भारत का सबसे ठंडा स्थान (क्षेत्र) कोनसा है Which is the Coldest Place in India in Hindi | भारत की सबसे ठंडी जगह कोनसी है |
दोस्तो, भारत नदियों और पहाड़ों का देश है| यहाँ पहाड़ों और पठारों की कई श्रंखलाऐ पुरे भारत में देखने को मिलती है| आज हम बात कर रहे हैं|
लेकिन दोस्तो आप जानना चाहते हैं भारत का सबसे ठंडा स्थान या क्षेत्र कोनसा है (Which is the coldest place
of india in hindi)|
चलिए बिना देरी किये आपको बताए देते हैं|
भारत की सबसे ठंडी जगह कोनसी है
Which is the coldest place in India in Hindi

द्रास क्षेत्र भारत की सबसे ठंडी जगह में आता है| यह जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले में एक छोटा सा गाँव है|
यह गाँव जम्मू कश्मीर के हाईवे NH1 पर जोजी ला पास और कारगिल शहर के बीच में पड़ता है|
द्रास क्षेत्र के बारे में कुछ रोचक तथ्य

- यह लद्दाख क्षेत्र का गेट वे कहलाता है|
- यह समुद्र तल से 10,800 फीट (3,300 मीटर) की उंचाई पर है|
- यह जम्मू कश्मीर की जिस घाटी में स्तिथ है, वह घाटी भी द्रास घाटी के नाम से जानी जाती है|
- यह श्रीनगर से 63 किलोमीटर दूर है|
- सोनमर्ग से 63 किलोमीटर दूर है|
- श्रीनगर से जब कारगिल जाते हैं तो पहले द्रास गाँव पड़ता है और इसी NH1 हाईवे पर आगे कारगिल गाँव पड़ता है|
- सर्दियों के महीनों में विशेष रूप से नवम्बर और दिसंबर के महीने में तापमान -20 डिग्री से -23 डिग्री तक चला जाता है|

- अभी तक समय कम तापमान द्रास क्षेत्र में दिसंबर के महीने में -45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है|
- 1947 के भारत पाक युद्ध में क्या था द्रास का इतिहास
- 1947 तक द्रास, कारगिल तहसील लद्दाख वजारत के अन्दर आता था|
- 1947 में कश्मीर विवाद के समय जब पाकिस्तानी आर्मी और कबालियों ने कश्मीर पर हमला किया उस समय भारतीय सेना ने मुकाबला किया|
- उस समय जम्मू कश्मीर के बल्टीस्तान क्षेत्र की बटालियन गिलगित स्काउट्स ने कश्मीर के राजा के साथ विद्रोह कर दिया और कारगिल पर आक्रमण करके उसे अपने कब्जे में ले लिया|

- द्रास कारगिल और स्कार्डू पाकिस्तान के हिस्से में चले गए|
- लेकिन नवम्बर 1948 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन Bison लांच किया और द्रास और कारगिल को आज़ाद करा लिया|
- लेकिन स्कार्डू पाकिस्तान के कब्जे में ही रहा|
- 1999 में भी पाकिस्तानी आर्मी ने द्रास और कारगिल के पहाड़ी चोटियों पर कब्ज़ा कर लिया था| लेकिन july1999 तक भारतीय सेना ने सभी पहाड़ी चोटियों (तोलोलिंग, टाइगर हिल) को आज़ाद करा लिया|
यह भी पढ़ें