इस पुल पर नहीं चलती गाड़ियां, बल्कि बसा एक पूरा शहर | 

Share your love

गाड़ियों की आवाजाही के लिए नहीं, बल्कि लोगों के रहने है यही वजह है कि, ये अनोखी जगह एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है |

इंसानों ने कुदरत की बनाई इस दुनिया को अपने हिसाब से ढाला है, आज के समय में कई ऐसी इमारतें हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होती है और लोग सोचने पर भी मजबूर हो जाते हैं| की ऐसी ही इमारतों का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर सामने आया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं दरअसल, यह वीडियो चाइना का बताया जा रहा है, जहां एक पुल पर कई घर एक लाइन में दिखाई दे रहे हैं, हैरानी की बात तो ये है | कि, इस पुल पर गाड़ियां नहीं चलती, बल्कि गाड़ियों की जगह यहां फैले घर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं |

चीन एक ऐसी जगह है, जिसका आर्किटेक्चर की तकनीक में दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है| इसका अंदाजा हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें पुल का इस्तेमाल गाड़ियों की आवाजाही के लिए नहीं, बल्कि लोगों के रहने के लिए हो रहा है | दरअसल, ये पुल चॉन्गकींग में है, जहां पुल पर एक अनोखा शहर नजर आता है| जानकारी के लिए बता दें, कि 400 मीटर लंबे इस पुल को लिजियांग नदी के ऊपर बनाया गया है, जिस पर बने घर चीनी और वेस्टर्न वास्तु-कला के हिसाब से बनाए गए हैं |

बड़ा टूरिस्ट स्पॉट यही वजह है| कि, ये अनोखी जगह एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर किया गया है| महज 13 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं |

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *