किसी राज्य की विधान सभा की प्रथम (पहली) महिला अध्यक्ष (स्पीकर) कौन थी | Who was the first woman (female) speaker of the state legisletive assembly in Hindi
दोस्तो, महिलाओं की भागीदारी भारत की राजनीती में अभूतपूर्व है| आज़ादी के बाद से ही महिलायें भारत की राजनीती में अहम् योगदान दे रही हैं|
क्या आप जानना चाहेंगे भारत के किसी भी राज्य की विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष (speaker) का नाम क्या है और किस साल यह स्पीकर बनीं|
यह भी पढ़ें:- भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है
इनके नाम बताने के साथ साथ इनके जीवन के बारे में संक्षिप्त में आज चर्चा करेंगे|
भारत की विधान सभा की प्रथम महिला स्पीकर कौन थी

दोस्तो, भारत के किसी भी राज्य की विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष (स्पीकर) शन्नो देवी थी| इनका जन्म 1 जून 1901 को हुआ था|
6 दिसंबर 1966 को इन्होने हरयाणा विधानसभा के स्पीकर का पद भर संभाला और इस पद पर 17 मार्च 1967 तक आसीन रहीं|
यह भी पढ़ें:- UPSC की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी
इसके अलावा 19 मार्च 1962 से 31 अक्टूबर 1966 तक पंजाब विधानसभा की उपाध्यक्ष (Deputy Speaker) भी रही|
पूरा नाम | शन्नो देवी |
जन्म दिनांक | 1 जून 1901 |
जन्म स्थान | मुल्तान पाकिस्तान |
पिता | लाल सेत राम खन्ना |
सन्नो देवी का जन्म 1 जून 1901 को मुल्तान में हुआ था| यह स्थान अभी पकिस्तान में है| इनके पिता एक सरकारी मुलाजिम थे|
इन्होने अपनी ग्रेजुएशन कन्या महा विद्यालय जालंधर से की| कॉलेज स्टूडेंट राजनीती से देश की राजनीती में प्रवेश किया और कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष बनी|
भारत के विभाजन के बाद पंजाब विधान सभा के लिए 2 बार विधायक चुनी गई| इसके बाद हरयाणा विधान सभा में भी बतौर विधायक चुनाव जीती|
यह भी पढ़ें:- भारत के उच्च न्यायालय की प्रथम महिला वकील कौन थी
सन्नो देवी जी ने अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत आजादी से पहले ही कर दी थी| इन्होने अमृतसर शहर से कांग्रेस पार्टी की नेता थी|
यह 1940 में मुल्तान से पहली बार पंजाब विधान सभा में चुनी गई, इन्होने सर गंगा राम के बेटे को 6000 वोटों से हराया| दुबारा 1946 में फिर से इन्होने यही सीट 19000 वोटों से जीती|
राजनितिक उपलब्धियां
पंजाब विधानसभा की डिप्टी स्पीकर
20 मार्च 1951 से 26 मार्च 1951 तक
19 मार्च 1962 से 31 अक्टूबर 1966 तक
हरयाणा विधान सभा की स्पीकर
6 दिसंबर 1966 से 17 मार्च 1967 तक
यह भी पढ़ें:-
भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे
भारत के अंतिम उप-प्रधानमंत्री कौन थे
भारत का सबसे छोटा जिला कोनसा है