दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई जीरो |

Share your love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है| यात्रियों को सलाह दी गई है, कि अपनी उड़ानों के बारे में अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें, जानकारी हासिल करने के बाद ही हवाई अड्डे जाएं | भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पारा गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है |

रविवार को मिनिमम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था | राजधानी के विभिन्न हिस्सों में visibility घटकर मात्र 125 मीटर रह गई है| कंपकंपा देने वाली ठंड के कारण कई लोगों विभिन्न हिस्सों में बने रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र NCR में भी घना कोहरा पड़ा है| जिसके कारण mostly areas में visibility कम रही है |

दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में |

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली की एयर क्वालटी बहुत खराब श्रेणी में रही है, एयर क्वालटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के आसपास रहा |

कश्मीर में भी ठंड बढ़ी |

कश्मीर में दो दिनों की राहत के बाद रविवार को ठंड बढ़ गई और घाटी के कई हिस्सों में मिनिमम तापमान जीरो से नीचे चला गया | अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात को तापमान जीरो से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया हैं | यहां एक दिन पहले शुक्रवार रात को तापमान जीरो से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था |

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान जीरो से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया हैं | एक दिन पहले शुक्रवार रात को तापमान जीरो से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था | पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक है| यह कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा हैं |

बारामूला के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान जीरो से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया हैं | काजीगुंड में मिनिमम तापमान जीरो से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकरनाग शहर में जीरो से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे एवं कुपवाड़ा में जीरो से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया हैं |

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *