वन्दे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) और ट्रेन 20 क्या है (What is Train 18 and Train 20 Project route information in India in Hindi)
दोस्तो, आपने ट्रेन 18 (Train 18) और ट्रेन 20 के बारे में आपने सुना होगा| आप भी इस ट्रेन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानना चाह रहे होंगे| आज यहाँ हम विस्तार से ट्रेन 18 और ट्रेन 19 प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा करेंगे| ट्रेन 18 ट्रेन का रूट क्या है, कितनी स्पीड है, ट्रेन 18 ट्रेन कब और कैसे शुरू हुआ और यह ट्रेन कब तक रूट पर आएगी|
आइये चर्चा करते हैं|
वन्दे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) क्या है
What is Train 18 and its Route in Hindi

ट्रेन 18 (Train 18) एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, इसका डिजाईन कुछ बुलेट ट्रेन की तरह है| इस ट्रेन में कोई इंजन नहीं लगा है, ट्रेन के डब्बों के नीचे स्पीड देने के लिए मोटर लगी हुई हैं|
ट्रेन 18 (Train 18) मोदी सरकार की मेक इन इंडिया के तहत एक महत्वाकांक्षी परियोजना है| जैसा की आप जानते ही हैं मेक इन इंडिया के तहत विदेशी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भारत में अपनी फैक्ट्री लगा रही हैं|
अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए देश के हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधार जा रहा है| चाहे वो उर्जा (बिजली) का उत्पादन हो, सड़क यातायात के लिए हाईवे हो, या जल मार्ग हो|
इसी कड़ी में मोदी सरकार ट्रेन यातायात को वर्ल्ड क्लास बनाना चाहती है| बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट अहमदाबाद और मुंबई के बीच तो बन ही रहा है|
इसके अलावा सरकार सेमी हाई स्पीड ट्रेन भी चलाने का प्रोग्राम बना रही है| नाम आपने समाचारों में सुना होगा ट्रेन 18 और ट्रेन 20 (Train 20) ये दोनों ही सेमी हाई स्पीड ट्रेन हैं|
ये दोनों ही ट्रेन मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत भारत में ही इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) चेन्नई के द्वारा बनाई जा रही हैं| ट्रेन 18 (Train 18) जनवरी 2019 से देश के चार रुट्स पर चलने लग जाएगी|
ट्रेन 18 की विशेषताएं (Train 18 Features in Hindi)
डिजाइन:- ट्रेन 18 (Train 18) का डिजाईन बिलकुल बुलेट ट्रेन की तरह हैं| इसके दोनों छोर पर ड्राइवर कोच लगा हुआ है| और मजेदार बात यह है की इसमें इंजन है ही नहीं| इंजन बदलने में जो समय लगता था उसकी बचत होगी इसके कोच के निचे प्रोपेलर मोटर लगी हुई हैं इन्ही मोटर से इस ट्रेन को गति मिलती है| इस ट्रेन की बॉडी एल्युमीनियम से बनी हुई है और सीटें स्टील की|
कितने डब्बे:- इस ट्रेन में 16 डब्बे हैं जिसमें करीब 1128 यात्री बेठ सकते हैं| बीच के 2 डब्बे फर्स्ट क्लास डब्बे हैं प्रयेक डिब्बे में 52 यात्री बेठ सकते हैं| बाकि डब्बे नार्मल डब्बे हैं जहाँ प्रत्येक डब्बे में 58 यात्री बेठ सकते हैं| वैसे पूरी गाडी A.C है| इसके अलावा इसमें स्लीपर कोच नहीं है यह एक EMU ट्रेन है|
रफ्तार:- इस ट्रेन की टॉप स्पीड 160 Km/h है, भविष्य में इसे 220 Km/h तक किया जा सकता है| शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में इससे करीब
15% समय की बचत होगी|
कीमत:- इस ट्रेन की पहली यूनिट की कीमत करीब 100 करोड़ रूपए आई है, भविष्य में बनने वाली ट्रेन की कास्ट इससे कम आएगी| ट्रेन की सीटें, ब्रकिंग सिस्टम, दरवाजे और ट्रांस्फोर्मर्स ही इम्पोर्ट किया गया हैं, बाकी सामान स्वदेशी तकनीक से भारत में ही बनाया गया है|
कितनी 18 ट्रेन:- मोदी सरकार का 2019 के अंत तक 6 ट्रेन चलाने का प्लान है, May 2019 तक 2 ट्रेन पटरी पर आ जाएंगी| ऐसी 2 ट्रेन के अन्दर स्लीपर क्लास कोच लगाने का भी भविष्य में प्लान है|
बिजली की बचत:- इस ट्रेन में Regenerative brakes लगे हुए हैं जिससे बिजली की 30% तक बचत होगी| एक तरह से आप समझ लें लम्बे रूट की मेट्रो है यह ट्रेन|
अन्य विशेषताएं:- यह ट्रेन एयर कंडीशन है, ट्रेन में बायो टॉयलेट लगे हैं जैसे हवाई जहाज में होते हैं| टॉयलेट और बाथरूम में टच फ्री नलके लगायें गए हैं, जिससे पानी की बचत होगी| इस ट्रेन के गेट आटोमेटिक हैं जैसे मेट्रो में होते हैं स्टेशन पर अपने आप गेट खुलेंगे| इसके अलावा इस ट्रेन में यात्रियों के लिए खाने पीने चाय पानी के लिए एक पेंट्री भी बनी हुई है|
बाईफाई और जीपीएस:- इस ट्रेन में यात्रियों के लिए फ्री वाईफाई लगा हुआ है| हर एक डब्बे में मेट्रो की तरह जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है जहाँ यात्री ट्रेन की लोकेशन डेस्टिनेशन पहुंचने का समय देख सकते हैं|
ट्रेन 18 (Train 18) के रूट की जानकारी:-
# Routes | Distance | Average Time | Average Speed | Maximum Speed | Opening on |
नई दिल्ली – वाराणसी | 780 Km | 7:45 hour | 100 Km/h | 140 Km/hr | जनवरी 2019 |
हबीबगंज – नई दिल्ली | 710 Km | 6 Hour | 100 Km/h | 200 Km/hr | मार्च 2019 |
लखनऊ – नई दिल्ली | 515 Km | 5 Hr 15 Mnts | 100 Km/h | 180 Km/hr | मार्च 2019 |
नई दिल्ली – कलकत्ता | 305 Km | 3 Hr 15 Mnts | 100 Km/h | 200 Km/hr | मार्च 2019 |
नई दिल्ली – अमृतसर | 450 Km | 5 Hr | 100 Km/h | 160 Km/hr | मार्च 2019 |
ट्रेन 20 क्या है

ट्रेन 18 (Train 18) की तर्ज पर ही ट्रेन 20 का निर्माण किया जा रहा है, यह ट्रेन पटरी पर 2020 में आएगी इसलिए इसे ट्रेन 20 कहा गया है| यह ट्रेन देश की राजधानी ट्रेन की जगह पर चलाई जाएगी|
Train 20 Features:-
स्पीड:- यह ट्रेन करीब 160 से 176 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोड़ेगी
डब्बे:- यह ट्रेन लम्बी दूरी की ट्रेन है इसमें स्लीपर कोच के डब्बे भी होंगे वैसे यह पूरी ट्रेन एक A.C ट्रेन है| इस ट्रेन फर्स्ट क्लास, सेकंड क्लास, थर्ड क्लास के डब्बे होंगे|
अभी ट्रेन 20 प्रोसेस में हैं जैसे ही इसके बारे में और जानकारी आएगी तो आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा|
यह भी पढ़ें:-