Tesla का मालिक कौन है एवं यह किस देश की कंपनी है ?

Share your love

वर्तमान समय मे टेस्ला कंपनी, भारतीय बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका मुख्य कारण, जनवरी 2021 में इसका भारतीय बाजार में Entry लेना है।

इसने खुद को हिंदुस्तान में Tesla India Motors and Energy Pvt Ltd के नाम से रजिस्टर करवाया है। यह कंपनी अब भारत देश मे भी Luxury Electronic Cars का निर्माण करके, उनका व्यापार करेगी।

कंपनी की अंतरिम रिपोर्टों के अनुसार, टेस्ला 8 जनवरी 2021 को बेंगलुरु में Register हुई है। Banglore में ही यह अपने पहले ऑफिस एवं एक Research and Development Unit के साथ अपना संचालन एवं Opration शुरू करेगी।

इस Article में हम इसी कंपनी के मालिक एवं यह किस देश की कंपनी है ? जैसे कुछ प्रश्नों का जबाब खोजेंगे।

Tesla के मालिक :-

टेस्ला के मालिक Elon Musk है, जो वर्तमान समय मे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। इन्होंने January 2021 में Jeff Bezos को पछाड़ते हुये, यह स्थान हासिल किया है।

यह Tesla कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर के मालिक है। इनके मालिकाना हक में करीबन 20.8% Share आते है।

इनके बाद Baillie Gifford & Co. कुल 7.6% शेयर के साथ, इस निगम के दूसरे सबसे बड़े हिस्सेदार है। Elon एक धनाढ्य उद्योगपति है, जिनको SpaceX के संस्थापक एवं Tesla Inc के CEO के तौर पर भी पहचाना जाता है।

Elon का पूरा नाम Elon Reeve Musk है। इनका जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के Pretoria में हुआ था।

इनके पिता Errol Musk दक्षिण अफ्रीका के निवासी थे, जबकि इनकी माता Maye Musk कनाडा की निवासी थी। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा University of Pretoria एवं Queen’s University से प्राप्त की।

इसके बाद इन्होंने University of Pennsylvania से Economics एवं Physics विषय में अपनी बैचलर डिग्री पूर्ण करी। Elon आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहते थे, लेकिन फिर उन्होंने Business की तरफ अपना रुझान बढ़ाया।

सबसे पहले उन्होंने अपने भाई Kimbal के साथ मिलकर एक Web Software Company, Zip2 की स्थापना की। जिसको 1999 में Compaq ने $307 million में खरीद लिया।

इसके उपरांत Elon ने, इसी वर्ष Online Bank, X.com को सह स्थापित किया। जिसको वर्ष 2000 में Confinity के साथ विलय करके PayPal कंपनी बनाई गई औऱ अंततः इसको 2002 में इन्होंने $1.5 billion की रकम में eBay को बेच दिया।

Musk को वास्तविक कामयाबी 2002 में मिली, जब उन्होंने एक Aerospace Manufacturer and Space Transport Services Company की स्थापना करी, जिसको SpaceX के नाम से जाना जाता है।

इसके बाद 2003 में Tesla Motors, Inc. एवं 2006 में SolarCity उनकी कामयाबी में चार चांद ही लगाती गई।

Tesla कहाँ की कंपनी है –

Tesla Inc. एक American Electric Vehicle कंपनी है, जो Energy Production तथा उसके Storage का कार्य भी करती है। इसकी स्थापना 1 July, 2003 में हुई थी।

उस दौरान इसको Tesla Moters के नाम से पहचाना जाता था। वर्तमान समय मे इसका मुख्यालय अमेरिका के Palo Alto, California में स्थित है। इस समय मे Elon Musk इस कंपनी के CEO पद पर विराजमान है, जबकि Robyn Denholm यहाँ Chairwoman की भूमिका अदा कर रही है।

Telsa ने अपनी पहली कार Roadster, 2009 में बनाई थी। इसके बाद इसका Model S, sedan के रूप में 2009 में जारी किया गया।

जिसके उपरांत इसके नये एवं Higher मॉडल, Model X SUV, 2015 में एवं Model 3 sedan, 2017 में वैश्विक बाजार में लांच किये गये।

इसका Model 3, Plug-in Electric Car के मामले में World’s All-Time Best-Selling साबित हुई है। 2020 में इसकी Global Vehicle Sales 499,550 units दर्ज की गई थी। जो पिछले वर्ष की तुलना में 35.8% ज्यादा थी।

Elon Musk के बारे में 10 बाते जो आप नहीं जानते होंगे :-

1. एलोन रीव मस्क का जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ था। उनके माता-पिता मेय मस्क, एक मॉडल और आहार विशेषज्ञ, और एरोल मस्क, एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर थे।

2. मस्क के दो छोटे भाई-बहन हैं, एक भाई का नाम किम्बल और एक बहन का नाम टोस्का है।

3. उन्होंने अपने बचपन को, घर पर और स्कूल में, "भयानक" और "निरंतर भयानक" के रूप में वर्णित किया है। उन्हें और उनके भाई को कभी-कभी उनके पिता द्वारा घंटों तक व्याख्यान दिया जाता था और उन्हें नियमित रूप से उन सभी लड़कों के हाई स्कूल में धमकाया जाता था जिनमें वह भाग लेते थे।

4. उन्होंने खुद को कोड करना सिखाया और 12 साल की उम्र में ब्लास्टर नाम से एक वीडियो गेम बनाया। उन्होंने गेम के लिए सोर्स कोड पत्रिका पीसी और ऑफिस टेक्नोलॉजी को लगभग $500 में बेच दिया। खेल वर्तमान में ऑनलाइन खेलने के लिए उपलब्ध है।

5. 17 साल की उम्र में वे कनाडा चले गए और रिश्तेदारों के साथ रहने लगे। वहां, उन्होंने अजीबोगरीब काम किए और क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। बाद में उन्होंने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया और 1997 में अर्थशास्त्र और भौतिकी में डिग्री के साथ स्नातक किया।

6. 1995 में, मस्क और उनके भाई ने अपनी पहली कंपनी, ज़िप 2 शुरू की, जिसने समाचार पत्रों को ऑनलाइन सिटी गाइड सॉफ्टवेयर प्रदान किया और लाइसेंस दिया। कॉम्पैक कंप्यूटर ने 1999 में कंपनी के लिए $300 मिलियन से अधिक का भुगतान किया। एलोन को बिक्री से $22 मिलियन प्राप्त हुए।

7. उनकी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से उनके छह बच्चे थे। उनके पहले बच्चे की 10 सप्ताह की उम्र में अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम से मृत्यु हो गई। उनके सभी बच्चे लड़के हैं, दो जुड़वां हैं और तीन ट्रिपल हैं।

8. मस्क कथित तौर पर 2008 की फिल्म "आयरन मैन" के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर के टोनी स्टार्क के चित्रण के पीछे एक प्रेरणा थे। उन्होंने 2010 की फिल्म "आयरन मैन 2" में भी एक कैमियो किया था।

9. उन्होंने कई कंपनियों की स्थापना और सह-स्थापना की है, जिनमें शामिल हैं: Zip2, PayPal (X.com), द मस्क फाउंडेशन, स्पेसएक्स, टेस्ला, सोलरसिटी, ओपनएआई, न्यूरालिंक, द बोरिंग कंपनी और थड।

10. 2018 में, उन्हें फोर्ब्स की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 25 वें स्थान पर रखा गया था।

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *