सालार के लिए प्रभास ने ली इतनी फीस देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान | 

Share your love

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ जल्द ही ऑडियंस के सामने आने वाली है| इस फिल्म का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए सभी ने मोटी रकम ली है| फिल्म में सुपरस्टार प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज, सुकुमारन और जगपति बाबू main एक्टर्स में हैं| प्रशांत नील ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है|

सालार के लिए प्रभास ने ली मोटी फीस | 

सालार फिल्म को 400 करोड़ के बजट में बनाया गया है| इस फिल्म के लिए प्रभास ने 100 करोड़ रुपये की फीस ली है| साथ ही फिल्म की सफलता में से 10% भी वह लेंगे| ‘सालार’ के बाद प्रभास दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन की ‘कलकी 2898 ईडी’ फिल्म में नजर आएंगे। यह बिग बजट पैन इंडिया फिल्म है।

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन का छोटा सा रोल है| इस रोल के लिए पृथ्वीराज ने चार करोड़ रुपये चार्ज किए हैं| इस फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी| इस फिल्म के लिए उन्हें 8 करोड़ रुपये मिले है| फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज और श्रुति के साथ जगपति बाबू main role में नजर आएंगे| जगपति बाबू ने इस फिल्म के लिए चार करोड़ रुपये वसूले हैं|

प्रशांत नील ने इतनी फीस ली ?

सलार फिल्म के निर्देशन की बागडोर प्रशांत नील ने संभाली है| प्रशांत नील ने इससे पहले केजीएफ, केजीएफ 2 के माध्यम से बॉक्स ऑफिस पर राज किया है| सलार फिल्म के लिए प्रशांत नील ने अच्छा-खासा चार्ज लिया है| उन्होंने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं|

प्रभास की सालार की एडवांस बुकिंग में धमाका | 

सलार फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है| अब तक इस फिल्म के 22 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं| इसलिए रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने 49 लाख से ज्यादा रुपये की कमाई कर ली है। तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषाओं में भी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छी-खासी रौनक है|

‘सालार’ को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है | 

सलार फिल्म को प्रशांत नील ने बनाया है| इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है जिसका मतलब है, कि यह फिल्म 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है| यह फिल्म 2 घंटे 55 मिनट की है| दर्शकों को इस फिल्म का बहुत इंतजार है|

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *