग अलग रियासतों में विभाजित था और अंग्रेज सरकार ने इन्हें स्वायत्ता प्रदान की हुई थी| अर्थार्थ प्रदेश पर शासन राजपूत राजा ही करते थे बस यह राजा अंग्रेज सरकार को अपने राज्य के कर का एक हिस्सा सरकारी खजाने में जमा करना होता था|

पुरे राज्य को एक करना बहुत मुश्किल था| राज्य के गठन की प्रक्रिया 18 मार्च 1948 को शुरू हुई और 1 नवम्बर 1956 को ख़त्म हुई थी|

#1. राजस्थान राज्य की स्थापना 30 मार्च 1948 को हुई थी लेकिन पुरे राज्य का एकीकरण अगले ६ साल तक चलता रहा और 1 नवम्बर 1956 को जाकर राजस्थान का पूर्णतय एकीकरण हुआ|

source – Google

#2. राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है| इसका सम्पूर्ण क्षेत्रफल 342,239 km² है

source – Google

#3. क्या आपको पता है, राजस्थान में भयंकर गर्मी पड़ने के बावजूद भी यहाँ एक हिल स्टेशन है जिसका नाम माउंट आबू है| यह समुद्र तल से 1722 मीटर की उंचाई पर स्तिथ है|

#4. आपको जानकार आश्चर्य होगा राजस्थान में अरावली पर्वत की सबसे ऊँची चोटी भी स्तिथ है इस चोटी को गुरु शिखर के नाम से जानते हैं|

#5. भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल भी राजस्थान में स्तिथ है| इस मरुस्थल का 60% हिस्सा भारत में स्तिथ है और बाकि पाकिस्तान में|

#6. राजस्थान में भारत की एक मात्र खारी नदी लूनी नदी बहती है|

#7. भारत की सभी प्रमुख विश्व धरोहरों में कुछ राजस्थान में भी है जैसे केवला देव राष्ट्रिय उद्धान (घना पक्षी विहार), जंतर मंतर (जयपुर), पहाड़ी किले (चित्तोड़गड, कुम्भलगड, रणथम्भोर, अम्बर, जैसलमेर)

  • Chittorgarh Fort
  • Kumbhal Garh Fort
  • Ranthambore Fort
  • Gagron Fort
  • Amer Fort
  • Jaisalmer Fort
  • Keoladeo National Park
  • Jantar Mantar

#8. क्या आपको पता है राजस्थान में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी दीवार स्तिथ है| यह दीवार है कुम्भलगड किले की दीवार जिसकी कुल लम्बाई लगभग 36 किलोमीटर है|

#9. राजस्थान के कई शहरों को रंगों के आधार पर जाना जाता है, जैसे जयपुर को गुलाबी शहर (Pink city), जोधपुर को नीला शहर (Blue City), उदयपुर को सफेद शहर (White City) और झालावाड़ को बैंगनी शहर (Purple City) के नाम से जाना जाता है|

जोधपुर – ब्लू सिटी
जयपुर – पिंक सिटी
झालावाड़ – पर्पल सिटी
उदयपुर – लेक सिटी और White City

#10. पुरे भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला भी राजस्थान में ही स्तिथ है| जिसका नाम है जैसलमेर जी हाँ सही सुना आपने

#11. राजस्थान के उदयपुर शहर को झीलों का शहर (Lake City) भी बोला जाता है|

#12. राजस्थान अपने शाही महलों के लिए बहुत फेमस है यदि आप शाही शादी करना चाहते हो तो आप

  • सोमोद पैलेस
  • नीमराना फोर्ट पैलेस
  • चोमू पैलेस
  • चोमुगड़ पैलेस
  • नारायण निवास पैलेस

#13. भारत का परमाणु परिक्षण केंद्र पोखरण भी राजस्थान में ही स्तिथ है| पोखरण में ही 1974 में पहला और 1998 में दूसरा परमाणु परिक्षण हुआ था|

#14. राजस्थान फिल्म नगरी मुंबई का पसंदीदा स्टूडियो है| यहाँ भारत की कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है| जिनेम प्रमुख हैं बाजीराव मस्तानी, रंग दे बसंती, लम्हे आदि, इसके अलावा हॉलीवुड मूवी The Dark Knite Rises की भी यहाँ शूटिंग हो चुकी है|

#15. भानगड़ का किला, जो की सबसे खतरनाक भूतिया जगह मानी जाती है राजस्थान में ही स्तिथ है| इस किले में रात में प्रवेश वर्जित है| इसके अलावा रात के समय इस किले के आस पास भी घुमने की मनाही है| यह किला अलवर के पास भानगड़ जगह पर स्तिथ है|

#16. राजस्थान में ही एक जगह है कुलधरा गाँव| माना जाता है यह गाँव अभिशापित है इस गाँव में अब कोई नहीं रहता है| 1800 के दशक में इस गाँव के सारे निवासी एक ही रात में इस गाँव को छोड़कर चले गए थे| वे लोग कहाँ गए किसी को कुछ नहीं पता|

#17. चूहों के मंदिर के बारे में तो आपने सुना होगा| यह करणी माता का मंदिर है| यह मंदिर बीकानेर से 30 किलोमीटर दूर देशनोक नामक स्थान पर बना हुआ है| इस मंदिर हमेशा चूहों से पटा हुआ रहता है| यहाँ चूहों को शुभ माना जाता है| और भक्त चूहों को प्रसाद जरुर खिलाते हैं और चूहे भी कभी भी भक्तों को काटते नहीं हैं|

#18.राजस्थान में 5 राष्ट्रिय उद्धान हैं

  • घना पक्षी विहार भरतपुर,
  • मुकुंदरा नेशनल पार्क,
  • डेजर्ट नेशनल पार्क,
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व,
  • रणथम्भोर नेशनल पार्क

#19. राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में पुष्कर का ब्रह्मा जी का मंदिर है| यह पुरे विश्व में अकेला ब्रह्मा जी का मंदिर है|

#20. राजस्थान के हेंडी क्राफ्ट (हस्त शिल्प कला) को तो कहने ही क्यां, राजस्थान का हाथ से बना हुआ सामान विश्व भर में प्रसिद्द है

#21. अरावली पर्वत की प्रमुख श्रंखलायें राजस्थान में ही स्तिथ है|

#22. राजस्थान में दुनिया की सबसे पुराणी सभ्यता के प्रमाण भी देखने को मिलते हैं| बीकानेर से लगभग 200 किलोमीटर दूर कालीबंगन में प्राचीन सभ्यताओं से जुडी कलाकृतियों मिली है जो सिन्धु घाटी की मानी जाती है|

#23. हवा महल, सबसे प्रसिद्द महल जिसके लिए जयपुर प्रसिद्द है| इसका निर्माण राजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था| इसमें करीब 953 खिड़कियाँ हैं|

#24. राजस्थान के मन्दौर शहर की माने तो एक पौराणिक मान्यता के अनुसार रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म इसी शहर में हुआ था|

यह भी पढ़ें

भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *