जनसँख्या (Population) और क्षेत्रफल (area) के हिसाब से भारत का सबसे छोटा जिला (District) कोनसा है | Which is the Smallest District of India in Hindi terms of Area and Population
दोस्तो, आज हम आपको बता रहे हैं भारत का सबसे छोटा जिला कोनसा है और किस राज्य में स्थित है| यहाँ हम जो भी जानकारी दे रहे हैं वो भारत सरकार द्वारा की गई 2011 की जनगड़ना के आधार पर है|
सबसे पहले बात करेंगे भारत का क्षेत्रफल (area) के हिसाब से सबसे छोटा जिला कोनसा है|
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा जिला कोनसा है
Which is the smallest District of India in terms of Area in Hindi

जी हाँ दोस्तो, क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा जिला ‘माहे’ है|
यह पुदुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में स्तिथ है| इसका कुल एरिया 9 वर्ग किलोमीटर का है| और 2011 की जनगड़ना के अनुसार 41816 यहाँ की जनसँख्या है|
फ्रेंच भाषा में इसे ‘District de Mahe’ बोला जाता है|
भोगोलिक रूप से यह उत्तरी मालाबार में पड़ता है|
यह जिला तीन दिशाओं से कन्नूर जिले से और एक दिशा से केरल के कोज्हिकोड़े (Koazhihode District) जिले से घिरा हुआ है|
इस जिले क्षेत्रफल करीब 8.69 वर्ग किलोमीटर है|
जनसँख्या 41,934 वर्ग किलोमीटर है|
इसकी जनसँख्या Liechtenstein देश के बराबर है|
source – Census 2011
एरिया के हिसाब से भारत के 10 सबसे छोटे जिलों की सूची
क्रमांक | जिला | राज्य |
1. | माहे | पुदुचेरी |
2. | सेंट्रल दिल्ली | दिल्ली |
3. | लक्षद्वीप | लक्षद्वीप |
4. | यनम | पुदुचेरी |
5. | नई दिल्ली | दिल्ली |
6. | दिउ (Diu) | दमन और दीप |
7. | उत्तरी दिल्ली | दिल्ली |
8. | उत्तरी पूर्वी दिल्ली | दिल्ली |
9. | पूर्वी दिल्ली | दिल्ली |
10. | दमन | दमन और दीप |
जनसँख्या के हिसाब से भारत का सबसे छोटा जिला कोनसा है
Which is the smallest District of India in Hindi in terms of Population

दोस्तो, जनसँख्या के हिसाब से भारत का सबसे छोटा जिला दिबांग घाटी (Dibang Valley) है|
इसकी 2011 की जनगड़ना के अनुसार यहाँ की कुल जनसँख्या 8004 है|
दिबांग वैली अरुणाचल प्रदेश में स्तिथ है|
इसका नाम दिबांग नदी के नाम पर रखा गया है| दिबांग वैली से यहाँ मतलब ‘Upper Dibang Valley’ से है| ‘Lower Dibang Valley’ जिला इसके निचे पड़ता है और उसकी जनसँख्या करीब 50,000 के आस पास है|
16 दिसंबर 2001 को दिबांग वैली को दिबांग वैली और लोअर दिबांग वैली जिले में बाँट दिया गया था|
जनसँख्या के हिसाब से भारत के 10 सबसे छोटे जिले इस प्रकार हैं
क्रमांक संख्या | जिला | राज्य |
1. | दिबांग वैली (Dibang Valley) | अरुणाचल प्रदेश |
2. | लाहुल और स्पीती (Lahul and Spiti) | हिमाचल प्रदेश |
3. | अनजाव (Anjaw) | अरुणाचल प्रदेश |
4. | लेह (Leh) | जम्मू कश्मीर |
5. | अपर सिआंग (Upper Siang) | अरुणाचल प्रदेश |
6. | नार्थ सिक्किम (North Sikkim) | सिक्किम |
7. | कारगिल (Kargil) | जम्मू कश्मीर |
8. | वेस्ट कामेंग (West Kameng) | अरुणाचल प्रदेश |
9. | अपर सुबांसिरी (Upper Subansiri) | अरुणाचल प्रदेश |
10. | किन्नौर | हिमाचल प्रदेश |
यह भी पढ़ें:-
भारत की सबसे पहली ट्रेन कहाँ और कब चली थी
भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कोनसी है
क्या आप जानते हैं भारत की सबसे बड़ी नदी कोनसी है
भारत का सबसे बड़ा राज्य कोनसा है (जनसँख्या, क्षेत्रफल) के आधार पर
भारत का सबसे ठंडा प्रदेश कोनसा है