Weather Update: दिल्ली में पड़ी कड़ाके की ठंड | ठंड अब और कहर ढा रही है दिल्ली में |

Share your love

यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर तक ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं, हाथ-पैर कंपाने वाली सर्दी के कारण लोगों को रजाई से बाहर निकलने में भी आलस आ रहा है | बर्फीली हवाओं के कारण अब ठंड का प्रचंड और भी जायदा बढ़ रहा है, शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से आने वाली इन हवाओं की रफ्तार में तेजी के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस की जा रही है, इन राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है| इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है | बता दें, कि नए साल के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की आशंका जताई जा रही है |

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश |

31 दिसंबर और 1 जनवरी को हवा की ऐसी परिस्थिति है, जो हमारे आसपास के मौसम पर गहरा असर डालता है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के उज्जै उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है | मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में हो रही | बर्फबारी के कारण, दिल्ली में और भी ज़्यदा ठंड देखने को मिलेगी | बर्फबारी से पूरे जम्मू और कश्मीर ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है | बता दें, कि मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है | IMD के मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिनों में ठंड और भी ज्यादा पड़ेगी |

दिल्ली की सर्दी |

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली में शीतलहर के बाद ठिठुरन और भी बढ़ेगी | बता दें, कि नए साल से पहले पश्चिमी विक्षोभ आने की खबर है, जिससे बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है | पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद दिल्ली सहित अन्य मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा चलने की वजह से पारा गिर गया है और यहां कड़ाके की सर्दी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है |

बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना |

मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है साथ ही हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना भी है | वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है |

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *