2024 में BPCL और Tata Motors मिलकर लगाएंगे 7000 से ज्यादा EV चार्जिंग प्वाइंट| 

Share your love

हमारे भारत में पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की मांग तेजी से बढ़ती हुई दिख रही हैं, जिसके लिए इंडिया के बड़ी Cars कंपनियों में से एक Tata Motors अपनी तरफ से इलेक्ट्रिक बाइक गाड़ियों की डिमांड पूरी करने के कार्य में लगी हुई हैं|

ऐसे में इस समय EV इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी Tata Motors Update सामने आई हैं, जिसमें Tata Motors की सहायक कंपनी Tata Passenger Electric Mobility Ltd. (TPEM) ने भारत की पेट्रोलियम कंपनी Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) के साथ एक MOU एग्रीमेंट साइन किया हैं|

इस MOU एग्रीमेंट साइन के साथ भारत में बढ़ती हुई EV की डिमांड और ज्यादा बढ़ने वाली हैं क्योंकि इन दोनो कंपनियों के बीच का समझौता भारत में EV गाड़ियों की एक नई लहर चालू करने वाली हैं|

दोनो कंपनियों के बीच ये हुआ समझौता|

8 दिसंबर 2023 को Tata Motors की सहायक कंपनी Tata Passenger Electric Mobility Ltd (TPEM) और Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) ने एक साथ मिलकर भारत में साल 2024 तक कुल 7000 EV चार्जिंग प्वाइंट एक साथ लगाने का समझौता किया हैं और इनके बीच इसके लिए MOU पेपर पर भी एग्रीमेंट साइन हो चुका हैं|

दोनो कंपनियों के इस समझौते की मदद से अब 2024 के अंत तक भारत में 7000 तक EV चार्जिंग प्वाइंट लगा दिए जाएंगे, जिसके कारण EV चलाने वाले गाड़ी धारकों को चार्जिंग में बहुत आसानी हो जायेगी|

इसके आलावा इस एग्रीमेंट में दोनो कंपनियों ने हाईवे पर भी चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्लान बनाया हुआ हैं, जिसके तहर हर प्रमुख हाईवे पर 100 किलोमीटर पर आपको एक EV चार्जिंग स्टेशन मिल जाएगा|

BPCL और Tata Motors एक दूसरे की मदद बनाएंगे EV चार्जिंग प्वाइंट |

आज के समय में BPCL के पास लगभग 21,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप का नेटवर्क हैं, BPCL इन्ही अपने नेटवर्क की मदद से Tata Motors की मदद करने वाला हैं। आपको बता दें की इन्ही 21,000 हजार पेट्रोल पंपों पर 7000 इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट बनाने का दावा कर रहे है|

इस समय भारत में इलेक्ट्रिक वहानो के बाजार में Tata Motors की 71 प्रतिशत से भी ज्यादा की पार्टनरशिप हैं, और इसी चीज के कारण अब इलेक्ट्रिक वाहन होल्डर्स के लिए Tata Motors एक बेहद ही जरूरी काम करने जा रही हैं।

Tata Motors Update

अब अगर BPCL और Tata Motors के इस एग्रीमेंट के निष्कर्ष की बात करें तो इस समझौते की मदद से भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड ओर अधिक बढ़ने वाली हैं, साथ ही में भारतीय सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को सपोर्ट करने के लिए अलग अलग कदम उठाते रहती हैं|

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *