धरती को सांस लेते हुए देखा है? देखकर चकित रह जाएंगे आप |

Share your love

हम जिस धरती पर रहते हैं, उसे मां की तरह मानते हैं धरती से हमें इतना सब कुछ जीने के लिए मिलता है, ऐसे में कुछ सभ्यताओं में इसकी पूजा मां के रूप में की जाती है| उसे सजीव माना जाता है, ताकि हम उसे सम्मान दे सकें| हालांकि, हमारे खूबसूरत हरे-भरे ग्रह के सांस लेने की कल्पना आप कर सकते हैं?

आपको ये फैक्ट पता होगा, कि धरती अपनी धुरी पर घूमती है वो अपनी कक्षा में चलकर सूर्य का चक्कर लगाती रहती है| लेकिन, क्या धरती सांस ले सकती है? सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे Wonder of Science नाम के एक्स ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है| 

सांस लेती दिखी धरती |

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हरे-भरे मैदान में तमाम पेड़ लगे हुए हैं  इसी बीच आप आश्चर्यचकित तब रह जाते हैं, कि जब अचानक धरती हिचकोले खाने लगती है| ठीक उसी तरह जैसे हम सांस लेते हैं और हमारी छाती सांस भरने के साथ फूलती और सिकुड़ती है इस वीडियो को Jean Arthur Tremblay ने शूट किया गया है और इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है ‘ऐसा लग रहा है, मानो धरती सांस ले रही है| 

क्या वाकई सांस लेती है पृथ्वी?

दरअसल, इस वीडियो में धरती फूलती और सिकुड़ती हुई इसलिए दिख रही है| क्योंकि, तेज़ हवाएं चल रही हैं और धरती पानी के साथ सैचुरेट हो रही है ये पेड़ों के उखड़ने से पहले की प्रक्रिया है, जो उन्हें झकझोर रही है पेड़ों की जड़ें मिट्टी के साथ खिंचती हैं और धरती सांस लेती हुई दिखती है| वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा कुदरत वाकई आश्चर्यजनक है  एक व्यक्ति ने कहा, ये बिल्कुल दिल के जैसा है और धरती सजीव लग रही है इसे देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं| 

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *