क्रिसमस पर आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी राहा का चेहरा फैंस को दिखाया |

Share your love

रणबीर कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं | रणबीर कपूर की फिल्म “एनिमल” इन दिनों सुपरहिट चल रही है, वहीं आलिया भट्ट भी “गंगूबाई काठियावाडी”, “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” जैसी फिल्मों से लोगों के बीच चर्चा में आ चुकी हैं |

रणबीर और आलिया की एक बेटी है, जिसका नाम राहा है| राहा के जन्म के बाद, रणबीर और आलिया ने उसे सोशल मीडिया से कुछ हद तक दूर रखा था, लेकिन आज क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने सबके सामने दिखाया अपनी बेटी राहा को किया है| उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है |

Alia-Ranbir ने दिखा दिया बेटी का चेहरा |

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज क्रिसमस के मौके पर मीडिया के सामने आए | इस बार उनके साथ उनकी बेटी राहा भी थी | राहा को रणबीर कपूर ने गोद में उठा रखा था, राह सफेद रंग के कपड़े में बहुत प्यारी लग रही थी, सामने खड़ी मीडिया रणबीर-आलिया की बेटी की तारीफ कर रहे थे |

आलिया और रणबीर ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली थी | यह शादी रणबीर के मुंबई वाले घर वास्तु में हुई थी | शादी के लगभग 2 महीने बाद आलिया ने अपने फैंस को बताया, कि वह गर्भवती हैं और फिर 6 नवंबर 2022 को आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया | उसका नाम आलिया ने अपने और रणबीर के नाम पर राहा रखा हैं |

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बार्सिलोना की जर्सी पर बेटी का नाम लिखा हैं |

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी के नाम की अनाउंसमेंट करते हुए, उसका एक ब्लर फोटो शेयर किया था | इस कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा हैं, बेटी के जन्म के समय फोटो के साथ, उन्होंने मिनी बार्सिलोना की जर्सी की झलक साझा की थी | जिस पर राहा नाम लिखा हुआ था | नाम सामने आने के बाद उसके ऊपर बधाई की बौछार हुई |

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *