Yash Upcoming Movie Toxic First Look | फेम यश ने आने वाली फिल्म के नाम का किया ऐलान| 

Share your love

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार एक्टर यश की आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं| KGF-1st और KGF-2nd जैसी फिल्मों की सफलता के बाद यश के फैंस उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| ऐसे में अब यश ने अपने फैंस को एक सरप्राइज दिया है| यश ने अपनी आने वाली फिल्म की अनाउंसमेंट की है|

KGF फ्रैंचाइज़ी की सफलता के बाद सुपरस्टार यश से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं| उनके फैंस की संख्या भी दुनिया भर फैल गयी है| पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार यश की नई फिल्म की चर्चा थी| इस फिल्म का नाम क्या होगा इस बारे में फैंस चर्चा कर रहे थे| इस फिल्म का नाम ‘यश 19’ होगा ऐसा कहा जा रहा था लेकिन अब इस फिल्म का नाम और टीज़र ऑडियंस के सामने आ गया है|

Yash Upcoming Movie Toxic First Look

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर यश की आने वाली फिल्म का नाम ‘Toxic‘ है। यश ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी आने वाली फिल्म का नाम और रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है।

यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में आधे जले हुए पत्ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक आकर्षक धुन सुनाई दे रही है। यश के दमदार लुक की झलक भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है। वीडियो में यश एक काउबॉय लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके एक हाथ में एक बड़ी बंदूक भी दिखाई दे रही है।

Toxic Movie Star Cast

यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ में वह लीड रोल में होंगे। फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी, इस बारे में कई चर्चाएं हैं। यह कहा जा रहा है कि फिल्म में साई पल्लवी main role में होंगी। इस फिल्म के माध्यम से वह कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू करेंगी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म में कौन-कौन से कलाकार होंगे, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है| लेकिन अगर साई पल्लवी इस फिल्म में काम करेंगी, तो पहली बार साई और यश की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी|

Toxic Rlease Date – कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी| फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है| इस फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शन हाउस ने किया है|

यश की पिछली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी और प्रकाश राज ने भी काम किया था| यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी|

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *