Sapno ka matlab | Swapan Phal | सपनों का मतलब और उनका फल

Share your love

Sapno ka Matlab (Arth) | Shubh Ashubh (bure) sapne (sapno) swapan rahasya matlab phal dream meaning in hindi | सपनों का मतलब और उनका फल

आधुनिक विज्ञान कहता है जो इच्छाएं है अधूरी रह जाती है वो ही हम सपने में देखते हैं| लेकिन ज्योतिष के अनुसार सपनों का सम्बन्ध हमारे भविष्य और भूतकाल से होता है|

हर एक सपने का अपना एक अर्थ (Sapno ka Matlab) होता है, जो भविष्य में आने वाली विपदाओं और खुशियों का सूचक है|

सपने शुभ और अशुभ (shubh ashubh sapne in hindi) दोनों तरह के हो सकते हैं| मत्स्य पुराण में अलग अलग सपनों का ज्योतिष फल विस्तार से बताया हुआ है|

यहाँ हम सपनों में देखी गई वस्तु और जीव के आधार पर इन सपनों के ज्योतिष फल और रहस्य (sapno ka rahasya in hindi) की चर्चा करेंगे| चर्चा शुरू करने से पहले जान लेते हैं|

Sapno ka Matlab (Arth) or Rahasya 

सपनों का मतलब (अर्थ) और रहस्य

सपनों से सम्बंधित कोन कोन से जरूरी बातें हैं|

  • दिन में देखे गए सपनों पर ध्यान नहीं देना चाहिए
  • सूरज उगने से कुछ पहले अर्थार्थ व्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों का फल 10 दिनों में देखने को मिलता है ऐसा मत्स्य पुराण में लिखा हुआ है|
  • माना जाता है यदि अच्छा  दिखे सपना तो उसके बाद सोना नहीं चाहिए, बैठकर भजन कीर्तन करना चाहिए|
  • मत्स्य पुराण में लिखा हुआ है, रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक साल बाद, दुसरे पहर में देखे गए सपने का फल 6 महीने में देखने को मिलता है
  • तीसरे पहर के सपने का फल 3 महीने में और पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक महीने में देखने को मिल जाता है|

बुरा सपना आये तो क्या करें|

  • जब भी बुरा सपना आये तो सुबह उठने के बाद सपने की घटना घर में किसी को भी बता देनी चाहिए|
  • इसके बाद स्नान करने के बाद गणेश जी का ध्यान करके सर्व मंगल की कामना करनी चाहिए और तदउपरांत शिवजी पर जल चढाते समय अपना सपना कह देना चाहिए|
  • तुलसी का पौधा घर में गमले में जरूर लगा के रखे, क्योंकि यह घर में से नकारात्मक उर्जा को नष्ट करता है, यदि मंदिर न जा पाएं तो तुलसी के पोघे पर जल चढाते हुए अपना सपना बोल देना चाहिए|

शुभ सपनों का मतलब (अर्थ) और रहस्य

यदि स्वप्न में व्यक्ति सफ़ेद घोड़े, सफेद बेलों से खींचे जा रहे रथ पर सवारी करता है तो उसे ऊँचे पद की प्राप्ति होती है|

जिसका मस्तक स्वप्न में किसी श्वेत वस्त्रधारी पुरुष के द्वारा काटा जाता हो उसको राज्य पद प्राप्त होता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में विष्ठा खाता है और घ्रणा नहीं करता, वह राज्य पद प्राप्त करता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में दुसरे के द्वारा किया गया वमन (उल्टी) चाटता है उसे ऊँचे पद की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने शत्रुओं को पराजित करता है, या किसी दुसरे द्वारा शत्रुओं को पराजित होता देखता है वह व्यक्ति पदोन्नति प्राप्त करता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में किसी की जीभ पर कुछ लिखता है उसे विद्या की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में घोड़े पर सवार होकर दूघ पिता है उसे राज्य पद प्राप्त होता है|

जो  व्यक्ति स्वप्न में विष्ठा अथवा पेशाब से अपने शरीर को सना देखकर मूत्र पीता है अथवा विष्ठा (मल) खाता है उसे राज्य में उच्चाधिकार मिलता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में सफ़ेद घोड़े या सफ़ेद बैल से जुटे रथ पर सवार होकर उत्तर की और जाता है उसे निश्चित राज्य पद की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में कानों में कुंडल, माथे पर मुकुट और गले में मोतियों का हार धारण करता है वह निश्चित ही राज्य पर को प्राप्त करता है|

स्वप्न में जिस व्यक्ति को अपने सिर पर घर जलता दिही दे उसे राज्य पद मिलता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में मिटटी के वर्तनों में पशुओं के मान को पकाता है वह राज पद प्राप्ति करता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में नदी में पड़ने वाली भंवर, स्वास्तिक और मंगल सूचक वस्तुओं कको देखता है उसे राज्य अधिकार की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति चमकती तलवार, छुरी अथवा शंख को स्वप्न में देखता है उसे राज्य पद की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति चमकती तलवार, छुरी अथवा शंख को स्वप्न में देखता है उसे राज्य पद की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में किसी नगर अथवा किसी गाँव को सेना लेकर घेरता है वह उस गाँव या नगर का प्रमुख अथवा राज्य में मंत्री पद प्राप्त करता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अंडा देखता है उसे धन की प्राप्ति होती है, परन्तु अंडा दूता हुआ हो तो धन की हानि होती है|

यदि स्वप्न में सफ़ेद बकरी (बकरा नहीं) दिखाई दे तो ऊँचे प् द्की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में कमल के पत्ते पर बैठकर खीर खाता है वह राज्य पद को प्राप्ति करता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में बहुत वर्षा या भयंकर अग्नि की ज्वाला देखता है उस पर लक्ष्मी कृपा करती है अर्थार्त उसे धन प्राप्त होता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में गाय, बैल, पक्षी, या हाथी पर चढ़कर अपने आपको समुद्र को पार करता हुआ देखे वह राजा होता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में जल क्रीडा करता है उसके सौभाग्य में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में सफ़ेद महल, सफ़ेद तोरण या सफ़ेद छत देखता है उसके धन और संतान की वृद्धि होती है|

जो व्यक्ति स्वपन में तारा, बादल और गरजती बिजली को देखता है उसको राज्य पद की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में कपूर, कस्तूरी, चन्दन से अपने शारीर को लिप्त है, उसकी मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होती है उसे इच्छित पद मिलता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में मोती, मूंगा, हार, मुकुट आदि देखता है उसके घर में लक्षी स्थायी रूम में निवास करती है|

स्वप्न में यदि कोई व्यक्ति वेश्या स्त्री के कुचों को स्पर्श करे और उसके साथ क्रीडा करते हुए चुंबन ले या उसके साथ रति (सम्भोग) क्रिया करता हुआ देखे तो उसके धन और कलत्र सुख में वृद्धि होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में चावल को देखता है या खाता है उसे धन की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में सफ़ेद हाथी पर चढ़कर नहीं के किनारे चावल खाता है, वह पुरुष भूमि का स्वामी बनता है अर्थात राजा बनता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में सूर्य या चन्द्रम को निगल जाता है वो अत्यंत गरीब होने पर भी कुबेर के सद्रश हो जाता है|

जो व्याक्ति स्वप्न में इन्द्रदेव को देखता है उसको धन का लाभ, आरोग्यता तथा सुख की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में कुम्हार को घड़ा बनाते देखता है उसके शोक का नाश होता है और उसे धन की प्राप्ति होती है|

स्वर्ण छत्र से उक्त घोड़ों को देखने से इच्छित वस्तुओं की प्राप्ति और सब विघ्न बाधाएं दूर होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में सफेद वस्त्र पहने हुए सफ़ेद माला से अलंकृत हुई स्त्री से आलिंगनबद्ध होता है, उसे धन की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में गुदा द्वार से पानी पीता है उसे धन की प्राप्ति होती है|

जिस व्यक्ति के स्वप्न में सार बाल झड जाते है या वह अपने आपको केश विहीन देखता है तो उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में रक्त की नदी में स्नान करता है अथवा रक्तपान करता है उसे धन की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में मूत्र, वीर्य या रक्त को पीता है अथवा इनका लेपन देह पर करता है वो वह धनी होता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में अपने लिंग को कटा हुआ देखे तो उसे किसी स्त्री के माध्यम से धन की प्राप्ति होती है|

यदि कोई स्त्री स्वप्न में अपनी योनी के क्षेत्र विकसित देखे तो उसे किसी पुरुष के द्वारा धन की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अतिवृष्टि होता देखता है उसे धन की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में दरवाजे, परकोटे और सफ़ेद छत को देखता है, उसे धन की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में नदी या तालाब में तैरता हुआ पूए पकाता है उसे धन का लाभ होता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने को रोता हुआ देखता है, उसे आनंददायक समाचार मिलता है|

जो व्यक्ति स्वप्ने में शत्रु के साथ भोजन करता देखता है कालांतर में उसका शत्रु से समझौता हो जाता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को मृत अवस्था में देखे तो उसकी सभी चिंताए मिट जाती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में अपने को अपनी आयु से बड़ा देखे तो उसको मान सम्मान की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको दौड़ता हुआ देखता है उसकी पदवृद्धि होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने हाथ पैर धोते हुए देखता है, उसकी चिंताए मिट जाती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपनी माँ का आलिंगन करता है उसकी पदवृद्धि होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपनी प्रेमिका से आलिंगन करता है उसे शुभ समाचार मिलता है|

जो अँधा व्यक्ति स्वप्न में यद् देखे की उसे दिखाई देने लगा है तो उसके लिए यह शुभ समाचार है|

जो व्यक्ति स्वप्न में लाल वस्त्र धारण करता है उस व्यक्ति की समाज में प्रशंसा होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में फटे पुराने वस्त्र पहने होता है वह व्यक्ति चिंतामुक्त हो जोता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में फव्वारे चलते हुए देखता है उसकी समस्त चिंताएं मिट जाती हैं|

जो व्यक्ति स्वप्न में शराब बहत हुई देखता है उसके मन को शांति मिलती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको ऊँची दीवार पर बैठा देखे तो उसको सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में खंभा पकडे देखे या खंभे के सहारे खड़ा हुआ देखे तो उस पर शीघ्र ही ईश्वर कृपा करते हैं|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में किसी वृक्ष को सुखा देकेह तो उसका श्रम सार्थक होता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको तलवार चलाते देखता है, उसके शक्त्रू का लाश हो जाता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में सागर की लहरों को गडगडाहट सुनता है तो उसके व्यापार में उन्नति होती है|

यदि कोई व्यक्ति दिन में स्वप्न देखता है की वह तैर रहा है तो उसकी उन्नति होती है| यदि यही स्वप्न को रात में देखे तो हानिकारक होता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में बहुत से चूहे देखता है उसके व्यापार में उन्नति होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में यह देखे की उसके शत्रु उसके रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं तो उसका कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हो जाता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको ऊपर उड़ता देखे तो उसको अत्यधिक आदर और सम्मान मिलता है|

जो व्यक्ति किसी को मंदिर में पूजा करते देखे तो उसका जीवन सुखी सम्पन्न जो जाता है|

यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में देवदूत दिखाई दे या कोई देवदूत जातक के ऊपर या उसके घर के ऊपर से उड़ रहा हो तो जातक को आदर सम्मान और अहिकार प्राप्त होता है|

यदि कोई रोगी व्यक्ति स्वप्न में देखे की वह रोटी खा रहा है तो उसके स्वस्थ्य में सुधार हो जाता है|

यदि किसी लड़की को स्वप्न में अपने चहरे पर दाढ़ी दिखाई दे तो उसकी अच्छे वर के साथ शादी हो जाती है|

स्वप्न यदि विवाहित स्त्री देखे तो वह विधवा हो जाती है, या पति द्वारा त्याग दी जाती है|

यदि कोई विधवा स्त्री स्वप्न में अपने चेहरे पर दाढ़ी देखे तो उसका पुनर्विवाह हो जाता है|

यदि कोई नवयुवक स्वप्न में यह देखे की उसकी दाढ़ी निकलने लगी है तो वह अपने जीवन में अवश्य ही प्रगति करेगा|

यदि कोई व्यक्ति अपने घर में मधुमक्खियों का छत्ता लगा देखे तो उसे मान सम्मान प्राप्त होता है और उसके व्यवसाय में उन्नति होती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको चमकीला जूता पहना देखे तो उसे धन लाभ होता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में यह देखे की वह दफनाया जा रहा है तो वह बहुत धन की प्राप्ति करता है|

जब व्यक्ति स्वप्न में मुर्गी को बच्चे के साथ देखता है तो उसे हानि उठानी पड़ती है|

जब कोई व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को मिठाई बनाता हुआ देखे तो उसे सुख और धन की प्राप्ति होती है|

यदि कोई व्यक्ति यह देखे की उसके सम्पूर्ण शारीर में फोड़े फुंसियाँ निकल आई है तो उसे धन की प्राप्ति होती है|

यदि स्वप्न में व्यक्ति अपने आपको सुरापान करता देखे तो उसके स्वास्थ्य में सुधार होता है|

जब कोई व्यक्ति स्वप्न में यह देखता है की वह शराब के नशे में धुत्त है तो उसकी संपत्ति की वृद्धि होती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है|

यदि को व्यक्ति स्वप्न में यह देखे, की उसे बिना शराब पिए ही नशा है तो उसे अत्यधिक धन मिलता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपनी भोहों को सुन्दर और आकर्षक देखता है उसको धन और सम्मान की प्राप्ति होती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में सेब देखता है तो उसकी आयु में वृद्धि होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको भूत और पिशाच के साथ नाचता हुआ देखता है तो उसे बहुत सा धन मिलता है|

यदि को व्यक्ति स्वप्न में देखता है की वह मृत सम्बन्धी या अन्य किसी की शवयात्रा में जा रहा है तो उसे विरासत में धन मिलता है| यदि यह स्वप्न देखने वाला व्यक्ति अविवाहित हो तो उसे दहेज़ सहित पत्नी मिलती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में देखे की उसको म्रत्यु दंड मिला है और सुकी फांसी दी जा रही है तो सुको बहुत आदर सम्मान मिलता है|

को व्यक्ति स्वप्न में देखे की वह स्वर्ग को और चला जा रहा है तो उसे बहुत मान सम्मान की प्राप्ति होती है|

कोई व्यक्ति स्वप्न में देखे की वह भूख से तड़प रहा है परन्तु किसी से कुछ मांगकर नहीं खाता तो वह व्यक्ति अपने बुद्धि कौशल और परिश्रम से सम्पत्ति एकत्रित कर लेता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको मूर्खतापूर्ण कार्य करते देखे तो जातक की सम्रद्धि और लोकप्रियता में वृद्धि होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में जलती हुई मशाल को देखे तो वह प्रेम में असफल होता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में शत्रु के हाथ में मशाल देखे तो उसके विरुद्ध रचा गया षड्यंत्र समाप्ति हो जाता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में शेर से लड़कर उसे मार गिरता है तो वह अपने शत्रुओं को समूल नष्ट कर देता है|

व्यक्ति यदि निःसंतान हो और दर्पण में अपना मुख स्वप्न में देखे तो उसे संतान प्राप्ति होती है|

यदि कोई स्त्री स्वप्न में देखे की उसकी विवाह की अंगूठी खो गई है और ढूँढने पर मिल गई है तो उसे पति से पहले से अधिक प्रेम हो जाता है|

यदि को गरीब किसान स्वप्न में यद् देखे की वह अपने खेत में हल चलाकर बीज बो रहा है तो उसकी फसल बहुत अच्छी होती है और उसे धन लाभ होता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में शहतूत का पेड़ देखे तो उसकी धन संपत्ति की वृद्धि होती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में सफेद कुत्ते पर सवारी करता है उसे धन संपत्ति की प्राप्ति होती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में यद् देखे की उसका नाखून अधिक बढ़ गया है तो उसे धन सम्पत्ति और संतान मिलती है|

यदि कोई औरत स्वप्न में बुलबुल या किसी अन्य चहचहाने वाले पक्षी को देखे तो उसे संतान की प्राप्ति होती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में अपनी नाक को बहुत बड़ी देखे तो उसे आदर सम्मान प्राप्त होता है|

यदि को व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को प्याज खाता हुआ देखता है तो उसको खोई हुई प्रतिष्ठा मिल जाती है अथवा कोई गडा या पड़ा धन मिल जाता है|

स्वप्न में व्यक्ति सफ़ेद कबूतर देखता है तो उसे विदेश में सम्मान मिलता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में यद् देखे की उसके पास भेड़ बकरियां अथवा गाय हैं तो उसके धन एवं सम्रद्धि में वृद्धि होती है|

यदि को व्यक्ति स्वप्न में देखे की वह भिखारी हो गया है तो उसकी सम्रद्धि दिनों दिन बढती है|

Bure sapno ka matlab in Hindi

अशुभ सपनों का मतलब (अर्थ) और रहस्य

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में अपना घर छोड़कर डर की वजह से भाग रहा हो तो वह शीघ्र ही किसी संकट में फँस जाता है| तथा किसी और व्यक्ति को इस प्रकार भागता देखे तो उसे किसी धोखेबाज व्यक्ति से धोखा खाना पड़ता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में देखता है की उसको कोई गालियाँ दे रहा है या वह किसी को गालियाँ दे रहा है तो उसका अपने किसी मित्र से मन मुटाव हो जाता है तथा उसका किसी से व्यावसायिक झगडा होने की सम्भावना होती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में देखे की उसके साथ कोई दुर्घटना घट गई है तो बीमारी शीघ्र ही उसे जकड लेती है|

स्वप्न में यदि किसी पर अवैध बच्चे का बाप होने का आरोप लगाया जा रहा हो तो उसे लम्बी बीमारी भुगतनी पड़ती है और शत्रुओं से पीड़ित होना पड़ता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में यद् देखे की उसके शरीर का कोई अंग काट दिया गया है तो निकट भविष्य में उसकी पत्नी या पति, संतान अथवा माता पिता में से किसी पर संकट आ सकता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको काने वस्त्र पहनता देखता है उसके परिवार में किसी सदस्य को शीघ्र ही बीमारी जकड लेती है|

यदि स्वप्न में व्यक्ति को कोई बच्चा बहुत बीमार दिखाई दे तो उसके परिवार में किसी सदस्य पर संकट आने की सम्भावना है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको गंजा देखता है तो यह आने वाली बीमारी का संकेत है|

यदि कोई स्त्री अपने आपको स्वप्न में गंजा देखे तो उसे गरीबी का सामना करना पड़ेगा|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में यह देखे की उसने अपने आपको दिवालिया घोषित कर दिया है तो शीघ्र ही उसका व्यवसाय चौपट हो जाता है|

यदि स्वप्न में कोई अपने आपको युद्ध स्थल में युद्ध करते हुए देखे तो उसका अपने पड़ोसियों या सम्बधियों से झगड़ा हो जाता है|

स्वप्न में कोई यह देखे की उसको किसी ने चाक़ू मार दिया है और चाकू शारीर में ही रह गया है तो यह उस व्यक्ति के बर्बाद होने का संकेत है|

यदि कोई धनवान व्यक्ति स्वप्न में चिड़िया को रोते हुए देखता है तो ऐसा व्यक्ति भले ही राजा हो, रंक हो जाता है परन्तु भिखारी यह स्वप्न देखे तो उसे धन की प्राप्ति होती है|

यदि कोई अविवाहित लड़की स्वप्न में देखे की वह गर्भवती हो गई है तो उसके साथ बलात्कार होने की सम्भावना रहती है|

जब स्वप्न में व्यक्ति प्राणी देह से रक्त प्रवाह होते देखता है तो उसे लम्बी बीमारी पकड़ लेती है|

यदि कोई व्यक्ति देह को खून से लथपथ देखे तो उसके परिवार के किसी सदस्य पर संकट आ सकता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में यह देखे की संदूक अथवा बक्सा खोलकर वह कोई वास्तु ढूंढ रहा है परन्तु वह मिली नहीं है तो वह व्यक्ति शीघ्र ही निर्धन हो जाता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको शीशा तोड़ते हुए देखता है तो उसके परिवार में शीघ्र ही किसी सदस्य पर मुसीबत आ सकती है|

जब को व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को खिड़की तोड़ते हुए देखता है तो उसके धर में चोरी या डाके से बहुत बड़ी हानि हो सकती है|

यदि कोई व्यक्ति यह देखे की वह अपने घर का फर्नीचर तोड़ रहा है तो वह शीघ्र ही भिखारी हो जाता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में यह देखता है की उसकी कोई हड्डी टूट है है तो वह शीघ्र ही रोग ग्रस्त हो सकता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में देखता है की कोई क्रुद्ध सांड उसके पीछे भाग आ रहा है तो उसके शत्रु प्रबल होकर उसको हानि पहुंचाते हैं|

जो वक्ती स्वप्न में ऊंट को देखता है और उस पर बोझा लड़ा हो तो उसे समझ लेने चाहिए की उसे अनेक संकटों का सामना करना पड़ेगा|

जब स्वप्न में कोई खली बैलगाड़ी देखता है तो उसकी आर्थिक स्तिथि बिगड़ जाती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में पुच्छल तारा देखता है तो उस पर शीघ्र ही महान संकट आने वाला होता है|

स्वप्न में जो व्यक्ति कौआ देखता है उसे शीघ्र ही किसी की म्रत्यु का समाचार मिलता है|

स्वप्न में यदि को यह देखे की वह पानी में डूब गया है तो सुके व्यापार का नाश हो जाता है और उसका परिवार बिखर जाता है|

जो व्यक्ति रोगी हो, वह स्वप्न में यदि कब्र खुदती हुई देखे, तो उसे शीघ्र ही भयानक संकट का सामना करना पड़ सकता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में विमान से गिर जाता है, उसकी समस्त योजनायें निष्फल हो जाती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में चीटियों को मारता है तो उसके व्यापार का नाश हो जाता है|

जो व्यक्ति मंदिर के पुजारी को तिलक लगाये स्वप्न में देखता है उसके परिवार में कलह प्रारंभ हो जाता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में गधे को देखता है तो शीघ्र ही किसी व्यक्ति से उसे धोखा खाना पड़ता है|

जो व्यक्ति स्वप्न मे स्वयं को प्रसव पीड़ा से पीड़ित देखे यह उसके अपयश की प्राप्त करने की सुचना देता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में देखता है की वह अँधा हो गया है तो शीघ्र ही दुर्भाग्य उसे घेर लेता है|

जो व्यक्ति अपने आपको बैंक में रुपया लेते या जमा करते देखता है उसे समझ लेना चाहिए की उसे शीघ्र ही आर्थिक कठनाइयों का सामना करना पड़ेगा|

जब व्यक्ति स्वप्न में अपना पिच्चा किसी भालू द्वारा होता देखता है तो वह अपनी लापरवाही से अपने व्यवसाय को चौपट कर देता है|

यदि कोई विवाहित पुरुष अथवा महिला यह देखे की उसका विवाह हो रहा है तो सुको आने वाली गंभीर बीमारी की सूचना समझना चाहिए|

यदि कोई स्वप्न में बिल्ली देखे तो कोई उसके साथ विश्वासघात करता है|

यदि कोई स्वप्न में आकाश में घने बादल और बिजली की चमक देक्धे तो उसे आने वाले समय में अनेक कठनाइयों का सामना करना पड़ेगा|

स्वप्न में यदि कोई देखे की उसे किसी अन्य व्यक्ति ने मुह से काट खाया हो तो वह निकट भविष्य में झगडे में फँस जाएगा|

जो व्यक्ति अपने आपको नाव में बेठे हुए तूफ़ान में फँस जाता देखे तो आने वाला समय दुर्भाग्य की सुचना देता है|

स्वप्न में यदि व्यक्ति को किसी समाचार पत्र में अपने सम्बन्धियों का समाचार पढने को मिले तो धन की हानि होती है|

जब कोई व्यक्ति स्वप्न में अपने आपको दलदल में फंसा देखे तो उसके व्यवसाय में अनेक व्यवधान उत्पन्न होते हैं|

यदि को व्यक्ति अपने आपको किसी सम्बन्धी औरत से कुत्सित सम्बन्ध स्थापित करता देखे तो उसे बीमारी भुगतनी पड़ती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में सूर्य या चन्द्र ग्रहण देखता है उसका आगामी जीवन दुःख में व्यतीत होता है|

स्वप्न में यदि भूचाल जैसा अनुभव हो तो समाज में अराजकता फेलने की आशंका रहती है|

जब व्यक्ति को स्वप्न में बधाइयों मिलती हैं तो उसे निकट भविष्य में गंभीर संकटों का सामना करना पड़ता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में गाडी में सवार होकर जा रहा हो और उसकी टक्कर किसी अन्य गाडी से हो जाए तो आने वाले समय में उसके शारीर में दुर्घटना से भयंकर चोट लगती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में ताबूत में मुर्दा रखा देखे तो निकट भविष्य में दुर्घटना का शिकार बन सकता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में ताली की आवाज सुनता है तो समाज में उस पर लांछन लगता है|

जब व्यक्ति स्वप्न में बन्दूक या पिस्तौल में गोली भरता है तो निकट भविष्य में उस पर गंभीर आरोप लगता है|

स्वप्न में स्वयं को क्रय करते हुए देखना दुर्भाग्य का सूचक है|

जो व्यक्ति यह स्वप्न देखता है की वह वेश्यालय में बैठा है तो आके चलकर व्यापार में बेईमानी करता है और दण्डित होता है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में देखे की वह खिन जा रहा ही और अचानक अँधेरा हो गया है तो उसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है| यदि वह व्यापारी है तो दिवालिया होकर कारावास काटता है|

जो व्यक्ति अपने आपको स्वप्न में बिना वस्त्र के देखता है तो उसे अपमान, आर्थिक संकट और व्यापार में हानि जैसे फल भोगने पड़ते हैं| यदि कोई किसान ऐसा स्वप्न देखे तो उसकी उपज नष्ट हो जाती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में सोना मिलता हुआ देखता है उसे अनेक कठनाइयों का सामना करना पड़ता है, रोग लगता है और धन सम्पति की हानि होती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में चांदी प्राप्त करता हुआ देखता है उसे प्रेमी से निराशा हाथ लगती है|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में कडवी दावा लेता है तो वह अनेक परकार की कठनाइयों में पड़ जाता है|

स्वप्न में कोई व्यक्ति उल्लू का दर्शन करता है या उसकी आवाज़ सुनता है तो लम्बी बीमारी भोगता है, धन हानि होती है और समाज में अपमानित होना पड़ता है|

स्वप्न में यदि कोई व्यक्ति चरम पात्र देखे तो उसे शीध्र ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है| यदि उसके विरुद्ध कोई फौजदारी का मुकदमा चल रहा हो तो उसे कारावास का दंड हो सकता है|

जो व्यक्ति स्वप्न में अपनी नाक से खून बहता हुआ देखता है, तो आने वाले समय में सूए बीमारी लग सकती है अथवा वह किसी बड़े संकट में फँस जाएगा| ऐसा स्वप्न देखकर यदि वह व्यक्ति यात्रा पर जाए तो दुर्घटना का शिकार हो सकता है| यदि वह किसी को कर्ज दे तो वह वापस नहीं आएगा|

यदि कोई व्यक्ति देखे की वह नौकरी से निकल दिया गया हिया तो सुकी संपत्ति नष्ट हो सकती है, अथवा उसे म्रत्यु तुल्य कष्ट हो सकता है|

जब कोई व्यक्ति स्वप्न में विषपान करता है तो बिषम परिस्थितिओं में फँस सकता है| व्यापार में घाटा आने लगता है| लेकिन बिष पीकर वह बच जाए तो प्रयत्न करने के बाद अपनी परिस्तिथियों में सुधार लाता है|

यदि कोई स्वप्न में अपना सामान किसी महाजन के पास गिरवी रखकर कर्ज लेता हुआ देखे तो उसके धन मान की हानि हो सकती है|

जो व्यक्ति स्वप्न में तुलिका से बने चित्र देखता है, वह शीघ्र ही किसी मुसीबत में फँस जाता है| उसके विपरीत अपवाद फैलता है और मान प्रतिष्ठा की हानि होती है|

यदि कोई व्यापारी अपने आपको गद्दे में गिरता देखे तो उसका प्यापार उत्तरोतर घाटा देने लगता है|

यदि किसी स्त्री को स्वप्न में कोई बच्चा रोता दिखाई दे तो यह समझना चाहिए की उसके पति के किसी दुसरे स्त्री से सम्बन्ध हैं|

यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में किसी नारी को नोचते हुए देखता है या किसी नाटक में नारी का संवाद सुनता है तो उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका से सम्बन्ध विच्छेद हो जाता है|

Bird Dream sapno ka Matlab

सपने में पक्षी दिखने का स्वप्न फल

 

सपने में हंस देखने का मतलब:-

सपने में हंस का दिखना शुभ माना जाता है, हंस सरस्वती का वाहन है इसलिए विधा का सूचक है|, सपने में यदि हंस दिखे तो यह आने वाले भविष्य में विधा प्राप्ति, संतान प्राप्ति, ऐश्वर्या और सम्मान मिलने का प्रतीक है|

 

सपने में उल्लू देखने का मतलब:-

मत्स्य पुराण के अनुसार सपने में उल्लू का दिखना शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी, उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन है|
उल्लू को अपनी तरफ आते हुए देखना धन लाभ का सूचक है और इसे अपने से दूर जाते हुए देखना, घर में आग लगना, व्यापार में घाटा और चोरी हो जाने का सूचक है|

सपने में तोता देखने का मतलब:-

तोता एक शुभ पक्षी माना जाता है, इसलिए इसे धर में पालने का रिवाज है| यदि सपने में तोता दिखाई दे तो यह सुख स्म्रधि, सौभाग्य, ऐश्वर्य, संतान सुख, अध्यात्म का प्रतीक है|

सपने में कौआ देखने का मतलब

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कौआ सपने में बोलता हुआ दिखे तो यह एक अशुभ संकेत है, धन हानि या कोई बुरा समाचार मिल सकता है|

यदि कौआ केवल बेठा हुआ दिखे, तो यह संभावित रोग और दुर्घटना का संकेत हो सकता है

सपने में मोर देखने का मतलब:-

सपने में मोर दिखना शुभ माना जाता है और यह सुख स्म्रधि का प्रतीक है और यदि मोर मोरनी नाचते हुए दिखें तो जल्द ही शादी हो सकती है और शादी शुदा जातक को दिखाई दे तो यह पति पत्नी के बीच मधुर सम्बन्ध का प्रतीक है|

सपने में कबूतर देखने का मतलब

सपने में कबूतर देखना शुभ माना जाता है, यह सुख स्म्रधि का संकेत है| यदि सपने कबूतर का जोड़ा दिखे तो यह दाम्पत्य जीवन में सुख का सूचक है|

यदि रोगी को कबूतर दिखे तो जल्दी ही रोग से मुक्ति मिल सकती है, यदि सपने में सफ़ेद रंग का कबूतर दिखे तो यह घर में धार्मिक कार्य पूजा पाठ होने को संकेत देता है|

सपने में पिंजरे में बंद पंक्षी देखने का मतलब

पिंजरे में बंद पंक्षी को देखना शुभ माना जाता है यह जीवन में सुख स्म्रधि का प्रतीक है|

सपने में कोयल देखने का मतलब

यदि आप सपने में कोयल देखते हैं तो इसका मतलब यह है की आपके साथ निकट भविष्य में धोखा हो सकता है

दोस्तो यहाँ दी गई जानकारी किसी वैज्ञानिक शौध से प्रमाणित नहीं है| कहानी और किवदंतियों में जो स्वप्न फल (Swapn Phal) और सपनों के मतलब ( Sapno ke Matlab in Hindi ) दिए हुए हैं वाही यहाँ हमने बताये हुए हैं

ऊपर दी गई जानकारी की सत्यता की  viralfactsindia.com की टीम कोई जिमेदारी नहीं लेती है|

यह भी पढ़ें:-

भारत के कुछ मजेदार रोचक तथ्य

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

One comment

  1. sapnon par bahut hi badhiya jaankari di hai aapne. mujhe aise kai saare sapne dikhe hain, aur unme se jyadatar sach bhi nikle.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *