भारत के पड़ोसी देशों की सीमा से सटे (लगे) भारतीय राज्यों (राज्य) की जानकारी | Indian states Name along with neighboring country border list in Hindi |
पड़ोसी देशों की सीमा से लगे भारतीय राज्य
भारत की थल सीमा से 6 पडोसी देशों की सीमा लगती है| सबसे बड़ी सीमा भारत, बांग्लादेश के साथ साझा करता है|
आइये चर्चा करते हैं भारत के पडोसी देशों की सीमा से लगे भारतीय राज्यों के नाम और संक्षिप्त जानकारी
अफगानिस्तान की सीमा से सटे भारत के राज्य
Indian states along with Indo – afganistan border in Hindi

यह देश दक्षिण मध्य एशिया में स्थित है| अफगानिस्तान एक इस्लामिक गणराज्य है और चारो तरफ से जमीं से घिरा हुआ है|
इस देश के पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में तज़ाकिस्तान, कजाकस्तान, तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है|
पड़ोसी देश | सीमा का नाम | लम्बाई | राज्यों की संख्या | राज्यों के नाम |
अफगानिस्तान | डूरंड | 106 | 1 | जम्मू और कश्मीर (POK) |
पाकिस्तान की सीमा से सटे भारत के राज्य
Indian States name along with Indo – pakistan border in Hindi

पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्तिथ है और गुजरात के कच्छ से लेकर जम्मू कश्मीर तक भारत के साथ सीमा साझा करता है|
भारत पकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ लाइन बोला जाता है| इस सीमा की लम्बाई करीब 3323 Km है|
पकिस्तान से भारत के 4 राज्यों की सीमा लगती है|
पड़ोसी देश | सीमा का नाम | लम्बाई | राज्यों की संख्या | राज्यों के नाम |
पाकिस्तान | रेडक्लिफ लाइन | 3323 Km | 4 | जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात |
चीन की सीमा से सटे भारत के राज्य
Indian states name along with Indo – china border in Hindi

चीन के साथ भारत का बॉर्डर विवादित रहा है| 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण कर लद्धाख के एक बहुत बड़े क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया था|
अभी चीन के साथ अरुणाचल प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय सीमा का नाम मैकमोहन रेखा है और लद्दाख में युद्ध विराम के बाद नियंत्रण रेखा पर समझोता हुआ जिसे Actual line of Control (LAC) के नाम से भी जाना जाता है|
पड़ोसी देश | सीमा का नाम | लम्बाई | राज्यों की संख्या | राज्यों के नाम |
चीन | LAC, मैकमोहन रेखा | 3488 | 6 | जम्मू कश्मीर ,लद्धाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश |
नेपाल की सीमा से सटे भारत के राज्य
Indian states name along with Indo – Nepal border in Hindi

यह देश दक्षिण एशिया में स्थित है| नेपाल एक संघीय लोकतान्त्रिक गणतंत्र है| नेपाल के उत्तर में चीन प्रशासित तिब्बत है और पूर्व पश्चिम और दक्षिण में भारत स्थित है|
यह देश एक धर्म निरपेक्ष देश है लेकिन 80% से ज्यादा यहाँ हिन्दू रहते हैं|
इस देश का 90% भाग हिमालय पर स्थित है|
पड़ोसी देश | सीमा का नाम | लम्बाई | राज्यों की संख्या | राज्यों के नाम |
नेपाल | 1751 | 5 | उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार |
भूटान की सीमा से सटे भारत के राज्य
Indian States Name along with Indo – Bhutan Border in Hindi

यह देश दक्षिण एशिया में स्तिथ है| भूटान में राजतन्त्र है और यह देश अपनी प्राकर्तिक सुन्दरता के लिए प्रसिद्द है|
यह देश भी चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ है और ज्यादातर हिस्सा हिमालय पर स्थित है|
यहाँ बौद्ध धर्म के अनुयायी सबसे ज्यादा है|
पड़ोसी देश | सीमा का नाम | लम्बाई | राज्यों की संख्या | राज्यों के नाम |
भूटान | 699 | 4 | सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश |
बांग्लादेश की सीमा से सटे भारत के राज्य
Indian States name along with Indo – Bangla border in Hindi

बांग्लादेश भारतीय उपमहाद्वीप में पूर्व दिशा में स्तिथ है| भारत, इस देश के साथ सबसे बड़ी थल अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है|
यह देश तीन दिशाओं से भारत से घिरा हुआ है|
1947 में यह पूर्वी पाकिस्तान के रूप में भारत से अलग हुआ लेकिन पश्चिमी पाकिस्तान यहाँ के लोगों पर अपनी संस्कृति थोपना चाहता था|
1971 में भारत के सहयोग से यह पश्चिम पकिस्तान से अलग हो गया और बांग्लादेश के नाम से एक नया देश बना|
पड़ोसी देश | सीमा का नाम | लम्बाई | राज्यों की संख्या | राज्यों के नाम |
बांग्लादेश | रेडक्लिफ रेखा | 4096.7 | 5 | पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम |
म्यांमार की सीमा से सटे भारत के राज्य
Indian States along with Indo – Myanmar border in Hindi

यह देश दक्षिण एशिया में स्तिथ है| इस देश को ब्रह्मदेश और बर्मा के नाम से भी जाना जाता है|
म्यांमार के उत्तर में चीन, पश्चिम में भारत, बांग्लादेश और हिन्द महासागर है और दक्षिण और पूर्व में इंडोनेशिया देश स्तिथ है|
पड़ोसी देश | सीमा का नाम | सीमा का नाम | राज्यों की संख्या | राज्यों के नाम |
म्यांमार | 1643 | 4 | अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम |
यह भी पढ़ें:-
भारत के पडोसी देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के नाम
भारत के पड़ोसी देश, राजधानी, सीमा रेखा