भारत के प्रसिद्ध शनि मंदिर | Top 10 Shani Temples In India in Hindi | Famous shani Mandir in India in Hindi:- शनि देव हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण देवता माने जाते हैं| शनि देवजी की सवारी कोवा (Crow) है|
हिन्दू धर्म की पोराणिक कथाओं के अनुसार, शनि देव के पिता भगवान् सूर्य और माता छाया हैं| इसलिए इन्हें छाया पुत्र भी कहा जाता है| शनि देवजी कर्मों के आधार पर इंसान को दंड और फल प्रदान करते हैं|
ऐसा माना जाता है, यदि की व्यक्ति पर शनि देवजी की टेडी निगाह पड़ जाए, उस व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं| शनि देवजी की साडे साती से सभी को डर लगता है| इसलिए यदि आपके जीवन में शनि की दिशा ठीक है तो सब कुछ ठीक है ऐसा मन जाता है
Famous Shani Temples in India in Hindi – प्रसिद्ध शनि देव मंदिर
दोस्तों आज हम बात करेंगे भारत में स्थित कुछ प्रसिद्ध शनि मंदिरों ( Shani Dev Temple in Hindi ) के बारे में| इन मंदिरों की मान्यता हिन्दू समुदाय में बहुत है| लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने पूरे भारत से आते हैं|
आइये जानते है भारत में स्थित प्राचीन शनि मंदिरों (Oldest Shani Mandir in India) के बारे में हिंदी में
1. Shani Shingnapur Maharastra – शनि शिंगणापुर

Out of all famous shani temples in india shani shinganpur top our list.
शनि शिन्ग्नापुर (Shani Shingnapur) और सोनई ( सोनई ) एक गाँव है| यह गाँव नेवासा तालुका (Nevasa Taluka) अहमदनगर जिला महाराष्ट्रा में स्थित है|
यह गाँव, इस क्षेत्र में स्थित शनि मंदिर के लिए प्रसिद्ध है| महाराष्ट्रा से इस गाँव की दूरी 35 किलोमीटर है| शनि शिन्गानापुर गाँव के किसी भी घर में दरवाजा नहीं है| सिर्फ दरवाजे की चोखट (frame) है|
इसके बावजूद भी इस गाँव में कभी भी कोई चोरी की वारदात देखने को नहीं मिली है| लेकिन 2010, 2011 में कुछ चोरी के मामले सामने आये थे
इस गाँव में ऐसी मान्यता है, चोरी करने वाले को स्वंम श्री शनि देवजी सजा देते हैं| ऐसे कई किस्से कहानिया यहाँ सुनने को मिलती हैं की चोर खुद चोरी की हुई चीजे वापस उसी जगह पर रख जाते थे| और शनि देवजी ने उनको उचित सजा भी दी|

इस गाँव में स्थित शनि मंदिर को जागृत देवास्थान “jagrut devasthan” मन जाता है| ऐसा मन जाता है, की शनि भगवान् खुद स्वम्भू यहाँ विराजवान हैं| गाँव वालों का विश्वास है, जो भी इस गाँव में चोरी करता है| भगवान् शनि देव उसको खुद सजा देते हैं
यहाँ उपस्थित शनि देवजी की मूर्ति को स्वम्भू “Swayambhu” (Sanskrit: self-evolved deity) माना जाता है| अर्थार्थ, शनि देवजी की मूर्ति स्वंम पृथ्वी से काले पत्थर के रूप में प्रकट हुई है| शनि देवजी की मूर्ति 5.5 फीट ऊँची है और एक खुले स्थान पर स्थित है|
2. shani Dham Temple Delhi – शनि धाम मंदिर दिल्ली :-

शनि धाम मंदिर दिल्ली में स्थित है| यहाँ शनि देवजी की मूर्ति पूरे विश्व में सबसे बड़ी है| यह मंदिर छतरपुर मार्ग असोला के पास स्थित है| छत्तरपुर मंदिर से इसकी दूरी लगभग 8-9 किलोमीटर है| महरोली से 5 – 5.5 किलोमीटर, और कुतुबमीनार से इसकी दूरी 16 किलोमीटर है|

31 मई 2003 को इस मंदिर में शनि देवजी की मूर्ति की स्थापना, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराजजी द्वारा की गई थी| शनि देव जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए संत सिरोमणि दाती “datti” मदन महाराज राजस्थानी जी ने 100 करोड़ 32 लाख बार शनि मंत्र का जाप किया था|
3. Shri Shanichara Temple, Morena M.P – श्री शनिचरा मंदिर मोरेना मध्य प्रदेश :-

श्री शनिचरा मंदिर, शनि पर्वत गाँव एंती, मोरेना मध्य प्रदेश में स्थित है| यह मंदिर शनि देवजी का विश्व में सबसे पुराना मंदिर है| माना जाता है यह मंदिर त्रेता युग से ही यहाँ स्थित है|
इस मंदिर में शनि महाराज की मूर्ति एक उल्का पिंड के पत्थर से बनी हुई है| जो कभी पुराने समय में धरती पर गिरा होगा| ज्योतिष और खगोलविद मानते है, इस मंदिर का महत्व एक विशेष निर्जन स्थान पर होने के कारण विशेष है|
माना जाता है इस मंदिर का निर्माण विक्रमादित्य ने करवाया था| और सिंधिया राजाओं ने इसका जीर्णोधार करवाया| भारत में स्थित शनि मंदिरों ( shani mandir in india ) में इस मंदिर के विशेष स्थान है|
4. Kokilavan Shani Dev Temple – कोकिलावन शनि देव मंदिर :-

कोलिलावन शनि मंदिर कोसी कलां स्थान पर स्थित है| कोसी कलां की दूरी दिल्ली से 128 KM और मथुरा से 60 कम की दूरी पर स्थित है|

कोकिलावन का परिसर 120 एकड़ में फेला हुआ है| इस परिसर में शनि मंदिर, श्री गोकुलेश्वर महादेव मंदिर, श्री बाबा बनखंडी मंदिर, श्री देव बिहारी मंदिर, श्री गिरिराज मंदिर स्थित हैं|
5. Ancient Shani Mandir Indore – प्राचीन शिव मंदिर इंदौर :-

इंदौर के स्थान जूनी में स्थित प्राचीन शनि मंदिर की भक्तों में बहुत मान्यता है| शनिवार के दिन लाखों की संख्या में भक्त यहाँ आते हैं| ऐसा हिन्दू धर्म की पोराणिक किस्सों कहानियों में वर्णन है|
300 साल पहले खुद शनि देव यहाँ प्रकट हुए थे| एक किस्से के अनुसार, एक अंधे पुजारी को सपने में दर्शन देकर उनकी आंखें लोटाईं थी| ऐसी मान्यता है, इस मंदिर में शनि देवजी के दर्शन मात्र से सारी विघ्न बाधाएँ दूर हो जाती हैं|
6. Shani Mandir pratapgarh U.P – शनि मंदिर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश :-

भारत के प्रमुख प्राचीन शनि मंदिरों में से एक प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में स्थित है| यह शनि मंदिर प्रतापगढ़ के विश्वनाथ बाज़ार से 2 किलोमीटर दूर कुशफरा के जंगलों में विद्यमान है|
कहते हैं यहाँ दर्शन मात्र से शनि देव अपने भक्तों पर कृपा करते हैं| अवध क्षेत्र में एक मात्र शनि मंदिर होने के कारण आस पास के जिलों से भी श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं| हर शनिवार भगवान् को 56 भोग का प्रसाद भक्तों द्वारा लगाया जाता है|
7. शनि मंदिर, तिरुनल्लर तमिलनाडु :-

Kuchanur Suyambu Sri Saneeswara Bhagavan Temple Tamil Nadu :- शानिस्वरा भगवान् मंदिर तमिलनाडु के कुचनुर (Kuchanur) जिले में स्थित है| ये तमिलनाडु के नवग्रह मंदिरों में से एक मंदिर मन जाता है| भारत में स्तिथ सभी मंदिरों में सबसे पवित्र मंदिर मन जाता है| यहाँ भक्तों की दर्शन मात्रा से सभी मनोकामना पूरी होती है
8. Sri Shani Temple, Titwala Thane :-

टीटवाला, ठाणे में स्थित शनि मंदिर भी शनि देव के भक्तों की आस्था का केंद्र है| हजारों की संख्यां में श्रद्धालु अपने गृह दोष को दूर करने के लिए यहाँ आते हैं| टीटवाला ठाणे यहाँ स्थित गणेश मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है|
9. Shani Devaalayam, Deonar – शनि मंदिर देवनार मुंबई :-

मुंबई एक देवनार (Deonar) में भी एक शनि मंदिर स्थित है| इस शनि मंदिर को श्री सनेश्वारा मंदिर (Shree Saneshwara Temple ) के नाम से भी जाना जाता है|
10. Mandapalli Mandeswara Swamy Temple, Andhra Pradesh :-

मंदापल्ली मंदेस्वारा स्वामी मंदिर शनि देवीजी का मंदिर जो की आंध्र प्रदेश में स्थित है| आंध्र प्रदेश के Kothapeta Mandal, East Godavari District, Yenugulamahal, में ये भगवान् श्री शनि देवजी का मंदिर लाखों श्रधालुओं को आकर्षित करता है| इस मंदिर की आंध्र प्रदेश में बहुत मान्यता है|
11. Tirunallar Saniswaran Temple, Pondicherry :-
तिरुनल्लर शानिस्वरा मंदिर शनि महाराज का मंदिर है| ये मंदिर karaikal डिस्ट्रिक्ट पांडिचेरी में स्थित है| यह मंदिर पोंडिचेरी के नवग्रह मंदिरों में से एक मंदिर है|
12. Yerdanur Shani Temple, Telangana :-

Yerdanur Shani Temple तेलंगाना के मेडक ( Medak ) जिले में स्थित है| इस मंदिर में शनि भगवान् की 20 फीट ऊँची मूर्ति है|
13. Bannanje Shri Shani Kshetra, Karnataka:-

Sri Shani Kshetra of Bannanje शनि भगवान् का एक प्रसिद्ध मंदिर है| यह मंदिर उडुपी (Udupi) कर्नाटका में स्थित है| इस मंदिर में शनि देवजी की 23 फीट ऊँची मूर्ति लगी हुई है|
दोस्तो, आपको भारत के विभिन जगह पर स्थित शनि देव मंदिर ( Shani Temples in India in hindi ) की जानकारी कैसे लगी| अगर इस आर्टिकल में आपको कुछ त्रुटी नज़र आये| तो कृपया कमेंट में सूचित करें
अथवा viralfactsindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं| आपके सुझाव ही viralfactsindia.com की सफलता की कुंजी है|
यह भी पढें:-
shani shingnapur story | एक ऐसा गाँव जहाँ घरों में नहीं है दरवाजे
Red Rain in Kerala | जानिए केरल में हुई लाल रंग की वरिश का रहस्य
15 Most Famous Ganesha Temples in India | भारत के प्रसिद्ध गणेश मंदिर