भारत का पहला नक्शा (मानचित्र) किसने और कब बनाया था | Who made (created) the first map of India in Hindi
दोस्तो, आपके मन में भी प्रश्न होगा भारत का नक्शा (मानचित्र) किस व्यक्ति ने कब और कैसे बनाया, किस वर्ष में बनकर तैयार हुआ ?
आज आपको सारे सवालों के जबाव यहाँ मिलने वाले हैं, बस अंत तक हमारे साथ बने रहिये |
दोस्तो, भारत का सटीक मानचित्र पहली बार में ही किसने बनाया इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नही है| कई भूगोलज्ञाताओं ने इसको बनाने की कोशिश की और इन मानचित्रों में धीरे धीरे आगे सुधार होते गए|
इरेटोस्थनीज (Eratosthenes), हेकाटेस / हेकाटेयस (Hecataeus) और टॉलमी के द्वारा बनाए गए विश्व के प्रथम मानचित्र में भी भारत को दर्शाया गया लेकिन इन मानचित्रों में भी कुछ न कुछ खामियां थी|
आइये सिलसिले बार जान ही लेते हैं की किसने कब और कहाँ भारत का पहला मानचित्र बनाने का प्रयास किया|
जेम्स रेनेल
बहुत कम लोग जानते हैं की जेम्स रेनेल ने ही सबसे पहले भारत का सर्वे करके पहला मानचित्र बनाने की कोशिश की| जेम्स ईस्ट इंडिया कंपनी में सर्वेयर ऑफ़ इडिया के पद पर तेनात थे|
इन्होने 1764 में गंगा और हिमालय के आस पास के क्षेत्र का सर्वे किया और मानचित्र बनाया|
इनके द्वारा बनाए गए सभी मानचित्रों में 1779 इसवी में बंगाल एटलस बनाने का कार्य बहुत ही प्रभावशाली रहा|
1783 ईसवीं में इन्होने विस्तृत भारत का नक्शा भी बनाया, हालाँकि इसमें बहुत खामियां थी लेकिन उस समय उपलब्ध तकनीकी और श्रोत के आधार पर यह एक उत्तम कार्य माना गया|
बाद में अन्य विद्वानों ने इनके द्वारा एकत्रित की गई जानकारी में सुधार किया और भारत के मानचित्र को और बेहतर बनाया|
आइये इन विद्वानों के बारे में भी थोड़ी चर्चा कर लेते हैं|
विलियम लेम्बटन
ईस्ट इंडिया कंपनी के निर्देश पर 1802 में इन्फेंट्री ऑफिसर विलियम लेम्बटन के द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप का वृहद त्रिकोणमितिय सर्वे किया गया|
यह सर्वे 10 अप्रैल 1802 को प्रारंभ हुआ| पहले अनुमान था की पुरे भारत का सर्वे 5 साल में हो जाएगा लेकिन इसको करने में 70 साल लग गए
आइये आपको सिलसिले बार तारीख के साथ सर्वे करने वालों के नाम भी बता देते हैं|
यहाँ यह याद रखें इन्होने पुरे भारतीय उपमहाद्वीप का निरिक्षण किया था| जिसमें पाकिस्तान, बंगला देश, अफगानिस्तान, और मयन्मार भी शामिल था|
1818–1823 – विलियम लेम्बटन (William Lambton)
1823–1843 – सर जॉर्ज एवेरेस्ट (Sir George Everest)
1843–1861 – एंड्रू स्कॉट वॉघ (Andrew Scott Waugh)
1861–1884 – जेम्स थॉमस वॉकर (James Thomas Walker)
1885–1911 – सिडनी गेराल्ड बुर्रार्ड (Sidney Gerald Burrard)
1912–1921 – सर गेराल्ड पोंसोंबी लेनोक्स कोनीघम (Sir Gerald Ponsonby Lenox-Conyngham)
इन इतिहासकारों के सर्वे के मूल्यांकन के आधार पर समय समय पर भारतीय उपमहाद्वीप के नक़्शे में सुधार किये गए और एक सही भारत का मानचित्र बना कर अंग्रेजों ने हमें दिया|
भारत विभाजन के बाद का मानचित्र
1933 में पाकिस्तान के जनक कहे जाने वाले चौधरी रहमत अली ने भारत पाकिस्तान का एक मानचित्र बनाया| हालाँकि इस मानचित्र में रहमत अली ने अपनी समझ के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों के देश के रूप में नाम रखे|
लेकिन अभी जो मानचित्र उपलब्ध है वह रहमत अली द्वारा बनाए गए मानचित्र से लगभग एक जैसा ही है जैसा आप निचे चित्र में देख सकते हैं|

यह भी पढ़ें:-
क्या आप जानते हैं भारत के राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है
Dear blogger
Very useful and interesting article
It is verry helpful to all who r search in the internet