All 8 Solar system Planets Name in Hindi and English both with picture | सौर मंडल के सभी 8 ग्रहों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
दोस्तो, अंतरिक्ष की दुनिया बहुत रोमांचकारी है| यह ब्रह्माण्ड कितना बड़ा है इसके बारे में अभी तक कोई पता नहीं लगा पाया है|
लेकिन फिर भी इंसान हमेशा से कुछ नया जानने की उत्सुकता से इस अंतरिक्ष को जानने की कोशिश कर रहा है|
भारत के हिन्दू पंचांग में तो पुराने समय से ही अंतरिक्ष के ग्रहों की गड़ना की हुई है|
आगे आने वाले हज़ारों सालों तक के चन्द्र और सूर्य ग्रहण की सटीक गड़ना (कैलकुलेशन) पहले से ही हमारे प्राचीन काल के अन्तरिक्ष विद्वानों ने कर दी थी|
लेकिन फिर भी जब तक अमेरिका किसी बात पर अपनी मोहर न लगा दे हम भारतीय उस बात पर विश्वास नहीं करते हैं|
एक बात में आपको जानकारी के लिए बता दूँ, हमारे धर्म ग्रंथों में शुरू से ही 8 ग्रहों और 1 सूर्य के बारे में बताया हुआ था|
लेकिन खगोलविज्ञानी Clyde Tombaugh ने 1930 में बाहरी सोलर सिस्टम में एक नए गृह की खोज की जिसका नाम प्लूटो रखा गया|
लेकिन 24 अगस्त 2006 को प्लूटो को गृह की श्रेणी से हटा दिया गया|
इसका मतलब यह हुआ भारत ने जो हज़ारों साल पहले कहा था, वही ठीक निकला|
All Planets Name in Hindi and English
सभी ग्रहों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

चलिए आपको सौर मंडल के 8 ग्रहों के नाम की सूची हिंदी और अंग्रेजी में (All 8 Planets Name list in Hindi and English) बता ही देते हैं इसके अलावा हर एक गृह की संक्षिप्त जानकारी भी हम यहाँ आपको देंगे|
इस जानकारी से आपका सौरमंडल (Solar System) की जानकारी का एक आधार बन जाएगा|
क्रम संख्या | नाम | उच्चारण | हिंदी अर्थ |
1. | Mercury | मर्करी | बुध |
2. | Venus | वीनस | शुक्र |
3. | Earth | अर्थ | प्रथ्वी |
4. | Mars | मार्स | मंगल |
5. | Jupiter | जूपिटर | ब्रहस्पति |
6. | Saturn | सैटर्न | शनि |
7. | Uranus | युरेनस | अरुण |
8. | Neptune | नेप्च्यून | वरुण |
पहले प्लूटो भी ग्रहों की श्रेणी में आता था लेकिन अब यह dwarf planet (बोना गृह) के नाम से जाना जाता है|
आइये एक एक करके सभी ग्रहों के बारे में थोडा बहुत जान लेते हैं|
यहाँ पहले आपको बता दें जो आसमान में आपको सूरज दीखता है यह एक तारा (Star) है|
जिस सौर मंडल में हम प्रथ्वी पर रहते हैं उस सौर मंडल का सूर्य केंद्र है| और इसी सूर्य के चारों तरफ एक निश्चित कक्षा (orbit) में यह सारे गृह घूमते हैं|
All 8 Planets Name and Short Facts in Hindi
आइये सभी 8 ग्रहों के नाम और इनके बारे में कुछ संक्षिप्त महत्वपूर्ण तथ्य (solar System planets name and important facts in Hindi) जान लेते हैं|
1. Mercury (बुध) के रोचक तथ्य

बुध सूरज के सबसे पास का गृह है|
यह हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा गृह भी है|
सूरज का एक पूरा चक्कर लगाने में 87.97 दिन लेता है| यह समय बाकी ग्रहों के मुकाबले सबसे कम है|
इसका नाम मर्करी एक रोमन देवता के नाम पर रखा गया है|
सूर्य के 2 चक्कर लगाने के साथ साथ यह अपनी धुरी पर 2 बार घूम लेता है|
2. Venus (शुक्र) के रोचक तथ्य

venus (शुक्र) हमारे सौरमंडल का दूसरा सूर्य के सबसे पास का गृह है|
इसका नाम वीनस, प्यार और खूबसूरती के रोमन देवता के नाम पर रखा गया है|
इस गृह को प्रथ्वी से दिन में नहीं देखा जा सकता है|
शाम या रात को एक चमकते सितारे की तरह यह दिखाई देता है|
यह 224.7 दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाता है|
यह प्रथ्वी की तरह मिटटी और पत्थर और चट्टानों से बना हुआ है|
यह पानी धुरी पर एक बार घुमने में 243 दिन लेता है|
यह प्रथ्वी की उल्टी दिशा में सूर्य के चक्कर लगाता है| इसका मतलब यह हुआ की इस गृह पर सूरज पश्चिम से उगता है और पूर्व में अस्त होता है|
इसका अपना कोई प्राकर्तिक गृह नहीं है| यही एक समानता बुध और शुक्र में है क्योंकि दोनों का ही कोई पाना प्राकर्तिक उपग्रह नहीं है|
3. Earth (प्रथ्वी) के रोचक तथ्य

Earth (प्रथ्वी) हमारे सौर मंडल का तीसरा गृह है| पुरे सोलर सिस्टम में केवल प्रथ्वी ही है जिस पर जीवन है|
रेडियो कार्बन डेटिंग के अनुसार प्रथ्वी करीब 4.5 बिलियन साल पहले बनी थी|
प्रथ्वी सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365.26 दिन लेती है|
इस पुरे एक चक्कर में प्रथ्वी अपनी धुरी पर 366.26 बार घुमती है| करीब करीब 24 घंटे में एक अपनी एक्सिस पर एक बार पूरा घूम लेती है|
यह गृह भी एक terrestrial planets (स्थलीय गृह) है|
प्रथ्वी का अपना एक प्राकर्तिक उपग्रह भी है जिसे चन्द्रमा कहते हैं|
प्रथ्वी का 71% हिस्सा पानी पर पानी है और बाकी जमीन है|
4. Mars (मंगल) के रोचक तथ्य

Mars (मंगल) हमारे सोलर सिस्टम का चौथा गृह है|
यह भी पहले तीनों गृह की तरह एक terrestial Planets (स्थलीय गृह) है|
यह गृह बुध के बाद दूसरा सबसे छोटा स्थलीय गृह है|
इसका नाम रोमन के युद्ध के देवता (Roman god of War) के नाम पर रखा गया है|
इसे रेड प्लेनेट के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ की मिटटी लाल रंग की है|
इस गृह के दोनों घ्रुवों पर बर्फ है| और बाकि क्षेत्र पहाड़ों और चट्टानों से बना हुआ है|
मार्स के 2 प्राकर्तिक उपग्रह (मून) हैं फोबोस (Phobos), डीमोस (Deimos)
मंगल का आसानी से प्रथ्वी से देखा जा सकता है|
मंगल गृह का सूर्य के चरों तरफ चक्कर का समय और अपनी धुरी पर घुमने का समय करीब करीब प्रथ्वी के समय के बराबर ही है|
इसलिए ऐसा माना जाता है की मंगल पर जीवन हो सकता है और इसी जीवन को खोजने के लिए कई मंगल मिशन चलाये जा रहे हैं|
5. Jupiter (ब्रहस्पति) के रोचक तथ्य

जूपिटर हमारे सौर मंडल का पांचवा गृह है|
यह पुरे सौर मंडल का आकार में सबसे बड़ा गृह है|
पहले चार गृह (बुध, शुक्र, प्रथ्वी और मंगल) पूरी तरह पत्थर और चट्टानों पहाड़ों से बने हैं लेकिन यह गृह ज्यादातर गैस से बना हुआ है|
यह गृह गैस का दानव भी कहा जाता है|
मंगल के बाद के सारे गृह बाहरी सोलर सिस्टम में माने जाते हैं|
इसका द्रव्यमान (Mass) सूर्य के आकार का 1/1000 वां है|
इसका नाम रोमन के देवता जुपिटर के नाम पर रखा गया है|
चन्द्रमा और वीनस के बाद प्रथ्वी से दिखने वाला तीसरा सबसे चमकीला गृह है|
उस गृह पर एक लाल रंग का धब्बा है ऐसा माना जाता है यह एक बहुत बड़ा तूफान है जो वर्षों से लगातार चल रहा है|
इस गृह पर ज्यादातर हाइड्रोजन है और बाकी थोड़ी बहुत हीलियम गैस है| बाकी थोडा बहुत भाग चट्टानों से बना हो सकता है|
जुपिटर के 79 उपग्रह (मून) हैं| इनमे सबसे बड़ा मून गेनीमेड (Ganymede), है जो बुध गृह से भी बड़ा है|
6. Saturn (शनि) के रोचक तथ्य

शनि सोलर सिस्टम का छठा गृह है|
यह भी बाहरी सौर मंडल में आता है|
शनि पुरे सोलर सिस्टम का ब्रहस्पति के बाद दूसरा सबसे बड़ा गृह है|
यह भी गैस से बना हुआ है और इसका आकर प्रथ्वी से 9 गुना है|
इसका नाम भी रोमन धन और कृषि के देवता सिकल के नाम पर रखा गया है|
इस गृह के चरों तरफ बर्फ और धुल और चट्टानों की एक रिंग बनी हुई है|
शनि के 62 उपग्रह हैं जिनमें से 53 का नाम रखा जा चूका है|
टाइटन, शनि का सबसे बड़ा उपग्रह (मून) है|
7. Uranus (अरुण) के रोचक तथ्य

युरेनुस, सौर मंडल का सातवाँ गृह है|
यह तीसरा सबसे बड़ा गृह है|
युरेनुस और नेप्चून की बनावट एक जैसी है|
युरेनुस का बर्फ के दानव के नाम से भी जाना जाता है|
इस गृह पर हाइड्रोजन और हीलियम होने के साथ बड़ी मात्रा में बर्फ है, इसके अलावा यहाँ अमोनिया और मीथेन भी काफी मात्रा में उपलब्ध है|
युरेनुस के चारों तरफ भी एक रिंग है कई उपग्रह भी हैं|
इस गृह का नाम ग्रीक के आकाश के देवता Ouranos पर रखा गया है|
8. Neptune (वरुण) के रोचक तथ्य

Neptune सौर मंडल का सबसे आखिरी गृह है|
यह पुरे सोलर सिस्टम का चौथा सबसे बड़ा गृह है|
इसका नाम रोमन के समुद्र के देवता के नाम पर रखा गया है|
यह एक ऐसा गृह है जिसे आँखों से नहीं देखा गया है केवल गणित की गड़ना के आधार पर ही इसे खोजा गया है|
आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई सभी 8 ग्रहों के नाम की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में (All 8 planets name in Hindi and English both) पसंद आई होगी और आपका ज्ञानवर्धन अवश्य हुआ होगा|
यदि आपको हमारी कोशिश पसंद आई हो तो इस जानकारी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरुर साझा करें|
यह भी पढ़ें:-
भारत के बारे में मजेदार रोचक तथ्य