तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब होने वाला है बन्द |

Share your love

Sony SAB का पॉपुलर शो को लोग क्यों कर रहे है Boycott ?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे पॉपुलर और सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। लेकिन पिछले कुछ समय से शो में ‘दयाबेन‘ की कमी से फैंस निराश हैं। फैंस उनकी वापस आने की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर Boycott तारक मेहता का उल्टा चश्मा ट्रेंड करने लगा। इससे फैंस में शो के बंद होने की चिंता बढ़ रही हैं |

अब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने इस पर अपने विचारों को रखा और उन्होंने कहा है कि शो बंद नहीं होगा। दयाबेन की वापस आने के बारे में उन्होंने कहा कि जल्द ही दयाबेन शो में वापस आएंगी।

बॉयकॉट पर क्या कहना है, शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का ?

शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा है, कि शो बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा है, कि दयाबेन का किरदार शो में वापस आएगा।

उन्होंने कहा, मैं अपने दर्शकों से कभी झूठ नहीं बोलूंगा। केवल कुछ परेशानियों के कारण हम दयाबेन के किरदार को समय पर वापस नहीं ला पा रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह किरदार वापस नहीं आयेगा।

मोदी ने कहा है, कि दयाबेन का किरदार जरूर शो में वापस आएगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है, कि दयाबेन का किरदार कौन करेंगा|

क्यों हो रहा बॉयकॉट तारक मेहता का उल्टा चश्मा ?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में दयाबेन की एंट्री न होने से फैंस नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस सीरियल को Boycott करना शुरू कर दिया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में दयाबेन को फिर से देखने के लिए फैंस बहुत बेताब थे। लेकिन अब वह नहीं दिखने वाली हैं, इसलिए वे नाराज भी हैं|

हाल ही में एक प्रोमो जारी किया गया था जिसमें दिखाया गया था कि दयाबेन जल्दी वापस आएगी और जेठालाल उनका इंतजार कर रहे हैं। इससे फैंस काफी खुश हुए थे|

हालांकि, जब एपिसोड आया तो फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इससे लोगों ने मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और शो को बायकॉट करने की मांग की हैं|

6 साल से शो में नहीं हैं दयाबेन| आखिर ऐसा क्यों है? ऐसा क्या हुआ जो दयाबेन को छोड़ना पड़ा तारक मेहता शो को |

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभाती थीं। 2017 में प्रेग्नेंट होने पर उन्होंने शो से छुट्टी ली थी, लेकिन वापस नहीं लौटीं|

इसके बाद से ही दर्शकों को दयाबेन की वापसी का इंतजार है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का कहना है कि दयाबेन के लिए नई एक्ट्रेस का चयन करना आसान नहीं है| दिशा की भूमिका निभाना किसी भी एक्ट्रेस के लिए चैलेंज होगा। इसलिए, वे किसी ऐसे शानदार कलाकार की तलाश में हैं, जो इस किरदार के लिए सही हो|

दिशा वकानी ने अपने एक्टिंग, मजेदार बातचीत और गरबा डांस से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है| इस टीवी शो के दर्शक अपनी प्यारी दयाबेन की यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं| दिशा ने अपने बच्चे के जन्म के बाद से ब्रेक लिया था और वह अभी तक शो में वापस नहीं आई हैं|

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *