Bjp संसद ने दिया अपडेट | दिल्ली से अयोध्या के बीच भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन | 

Share your love

राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अयोध्या पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है| शहर को देश के बाकी रेल नेटवर्क से भी जोड़ने की कोशिश है| कई नई ट्रेन भी चलेंगी| 

भारतीय रेल अयोध्या के लिए खास तैयारी में है| रेलवे बहुत जल्द दिल्ली से अयोध्या के बीच प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाला है| माना जा रहा है, कि रामभक्तों को इससे काफी सुविधा होगी| लाइवहिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी| उन्होंने यह भी बताया, कि अयोध्या को आने वाले दिनों में देशभर के रेल नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा|

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस दिन से श्रद्धालु कर सकेंगे राम लला का दर्शन, जानिए पूरी डिटेल्स

अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की समीक्षा की गई| राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि बैठक के पहले भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने निर्माण कार्य की टीम के साथ राम मंदिर निर्माण का निरीक्षण किया| उन्होंने बताया कि गर्भ गृह के निर्माण का सभी काम हो पूरा हो चुका है| सिंह द्वार के खम्भों में बनाए जाने वाली मूर्तियों के निर्माण का काम भी पूरा हो गया है| फर्श के निर्माण का काम सभी मंडप में में भी पूरा हो चुका है| अब फर्श के घिसाई का काम हो रहा है| मंदिर में बनाए गए सभी खभों की सफाई की जाएगी|

23 जनवरी से भक्त कर सकेंगे दर्शन |

23 जनवरी से सभी राम भक्त कर भगवान राम लला का भव्य मंदिर में दर्शन कर सकेंगे| प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के अंदर की सुव्यवस्थित व्यवस्था दिखेगी| प्रसाद वितरण के साथ आवागमन मार्ग को सुचारू किए जाने पर जोर रहेगा| मंदिर में आने वाला प्रत्येक राम भक्त आराम से दर्शन कर सकें इसकी व्यवस्था की जाएगी| भगवान राम लला का दर्शन प्रतिदिन डेढ़ लाख से ढाई लाख लोग कर सकेंगे| चार पंक्तियों में दर्शन की व्यवस्था होगी|

जानिए कौन होगा राम मंदिर का मुख्य पुजारी, जो अयोध्या में करेगा रामलला की पूजा |

गाजियाबाद के छात्र मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुना गया| गाजियाबाद के दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित को 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है| नियुक्ति से पहले उन्हें छह महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा| बता दें कि दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल के अध्ययन के बाद मोहित पांडे आगे की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए थे|

23 जनवरी से भक्त कर सकेंगे दर्शन |

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी से सभी राम भक्त कर भगवान राम लला का भव्य मंदिर में दर्शन कर सकेंगे| प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के अंदर की सुव्यवस्थित व्यवस्था दिखेगी| प्रसाद वितरण के साथ आवागमन मार्ग को सुचारू किए जाने पर जोर रहेगा| मंदिर में आने वाला प्रत्येक राम भक्त आराम से दर्शन कर सकें इसकी व्यवस्था की जाएगी| भगवान राम लला का दर्शन प्रतिदिन डेढ़ लाख से ढाई लाख लोग कर सकेंगे| चार पंक्तियों में दर्शन की व्यवस्था होगी|

एयरपोर्ट भी हो रहा तैयार |

वहीं इस बीच खबर आ रही है, कि अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा| इसी के साथ उड़ान भी शुरू हो जाएगी| यहां 2200 मीटर के रनवे शुरू होने जा रहा है, जिस पर छोटे विमानों के साथ ही बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े विमान भी लैंड कर सकेंगे|

कई ट्रेनों के रूट में बदलाव होंगे |

खबर के मुताबिक सांसद ने कहा, कि जल्द देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी| साथ ही यह भी बताया कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव होंगे और नई ट्रेन भी चलाई जाएंगी| ऐसा देखा जा रहा है, कि राम मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद में भारी बढ़ोतरी हो रही है| इस वजह से सरकार अयोध्या को तमाम शहरों से जोड़ने पर काम चल रहा है|

चल रहा है निरीक्षण |

वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए रेलवे के अधिकारी लगातार अयोध्या सेक्शन का निरीक्षण कर रहे हैं| साथ ही जौनपुर से बाराबंकी के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण का काम भी चल रहा है| माना जा रहा है, कि यह काम इस महीने के आखिर तक खत्म हो जाएगा| चर्चा यह भी है, कि इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं रिपोर्ट की मानें तो पटना से अयोध्या होते हुए लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है| रेलवे ने रूट का सर्वे नोटिफिकेशन भी पूरा कर लिया है| पीएम मोदी दरअसल इसी महीने अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करने अयोध्या का दौरा कर सकते हैं| इस एयरपोर्ट से 30 दिसंबर को दिल्ली से उद्घाटन फ्लाइट अयोध्या पहुंचने वाली है|

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *