भारत के पड़ोसी देश, उनकी राजधानी और राज्य मुद्रा का नाम क्या है | Neighboring countries of India their capitals and borders name in Hindi
भारत दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित है| हमारे देश 3287263 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है|
भारत स्वयं में एक प्रायद्वीप होने के साथ साथ एक उपमहाद्वीप भी है| इस उपमहाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका जैसे देश आते हैं|
भारत के कुल 10 पड़ोसी देश हैं|
भारत के जलीय/समुद्री सीमा से लगे 4 देश हैं –
- मालदीव
- श्रीलंका
- थाईलैंड
- इंडोनेशिया
भारत के जल एवं स्थल सीमा से लगे 3 देश हैं
- पाकिस्तान
- बांग्लादेश
- म्यांमार
भारत के केवल स्थल सीमा से लगे 3 देश हैं|
- चीन
- नेपाल
- भूटान
- अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की सीमा भारत से जम्मू कश्मीर से मिलती है| लेकिन जम्मू कश्मीर के इस भाग पर पकिस्तान का कब्ज़ा है| अब चीन ने भी इस हिस्से में बहुत ज्यादा निवेश किया है|
इसलिए इस हिस्से को वापस पाना बहुत मुश्किल है| लेकिन जैसे की इतिहास गवाह है पुरे जम्मू और कश्मीर का भारत में विलय हुआ था| और पकिस्तान ने नाजायज़ रूप से आधे जम्मू कश्मीर पर कब्ज़ा किया हुआ है|
कागजों में अभी भी वह हिस्सा भारत का ही हिस्सा माना जाता है| इसलिए कह सकते हैं की अफगानिस्तान की सीमा भारत की सीमा से मिलती हैं और यह हमारा एक पड़ोसी देश है|
आइये बारी बारी से भारत के पड़ोसी देश और इनकी राजधानी और राज्य मुद्रा की चर्चा करते हैं|
भारत के पड़ोसी देश उनकी राजधानी और राज्य मुद्रा
Indian Border Countries list in Hindi
क्रम संख्या | देश | राजधानी | मुद्रा |
1. | पाकिस्तान | इस्लामाबाद | पाकिस्तानी रूपया (PKR) |
2. | बांग्लादेश | ढाका | बंगलादेशी टका |
3. | म्यांमार | नैप्यीदा | म्यान्मार क्यात |
4. | चीन | बीजिंग | रेन्मिन्बी (युआन) (CNY) |
5. | नेपाल | काठमांडू | नेपाली रूपया (NPR) |
6. | भूटान | थिम्फू | नेगुलत्रम, भारतीय रूपया (BTN, INR) |
7. | मालदीव | माले | मालदिवियन रुफैया (MVR) |
8. | श्रीलंका | श्री जयवर्धनापूरा – कोट्टी | श्रीलंकाई रूपया (LKR) |
9. | थाईलैंड | बैंकाक | थाई बाट (Thai baht), THB |
10. | इंडोनेशिया | जकार्ता | इंडोनेशियाई रुपिये (IDR) |
1. पाकिस्तान

पाकिस्तान, भारत का ही एक हिस्सा था| भारत में मुस्लिम बहुल होने के कारण 1947 में धर्म के आधार पर अलग हो गया|
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है यह एक तरफ से अफगानिस्तान दूसरी तरफ से भारत और इसके एक तरफ अरब सागर है|
2. बांग्लादेश

बांग्लादेश भी भारत का ही एक अंग था| 1947 में पूर्वी पकिस्तान के रूप में यह इस्लाम धर्म के आधार पर भारत से अलग हो गया|
1971 में बांग्लादेश लिबरेशन वॉर के माध्यम से यह पकिस्तान से अलग हो गया और एक नया देश बांग्लादेश बना|
अलग होने का कारण संस्कृत और भाषाई था| पश्चिम पकिस्तान पूर्वी पाकिस्तान पर अपनी भाषा और संस्कृति थोपना चाहता था|
3. म्यांमार

म्यांमार भारत के पूर्व में स्तिथ है, इस देश की सीमा भारत के मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के राज्यों से लगती है| इस देश में बौद्ध धर्म बहुसंख्यक है| इस देश की करेंसी म्यान्मार क्यात और राजधानी नैप्यीदा है|
4. चीन

यह देश एशिया के पूर्व में स्तिथ है| जनसँख्या के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा देश है| इस देश की राजधानी बीजिंग है और सबसे बड़ा शहर शंघाई है और राज्य मुद्रा युआन है|
5. नेपाल

नेपाल दक्षिण एशिया में स्तिथ एक पहाड़ी देश है| इसका ज्यादातर हिस्सा हिमालय पर ही है| लेकिन कुछ भाग समतल जगह पर भी है|
उत्तर में नेपाल की सीमा चीन से मिलती है और दक्षिण में भारत से| बांग्लादेश इसके दक्षिण हिस्से से केवल 27 किलोमीटर दूर है|
विश्व की 10 सबसे ऊँची चोटियाँ यही स्तिथ है| इसके अलावा विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट अवेरेस्ट भी यही स्तिथ है|
इस देश की राजधानी काठमांडू और राज्य मुद्रा नेपाली रूपया है|
6. भूटान

यह देश भारत का एक पडोसी देश है और चारों तरफ से केवल जमीन से जुड़ा हुआ है|
इसकी सीमाएं चीन प्रशासित तिब्बत और भारत के कई राज्यों जैसे सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल से मिलती है|
इस देश की राजधानी थिम्फु है और यह इस देश का सबसे बड़ा शहर भी है| Phuntshloing इस देश का आर्थिक केंद्र है|
7. मालदीव

यह देश दक्षिण एशिया में स्तिथ है| यह कई छोटे छोटे द्वीपों का समूह है| इस देश की आय का प्रमुख श्रोत पर्यटन है|
यह भारत और श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम में स्तिथ है और एशिया महाद्वीप से इसकी दुरी करीब 1000 किलोमीटर है|
इस देश की राजधानी माले और राज्य मुद्रा मालदीवीयन रुफैया है|
8. श्रीलंका

श्री लंका दक्षिण एशिया में एक द्वीप देश है| यह हिन्द महासागर में स्तिथ है| भारत से यह मन्नार की खाड़ी और पाक जल संधि (Palk Strait) के द्वारा एक अलग देश है|
यहाँ बुद्धिस्ट बहुतायत में हैं| यहाँ की राजधानी कोलम्बो और राज्य मुद्रा श्रीलंकाई रूपया है|
9. थाईलैंड

यह एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है| इसे भारत चीन उपमहाद्वीप (peninsula) भी बोला जाता है| यह विश्व का 50वां सबसे जनसँख्या वाला देश है|
इस देश का सबसे बड़ा शहर और बैंकाक है और यह इस देश की राजधानी भी है|
थाईलैंड की सीमा म्यांमार, लाओस, कंबोडिया, मलेशिया से मिलती है| इस देश की राज्य मुद्रा भट (Bhat) है|
10. इंडोनेशिया

यह देश दक्षिण एशिया में स्तिथ है| यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीप देश है| इस देश में 70 से भी ज्यादा द्वीप हैं| यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा जनसँख्या वाला देश है|
इस देश की राजधानी जकार्ता है और राज्य मुद्रा इंडोनेशिया रुपिया है|
11. अफगानिस्तान

अफगानिस्तान दक्षिण मध्य एशिया का एक देश है| यह एक मुस्लिम राष्ट्र है और चारों तरफ से केवल जमीन से घिरा है| यहाँ कोई भी समुद्री सीमा नहीं है|
इस देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पकिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजीकिस्तान और चीन से मिलती है| इस देश की राजधानी काबुल है और राज्य मुद्रा अफगानी रूपया है|
यह भी पढ़ें
भारत के पड़ोसी देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के नाम
भारत के पड़ोसी देशों की सीमा से सटे भारतीय राज्यों की जानकारी