इन बैंको में आप को मिलेगा FD Investment

Share your love

पर 9% से भी ज्यादा की ब्याज|

हमारे भारत में सबसे ज्यादा लोग अपने पैसों को FD या GOLD में इन्वेस्ट करते हैं क्योकि इन दोनों को सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट माना जाता हैं| जिसमें FD को एक ऐसा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन माना जाता हैं जिसमें लोग लम्बे समय के लिए पैसा इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं क्योकि इसमें ज्यादातर कोई रिस्क नहीं होता हैं|

पर अब FD में इन्वेस्ट करना पहले से ज्यादा पॉपुलर हो गया हैं क्योकि इस समय कई बैंक FD निवेश पर काफी अच्छा इंट्रेस्ट दे रहे हैं और ये इंट्रेस्ट 9% से भी ज्यादा हैं| यहाँ तक कि ये बैंक अपने PPF इन्वेस्ट पर भी इतना इंट्रेस्ट नहीं देती हैं, वहीं अगर बात करें वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर कई ओर ज्यादा ब्याज बैंक देती हैं|

आज के इस लेख में हम उन बैंको के बारे में जानेंगे जहाँ पर आपको FD में इन्वेस्ट करने पर 9% से ज्यादा का ब्याज मिलेगा, और आप अपने पैसो पर अच्छा खासा इंट्रेस्ट कमा पाएंगे |

FD पर 9% से ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक

नीचे हमने उन सभी बैंकों के बारे में लिखा हुआ हैं, जिसमे अगर आप FD निवेश करते हैं तो 9% से अधिक ब्याज कमा पाएंगे।

1. Unity Small Finance Bank

FD इन्वेस्ट पर सबसे ज्यादा ब्याज देने की दौड़ में Unity Small Finance Bank सबसे आगे हैं। ये बैंक आपको Fixed Deposit पर 4.50 से 9.50% तक का ब्याज देती हैं| अगर आप इस बैंक में रेगुलर अकाउंट होल्डर के तौर पर 61 से 90 दिनों के लिए FD इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 5.50% का ब्याज मिलता हैं, वही अगर 91 से 164 दिनों के लिए इन्वेस्ट करते हैं तो 5.75% का ब्याज मिलता हैं।

यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक में 1 साल के FD निवेश पर आपको 7.35% का ब्याज मिलता हैं, वहीं अगर आप 1001 दिनों के लिए FD निवेश करेंगे तो आपको 9% तक का ब्याज प्राप्त हो सकता हैं। दूसरी तरफ यह बैंक सीनियर सिटीजन को 1001 दिनों के FD निवेश पर 9.50% का ब्याज देती हैं जो कि FD पर मिलने पर सबसे ज्यादा ब्याज हैं।

Day/Year FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलरअकाउंट होल्डर के लिए)
1001 दिन9% तक का
1 साल7.35% का प्रति वर्ष
2 साल7.40% का प्रति वर्ष
3 साल7.65% का प्रति वर्ष
4 साल7.65% का प्रति वर्ष
5 साल7.65% का प्रति वर्ष

2. Suryoday Small Finance Bank

यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक के बाद FD निवेश पर आप Suryoday Small Finance Bank के जरिये सबसे ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं| ये बैंक FD इन्वेस्टमेंट पर 4.50 से 9.10% का ब्याज अपने अकाउंट होल्डर को देती हैं| इस बैंक के रेगुलर अकाउंट होल्डर को 46 से 90 दिनों के FD इन्वेस्ट पर 4.50% का ब्याज मिलता हैं।

91 दिनों से 6 महीने के FD इन्वेस्ट पर 5% का इंट्रेस्ट और 1 साल तक के इन्वेस्ट पर 6.85% का इंट्रेस्ट| वही अगर आप इस बैंक में 2 से 3 साल का FD इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 8.60% का इंट्रेस्ट मिलता हैं| सीनियर सिटीजन की बात करें तो उन्हें 2 से 3 वर्ष के FD निवेश पर 9.10 फीसदी का ब्याज मिलता हैं।

Day/Year FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए)
1 साल6.85% का प्रति वर्ष
2 साल8.50% का प्रति वर्ष
3 साल8.60% का प्रति वर्ष
4 साल6.75% का प्रति वर्ष
5 साल8.25% का प्रति वर्ष

3. Fincare Small Finance Bank

Fincare Small Finance Bank भी FD इन्वेस्ट पर आपको अच्छा-खासा ब्याज देता हैं। इस बैंक में आपको 3.00 से 9.11 फ़ीसदी तक का FD पर ब्याज मिलता हैं। यह बैंक अपने रेगुलर अकाउंट होल्डर को 91 से 180 दिनों की FD निवेश पर 5.75% का ब्याज देता हैं, वही 12 से 15 महीनो के FD निवेश पर 7.50% का ब्याज मिलता हैं।

ये बैंक 750 दिनों के FD निवेश पर सबसे ज्यादा 8.51 फ़ीसदी का ब्याज अपने रेगुलर अकाउंट होल्डर को देता हैं, अगर बात करें सीनियर सिटीजन की तो उन्हें 750 दिनों के निवेश पर सबसे ज्यादा 9.11% का ब्याज मिलता हैं।

Day/Year FD पर मिलने वाला ब्याज (रेगुलर खाताधारक के लिए)
750 दिन8.51% का प्रति वर्ष
1 साल7.50% का प्रति वर्ष
2 साल8.01% का प्रति वर्ष
3 साल8.00% का प्रति वर्ष
4 साल7.50% का प्रति वर्ष

इन 3 बैंको के आलावा Equitas Small Finance Bank 4 से 9 फीसदी तक का फिक्स्ड डिपाजिट के ऊपर ब्याज देता हैं, फिर Jana Small Finance Bank हैं जिसमे आपको 3.50 से 9.00 फ़ीसदी तक का ब्याज मिल जाता हैं। अब अगर आप इन बैंको में FD निवेश करना चाहते हैं तो इन बैंको की अधिक जानकारी जरूर लें तभी अपना पैसा इनमे निवेश करें।

इतने लोग कर चुके हैं FD में निवेश

आपकी जानकारी की लिए यह भी बता दें कि एक रिसर्च और रिपोर्ट के अनुसार लगभग 24 मिलियन से अधिक भारतीयों ने अपना पैसा फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश किया हुआ हैं और FD में निवेश करने वालो की गिनती दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको अच्छा लगा होगा, इसे अपने परिवार संग जरूर साँझा करें ताकि उन्हें भी FD निवेश पर फायदा मिल सके। ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।

Small Finance Bank क्या हैं?

Small Finance Bank को “लघु वित्त बैंक” कहा जाता हैं। इन्हे RBI द्वारा छोटा बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त होता हैं, जिसकी कुछ सीमाएं होती हैं।

SBI Bank में FD रेट क्या हैं?

SBI Bank में रेगुलर खाताधारकों के लिए FD रेट 3.00 से 7.10% तक का हैं, वही सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 से 7.60% तक का हैं|

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *