What is SIP in Hindi, Benefits, Myths | म्यूच्यूअल फण्ड में सिप क्या है और फायदे

Share your love

What is SIP mutual fund investment in Hindi Benefits, Disadvantage, Myths | म्यूच्यूअल फण्ड में सिप निवेश क्या है इसके लाभ हानि

क्या आप भी म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करना चाहते हैं| कहीं से SIP (सिप) के बारे में सुना है, लेकिन पता नहीं सिप (SIP) क्या है कितने प्रकार का होता है, सिप (SIP) में निवेश करने के क्या फायदे हैं नुक्सान हैं, कैसे निवेश करें वगेरह वगेरह, अरे बाप रे इतने सारे प्रश्न,

परेशान न हों, आपके सारे प्रश्नों का सटीक उत्तर आपको यहाँ जरूर मिलेगा| बस अंत तक हमारे साथ बने रहने का प्रयास कीजिये|

इस पोस्ट में आइये जानते हैं|

  1. SIP (सिप) म्यूच्यूअल फण्ड क्या है
  2. SIP (सिप) म्यूच्यूअल फण्ड की प्रक्रिया क्या है
  3. SIP (सिप) म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने के क्या फायदे है

What is SIP in Hindi (सिप म्यूच्यूअल फण्ड क्या है)

यहाँ आप अपनी यह धारणा ठीक कर लें की सिप किसी प्रकार का म्यूच्यूअल फण्ड है| सिप कोई म्यूच्यूअल फण्ड नही है है, यह म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने का तरीका है|

Systematic Investment Plan को संक्षिप्त रूप से SIP कहते हैं|

आप सिप के माध्यम से म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करते हैं| आपने यदि कभी पाइप से जूस या कोल्ड ड्रिंक पिया हो, पीते समय कैसी आवाज़ आती है, SIP, SIP | यानि आप कोई भी ड्रिंक धीरे धीरे एक निश्चित अंतराल में पी रहे हैं|

इसी तरह म्यूच्यूअल फण्ड में धीरे धीरे एक निश्चित अंतराल के बाद लगातार निवेश करना ही SIP (सिप) कहलाता है|

Sip (सिप) में इन्वेस्ट के फायदे

*सिप में आप प्रत्येक महीने, क्षमाही या साल में एक बार की क़िस्त बना कर निवेश कर सकते हैं|

*जिन निवेशकों के पास एक बार में बहुत ज्यादा पैसा नहीं है, उनके लिए सिप (SIP), निवेश का एक बेहतर माध्यम है| आप महीने की 500 रूपए से भी निवेश प्रारंभ कर सकते हैं|

*सिप में निवेश करने पर Rupee cost Averaging का फायदा होता है|

आइये एक उदहारण से समझते हैं|

मान लेते हैं आप महीने की पहली तारीख को 1,000 रूपए सिप में लगा रहे हैं, इस तरह आपने 12 महीने में 24,000 रूपए लगा दिया| निचे टेबल पर आप यदि ध्यान दें, म्यूच्यूअल फण्ड का रेट 80 रूपए से लेकर 170 रूपए तक गया है

What is sip & Rupee cost Averaging in hindi

लेकिन आपका एवरेज NAV (प्रति यूनिट रेट) 106.7 रूपए है, यानि आपका निवेश बाज़ार के उतार चढ़ाव से ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है|

यदि कोई अन्य निवेशक अगस्त के महीने में निवेश करता तो उसे प्रति यूनिट करीब 170 पड़ता| आशा करता हूँ आपको सिप का निवेश कुछ समझ आया होगा|

निवेश के बाज़ार में उत्तर चढ़ाव होता रहता है, जब मार्किट में मंदी होती है तो आपको म्यूच्यूअल फण्ड की ज्यादा यूनिट मिल जाती हैं, और जब मार्किट में तेजी होती है तो कम यूनिट.

लेकिन औसत पर यूनिट निवेशक को फायदा हो जाता है, इसे एक उदाहरण से समझते हैं|

*सिप के माध्यम से आप ऊँचे दामों में निवेश से बच जाते हैं|

*सिप लम्बे समय के निवेश के लिए सबसे बेहतर विकल्प है|

यदि आप प्रत्येक महीने 2000 रूपए सिप में डालते हैं तो 20 साल के बाद 10% p.a के ब्याज के हिसाब से 18.38 लाख और 30 साल में 61 लाख
रूपए सिप के माध्यम से इकट्ठे हो जायेंगे|

आइये जानते हैं SIP के बार में निवेशकों के द्वारा पूछे गए सवाल

1. मैं सिप में पैसा निवेश करना चाहता हूँ, किस सिप में निवेश करूं ?

मेरा जवाब है सिप कोई म्यूच्यूअल फण्ड नहीं है, सिप केवल म्यूच्यूअल फण्ड में आसान किस्तों में निवेश करने का केवल मात्र तरीका है| इसका कोई प्रकार नहीं होता

2. क्या सिप में निवेश करने पर नुकसान नहीं होता|

बिलकुल हो सकता है, आप सिप के माध्यम से म्यूच्यूअल फण्ड में और म्यूच्यूअल शेयर और डिबेंचर में निवेश करते हैं, और निवेश, बाज़ार के उतार चढ़ाव पर निर्भर करता है,

3. क्या लम्भी अवधि में सिप में लाभ होगा|

हाँ 98% चांसेस हैं आपको फायदा होगा, क्योंकि बाज़ार में हमेशा दाम घटते हैं और बढ़ते हैं, लेकिन लम्बी अवधि के बाद हमेशा दाम बढ़ते हुए ही दिखाई देते है,

मान लेते है आज आपने कोई म्यूच्यूअल फण्ड 100 रूपए में ख़रीदा है, 20 साल के बाद भी इसका मूल्य 100 ही होगा क्या? मुमकिन ही नहीं है, निश्चित ही ज्यादा होगा| लेकिन किस्मत खराब हो तो सब कुछ मुमकिन है|

ज्यादा सीरियस मत लेना ऐसे ही बोल दिया

4. सिप में निवेश करने से रिस्क कम हो जाता है|

देखिये, सिप में निवेश करने पर आपको सिर्फ Rupee Cost Averaging का फायदा होता है|

ऊपर के उदहारण में     आपकी प्रति मूल्य आया है,

यदि कोई व्यक्ति साल के किसी एक दिन इतना ही पैसा इसी प्रति मूल्य से लगाये तब भी उसके निवेश की वैल्यू इतनी ही होगी| इन दोनों केस में आपका सिप में निवेश करने का तरीका बेहतर माना जाएगा|

5. किसी भी म्यूच्यूअल फण्ड में सिप चला सकते है|

हाँ, बिल्क्कुल चला सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए म्यूच्यूअल फण्ड के बारे में अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए आप हमारा ये आर्टिकल पढ़ लें|

म्यूच्यूअल फण्ड क्या और इसके प्रकार

6. आपके निवेश की तारीख सिप के शुरू होने की तारीख है|

दोस्तो यहाँ हर एक सिप की किश्त एक नया निवेश है, और इसके अलावा यह निर्भर करता है की आपने किस तरह के म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश किया है, यदि आपने लॉक इन पीरियड वाले म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश किया है और लॉक इन  पीरियड 5 साल का है|

मान लेते है आप हर महीने की 1 तारीख को निवेश करते हैं, १ जनवरी 2019 को 1,000 लगाये, 2 जनवरी को फिर 1,000 लगाये, यहाँ पहली क़िस्त  की maturity डेट 1 जनवरी 2022 होगी और दूसरी क़िस्त की 2 जनवरी 2022 इस डेट से पहले आप यूनिट नहीं बेच सकते हैं|

यह भी पढ़ें:-

NEFT, RTGS, IMPS, UPI क्या है और अंतर

डिबेंचर क्या है, जानिए आसान शब्दों में

शेयर क्या है और इसके प्रकार

डीमेट अकाउंट क्या है और कैसे काम करता है

शेयर मार्किट क्या है और कैसे काम करता है

म्यूच्यूअल फण्ड क्या है और प्रकार

सेंसेक्स और निफ्टी क्या है और कैसे कैलकुलेट होता है

स्टॉक ब्रोकर क्या है कैसे चुने

सेबी क्या है और इसके कार्य,

म्यूच्यूअल फण्ड में AMC क्या होता है

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *