List of Tree parts Name in Hindi and English with picture for Kids | पेड़ के भागों (अंगों) के नाम हिंदी और अंग्रेजी में चित्र सहित बच्चों के लिए
दोस्तो आज हम चर्चा करेंगे पेड़ और पोधों के भागों (अंगों) के नामों (Name of tree parts in Hindi and English) के बारे में चित्र सहित|
इसके अलावा nursery और k.G क्लास के बच्चों केहोम वर्क में भी पेड़ों के भाग (हिस्सों) के नाम पूछे जाते हैं| इस पोस्ट के जरिये बच्चे भी चित्र को देखकर आसानी से पेड़ के अंगों के नाम याद कर लेंगे
अंग्रेजी बोलने के लिए आवश्यक है कि आपका अंग्रेजी के शब्द कोष का ज्ञान ज्यादा से ज्यादा हो|
इंग्लिश बोलने में दो ही चीजों का प्रयोग होता है, ग्रामर और शब्द कोष| यदि आपका दोनों का ज्ञान पूर्ण है तो आप अंग्रेजी की भाषा में मात नहीं खाएंगे|
Name of Tree parts in Hindi and English
पेड़ के अंगों (भाग) के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
1. seed – बीज

बीज एक परिपक्व बीजांड (embryonic plant) है जो एक कवच (protective layer) से ढका रहता है|
बीज को जब उचित परिस्थितियां मिलती है, जैसे जल, वायु, सूर्य, प्रकाश तो यह अंकुरित होकर पहले पोधे में और फिर के पेड़ में बदल जाता है|
ऐसा माना जाता है यदि एक अच्छी क्वालिटी के बीज को बेहतर जमीन, प्रकाश, वायु और जल मिले तो वह एक स्वस्थ पेड़ बनता है और फल फूल प्रदान करता है|
2. Root – जड़

यह पेड़ का वह भाग है जो जमीन के अन्दर बढ़ता है और पेड़ को मजबूती प्रदान करता है जड़(मूल) और अंग्रेजी में root कहलाता है| यह भाग पूर्णतय जमीन के अन्दर ही होता है और इसमें पत्तियां नहीं होती है|
जड़ के ही द्वारा पेड़ और पोधे जमीन से पानी और भोजन लेते है और एक विशेष प्रक्रिया के द्वारा भोजन बनता है और पेड़ के हर एक अंग तक पहुंचता है|
3. Trunk – तना, धड़

जब बीज अंकुरित होने के बाद इसमें से एक मजबूत खम्बे के समान सरंचना गुरुत्वाकर्षण के विपरीत दिशा में प्रकाश की और बढती है|
समय के अनुसार यह सरंचना कठोर विशाल रूप ले लेती है|
यह भाग पेड़ को मजबूती प्रदान करता है| इसी में शाखाएं निकलती है और उन पर पत्तियां फल और फूल लगते हैं|
यह भी पढ़ें:- 20 रंगों के नाम हिंदी और इंग्लिश में
4. Branch – टहनी

टहनी पेड़ का वह भाग है जो इसके तने में से निकलती है और चरों दिशाओं में फेल जाती हैं|
इन्ही टहनियों पर पत्तियां लगती है| और मौसम के अनुसार इन पर फूल और फल लगते हैं|
5. Leaf – पत्ता

पत्तियां एक पेड़ का महत्वपूर्ण भाग है| यह भाग सूर्य से प्रकाश लेकर उर्जा उत्पन्न करता है|
यह भी पढ़ें:- सब्जिओं के नाम संस्कृत हिंदी और अंग्रेजी में
6. Flower – फूल

फूल एक पेड़ का महत्पूर्ण भाग है| फल वाले पेड़ में यह फूल ही फल में परिवर्तित हो जाते हैं|कई पेड़ों में केवल फूल ही लगते हैं| फूलों के माध्यम से ही मादा और नर पेड़ के बीच में निषेचन होता है|
7. Fruit – फल

फल और सब्जियां एक पेड़ का अंतिम उत्पाद होता है| इसी के अन्दर इस पेड़ के पके हुए बीज भी होते हैं जिससे आगे पेड़ और पोधे उगाये जा सकते हैं|
आशा करते हैं आपक पेड़ और पोधों के अंगों (भागों) के नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में जानकर ज्ञानवर्धन अवश्य हुआ होगा|
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवश्य शेयर करें|
यह भी पढ़ें:-
पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
ग्रहों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
5 महासागरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में