नवरात्री व्रत का खाना ( सम्पूर्ण जानकारी )| What to Eat in Navratri in Hindi

Share your love

नवरात्री व्रत का खाना (व्यंजन) आहार (Diet) Food सम्पूर्ण जानकारी | नवरात्री व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं | What to eat in Navratri Festival in Hindi

नवरात्री हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है| पुरे भारत में हिन्दू धर्म के अनुयायी इसे मनाते हैं| भारत के अलग अलग क्षेत्र में नवरात्री मनाने का स्वरुप अलग अलग हो सकता है|

लेकिन इन सबमें एक समानता है, इन नौ दिनों में माँ दुर्गा और इनके नव (9) रूपों की पूजा होती है|

नवरात्री त्यौहार में व्रत का अपना महत्त्व है| इसमें आपको कई नियमों का भी पालन करना होता है| इन नियमों के बारे में जानने के लिए आप यह पोस्ट पढ़ लें:-

नवरात्री व्रत में करें इन नियमों का पालन

अब बात करते हैं नवरात्री व्रत में क्या खाएं| नवरात्री व्रत का खाना और भोजन में क्या बनाएं|

देखिये इस व्रत में आपको सात्विक भोजन ही करना है| और कई खाने की वस्तुओं को वर्जित बताया गया है|

आइये पहले चर्चा करते हैं परंपरागत नवरात्री व्रत आहार (Diet) के व्यंजन (Food) और खाने के बारे में|

नवरात्री व्रत का खाना बनाने में रखें यह सावधानियां

  • खाना पकाने के लिए साधारण नमक की जगह सेंधा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।
  • सिर्फ शाकाहार करें।
  • अनाज से बना आहार न लें
  • प्याज और लहसुन से दूर रहें।
  • अधिक खाने से दूर रहें।

जो लोग नवरात्री का उपवास नहीं रहते उनके लिए नियम

जो लोग उपवास नहीं कर सकते वे मांसाहारी भोजन, शराब, प्याज, लहसुन और तेज मसालों से परहेज करें और खाना पकाने के लिए साधारण नमक के बदले सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।

नवरात्री व्रत का खाना और आहार

नवरात्री व्रत का खाना

नवरात्री व्रत का आलू का रायता

अपने घर के सदस्यों के अनुसार बर्तन में दही लेकर उसमें उबले हुए आलू कुचल कर दाल दो| फिर उसमें पानी डालकर कर मिलाओं और ऊपर से काली मिर्च और सेंधा नमक दाल दो|

साबूदाना खिचड़ी:-

पहले साबूदाना धोकर कुछ देर भीगने के लिए रख दें| उसके बाद एक कढाई में देसी घी गर्म करें और उसमें साबूदाना दाल दीजिये| अब इसमें उबले हुए आलू और भुने हुए मूंगफली के दाने दाल दें| इसे अच्छे से चलायें और ऊपर से काली मिर्च और सेंधा नमक स्वादानुसार डाल दें|

कुट्टू का ढोसा:-

कुट्टू का आटा लें और इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डाल लें| और इसमें पानी डालकर पतला घोल बना लें| अब रोटी सकने वाले तवे को हल्का गर्म करके हल्का घी डालो| अब इस पर कुट्टू के पतले घोल को तवे पर फेला दो जैसे ढोसा बनाते हैं| और इसे स्वादानुसार सेक लो|

कुट्टू की पकोड़ी

कुट्टू के आटे में सेंधा नमक और काली मिर्च डाल लो| अब आलू के छोटे छोटे टुकड़े कर इसके ऊपर से कुट्टू के आटे में भिगो कर जैसे पकोड़े बनाते हैं कढ़ाई में तल लो|

कुट्टू की पूड़ी

कुट्टू में नमक और काली मिर्च डाल कर आटा मांड लो और जैसे पूड़ी तलते हैं वैसे तल लो|

कुट्टू का परांठा

कुट्टू के आटे में नमक और काली मिर्च डालकर इसके परांठे भी बना सकते हैं|

सिंगाड़े के आटे का समोसा:-

सिंघाड़े के आटे में नमक और काली मिर्च डालकर आप जैसे समोसे बनाते हैं ऐसे ही कुट्टू के आटे से समोसे बना सकते हैं|

सिंगाड़े के आटे का हलुवा:-

सिंघाड़े के आटे को कढाई में बिना धी डाले धीमी आंच पर भुने जब तक हल्का लाल न हो जाए| फिर इसे एक कटोरे में बाहर निकाल लें| अब एक कटोरे में गुड़ और चीनी का घोल बना लें|

इस घोल में सिंघाड़े का आता डाल कर अच्छे से इसे मिक्स कर दें| अब इस घोल को कढाई में डालकर धीमी आंच पर पकने दें|

इसे इतना पकने से जब तक घोल गाड़ा न हो जाए| यह ध्यान रखें ऊपर से पानी न डालें, जब घोल गाड़ा हो जाए तो इसे उतारकर एक चोडे बर्तन में डाल लें| और सूखने दें|

मखाने की खीर:-

मखाने की खीर बनाना बड़ा आसान है| खीर बनाने का तरीका वही बस आप इसमें भुने हुए मखाने और मेवा डाल दो|

समा के चावल की खीर:-

व्रत के चावल अलग आते हैं इन्हें समां के चावल बोला जाता है| इसकी खीर बहुत स्वादिष्ट बनती है| खीर बनाने के तरीका वैसा ही है जैसे नार्मल चावल से बनाते हैं|

आलू की सब्जी

आप आलू की तरी और सूखी सब्जी बना सकते हैं| इसमें आप काली मिर्च और सेंधा नमक प्रयोग करें|

साबूदाने की खीर

इस खीर में आप साबूदाने की जगह समां के चावल का प्रयोग करें| बाकि खीर बनाने का तरीका वही है|

साबूदाने की खिचड़ी

साबूदाने की खिचड़ी भी बना सकते हैं|

समा के चावल की खिचड़ी

इसके समां (व्रत) के चावल की खिचड़ी भी बना सकते हैं

केले अखरोट की लस्सी:-

केले और अखरोट की लस्सी भी व्रत में बनाई जा सकती है|

व्रतवाले चावल का ठोकला:-

व्रत के चावल का ढोकला भी बना सकते हैं|

सौंठ की चटनी:-

आप सौंठ की चटनी भी प्रयोग में ले सकते हैं

केले की चाट

केले की चाट भी बना सकते हैं बस आपको काली मिर्च और सेंधा नमक ही प्रयोग करना है|

आलू के चिप्स

आलू के चिप्स आराम से दूकान पर मिल जाते हैं| इन्हें तलकर और काली मिर्च और सेंधा नमक लगाकर खा सकते हैं|

साबूदाने के चिप्स

साबूदाने के आटे के चिप्स बनाकर भी आप व्रत आहार में ले सकते हैं|

मखाने, मूंगफली, खरबूजे के बीज की नमकीन

आपक मखाने, मूंगफली, खरबूजे के बीज को भुन लें और इसमें काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर नमकीन बना सकते है|

आशा करते हैं नवरात्री व्रत का खाना सम्बन्धी जानकारी से आपका धार्मिक ज्ञान अवश्य ही बढ़ा होगा| यदि आपको हमारी कोशिश से थोडा भी लाभ हुआ हो तो इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवश्य साझा करें|

यह भी पढ़ें:-

नवरात्री पूजा विधि और सामग्री की सम्पूर्ण जानकारी

नवरात्री का महत्त्व ( नवरात्रि पूजा के नौ दिन ही क्यों )

आखिर नवरात्री क्यों मनाते हैं, जाने सही कारण

नवरात्री व्रत कथा | श्री दुर्गा नवरात्र व्रत कथा

नवरात्री की 9 देवियों के नाम चित्र सहित

नवरात्री व्रत के नियम | नवरात्री व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

नवरात्री व्रत का खाना ( सम्पूर्ण जानकारी )

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *