Masterchef India 8 Winner: जूस सेंटर चलाने वाले 24 साल का मोहम्मद आशिक बना ‘मास्टरशेफ इंडिया 8’ का विनर |

Share your love

मास्टरशेफ इंडिया 8 का ग्रैंड फिनाले हाल ही में हुआ था| विकास खन्ना, रणवीर बरार और पूजा ढिंगरा ने इस सीज़न को जज किया| 16 अक्टूबर को सोनी लिव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह शो शुरू हुआ था| इस सीज़न में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों ने अपनी कुकिंग से दुनिया भर के ऑडियंस का ध्यान अट्रैक्ट किया| 24 साल के मोहम्मद आशिक ने ‘मास्टरशेफ इंडिया 8’ की ट्रॉफी पर अपना नाम लिखा है| मोहम्मद कर्नाटक के मैंगलोर में रहते हैं|

Masterchef India 8 Winner Mohammed Ashiq Prize Money|

मोहम्मद आशिक को पिछले सीज़न मास्टरशेफ इंडिया में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला था| लेकिन इस बार उन्होंने हिस्सा लिया और जीत हासिल की| मोहम्मद एक सामान्य परिवार से आते हैं और उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा है| कर्नाटक के मैंगलोर में मोहम्मद का एक जूस सेंटर है| मास्टरशेफ इंडिया 8 के विनर मोहम्मद को 25 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली है| मोहम्मद के साथ टॉप चार प्रतियोगियों में नाम्बी मारक, डॉ. रुखसार सईद और सूरज थापा भी शामिल थे|

खिताब जीतने के बाद, मोहम्मद आशिक ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा

मोहम्मद आशिक ने मास्टरशेफ इंडिया 8 जीतने के बाद कहा, मैं मास्टरशेफ इंडिया के सफर के लिए बहुत थैंकफुल हूं| इस सफर में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है| मास्टरशेफ इंडिया 8 की ट्रॉफी मेरे लिए एक सपना है| यह जीत मेरी नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करते है। मैं शेफ विकास, रणवीर और पूजा सहित सभी जजों का आभार व्यक्त करता हूं। की में इस ट्रॉफी के लायक बन पाया |

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *