What is Demat Account in hindi | डीमैट अकाउंट क्या है

Share your love

What is Demat Account in hindi | डीमेट (डीमैट) अकाउंट क्या है और कैसे काम करता है

दोस्तो, आप भी यदि शेयर मार्किट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको भी किसी ने बताया होगा की एक डीमैट अकाउंट (Demat Account) खोलने पड़ेगा| आप भी जानना चाहेंगे डीमैट अकाउंट (Demat Account) क्या है, यह कैसे काम करता है और डीमैट अकाउंट कैसे और कहाँ खोलें ऑनलाइन या ऑफलाइन|

इन सभी प्रश्नों के उत्तर आपको आज मिल जाएंगे| बस बने रहिये हमारे साथ|

What is Demat Account in Hindi

दोस्तो Demat को समझने के लिए एक सरल उदहारण ले लेते हैं| आप पैसे का लेन देन कैसे करते हैं| पहला तरीका जो हम बहुत लम्बे समय से करते आ रहे हैं वो है cash के द्वारा|

हमें यदि किसी से कुछ भी खरीदना हो तो हम उसे रूपए दे देते हैं| यानि हमारे पास फिजिकल फॉर्म में करेंसी थी जो हमें पेमेंट के रूप में आगे दे दी|

लेकिन यदि आपका बैंक में अकाउंट है| और आप सारे पैसे बैंक में ही रखते हैं और आपको पेमेंट करनी है| तो आप टेक्नोलॉजी की मदद से सीधा एक अकाउंट से दुसरे अकाउंट में पैसा ट्रान्सफर कर सकते हैं|

इसका सरल सा तात्पर्य है, आपके हाथ में कोई फिजिकल करेंसी नहीं है, बस आपने इलेक्ट्रॉनिक करेंसी एक अकाउंट से दुसरे अकाउंट में ट्रान्सफर कर दी है|

जैसे बैंक पैसे (करेंसी) रखने की जगह है, उसकी प्रकार डीमैट अकाउंट (Demat Account), शेयर, डिबेंचर, सिक्योरिटीज, स्टॉक, म्यूच्यूअल फण्ड रखने की जगह है|

यदि आप शेयर और डिबेंचर के बारे में जानना चाहते हैं तो निचे दिए गए आर्टिकल पढ़ लें

डीमैट अकाउंट (Demat Account) में एल्क्ट्रोनिक फॉर्म में शेयर रखे जाते हैं, यदि आप किसी और को शेयर बेचना चाहते हैं तो आपके डीमैट अकाउंट (Demat Account) से शेयर इलेक्ट्रानिकली ट्रान्सफर होकर दुसरे के डीमैटअकाउंट  (Demat Account) में चले जाएंगे|

पहले समय में शेयर फिजिकल (कागज) के रूप में प्रचलन में थे| लेकिन जैसे जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस होती गई इन्हें एल्क्ट्रोनिक फॉर्म में कर दिया गया|

वैसे तो SEBI के अनुसार आप 500 शेयर तक की लेन देन फिजिकल फॉर्म में कर सकते हैं, लेकिन अब यह सुरक्षित नहीं माना जाता है|

Dmat अकाउंट क्या है (What is Demat Account in Hindi)

डीमैट अकाउंट (Demat Account) एक ऐसा अकाउंट है जहाँ आप अपने शेयर, डिबेंचर, सिक्योरिटीज, गवर्नमेंट बांड, म्यूच्यूअल फण्ड आदि रख सकते हैं|

क्या जरुरत है Demat अकाउंट की

डीमैट अकाउंट (Demat Account) से शेयर में ट्रेड करना ज्यादा सुरक्षित और आसान है, इसमें कोई भी पेपर वर्क नहीं होता है, और सारे शेयर इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में ज्यादा सुरक्षित रहते हैं|

शेयर के चोरी हो जाने का भी कोई खतरा नहीं है, क्योंकि आपके शेयर कागज़ की फॉर्म में नहीं हैं|

डीमैट अकाउंट (Demat Account) के माध्यम से शेयर का लेन देन बहुत तेजी से होता है, सेकंड्स में आपके शेयर बेचने पर दुसरे के Demat अकाउंट में ट्रान्सफर हो जाते हैं और पैसा आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाता है|

Demat अकाउंट कैसे काम करता है|

दोस्तो इस पुरे तंत्र को संचालित करने के लिए सरकार की कई संस्थाए हैं| इन्ही में से दो सरकारी विभाग  National Securities Depositories Limited (NSDL) और Central Depository Services Limited (CDSL)

इन दोनों संस्थाए से आप लाइसेंस लेकर Depository Participants बन सकते हैं जिसे शोर्ट में DP भी बोला जा सकता है| जैसे आपने नाम सुना होगा शेयर खान, Religare, etc इसके अलावा अब बैंक भी Demat अकाउंट खोलती हैं|

ये Companys, DP कहलाती है, यदि आप शेयर में ट्रेड करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की कंपनी में पहले Demat अकाउंट खुलवाना होता है|

यह अकाउंट वैसे जीरो बलेंस से खुलता है, इसके बाद आप अपने बजट के अनुसार इस अकाउंट में पैसे डालकर ब्रोकर के माध्यम से शेयर, डिबेंचर, सिक्योरिटीज purchase कर सकते हैं|

यदि आपको अच्छी खासी नॉलेज है तो आप खुद अपने आप भी ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट के माध्यम से भी शेयर खरीद सकते हैं|

Demat अकाउंट  खोलने के लिए जरूरी कागज़

  • पेन कार्ड
  • आइडेंटिटी प्रूफ
  • प्रूफ और रेजिडेंस, ( बिजली का बिल, फ़ोन बिल, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस )
  • बैंक अकाउंट डिटेल और एक कैंसल चेक MICR कोड के लिए
  • 1 हाल ही का पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

Demat अकाउंट कैसे खोलें

Dmat अकाउंट (Demat Account) खोलने के लिए आपको DP (Depository Participant) के यहाँ जाना होगा, या आप ऑनलाइन
किसी भी डिपाजिटरी जैसे शेयर खान, रेलिगेअर का कस्टमर केयर पर फ़ोन करके इनके सेल्स मेन को बुला सकते हैं|

आप सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट और attested फोटो कॉपी और पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ साथ में रखें, सेल्स मेन एक फॉर्म भरवाएगा
इस फॉर्म में बहुत सारे सिग्नेचर करने होते हैं, सेल्स मेन आपको इसमें मदद कर देगा|

इसके बाद आपका फॉर्म जमा कर लिया जाएगा, अकाउंट खुलने के बाद आपको अकाउंट नंबर और क्लाइंट id provide कर दी जाएगी|

source

NEFT, RTGS, IMPS, UPI क्या है और अंतर

डिबेंचर क्या है, जानिए आसान शब्दों में

शेयर क्या है और इसके प्रकार

शेयर मार्किट क्या है और कैसे काम करता है

म्यूच्यूअल फण्ड क्या है और प्रकार

म्यूच्यूअल में सिप क्या है और फायदे

सेंसेक्स और निफ्टी क्या है और कैसे कैलकुलेट होता है

स्टॉक ब्रोकर क्या है कैसे चुने

सेबी क्या है और इसके कार्य,

म्यूच्यूअल फण्ड में AMC क्या होता है

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *