सकट चौथ कब है 2022, महत्त्व और पूजा विधि

Share your love

इस साल 2022 में सकट (संकटा) चौथ कब है और संकटा चौथ में पूजा कैसे करे |

संकटा चौथ इस वर्ष 2022 मे माघ मास की चौथ का व्रत 21 जनवरी दिन शुक्रवार को है |

यह व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है | इस दिन संकट हरण गणपति गणेश जी तथा चन्द्रमा की पूजा की जाती है |

सभी महिलाए अपने पुत्रो की लम्बी आयु व् खुशहाल जीवन के लिए यह व्रत रखती है |

इस व्रत को रखने से सारे संकट मिट जाते है |संकट चौथ ,लंबोदर संकटी चतुर्थी ,तिलकुट चौथ ,माघी चौथ ,तिल चौथ आदि नामो से जाना जाता है |

संकट चौथ में पूजा कैसे करे |आइये जानते है

संकट हरण गणेशजी को मनाते है | सबसे पहले हम पूर्व दिशा की ओर बैठकर ही पूजा करे ,पूजा करने वाले स्थान पर एक सतिया बनाए ,उसके बाद एक पत्थर या फिर लकड़ी का चकला भी ले सकते है |

उसको साफ़ करके उसके उपर हल्दी से ओर घी सेगणेश जी बनाए ओर चौथ माता भी बनाए |

फिर रोली का टिका लगाये तिल भी च्दाए तिल ओर गुड को एक साथ कूट कर उसकी सात सुपारी बनाए या फिर छोटे लड्डू भी बना सकते है |

कही कही तो तिलकुट का बकरा बनाकर उसकी पूजा होती है जल का लता भी ले उसके उपर कलावा बधे ,इस दिन घर की सभी महिलाए एक साथ पूजा करती है, सारा दिन निर्जल व्रत करती है |

इस दिन पीले वस्त पहनने चाहिये सायकल होने पर सभी फलाहार बनाती है पूड़ी पकवान बनाती है ओर गणेश जी का भोग लगाती है तथा कहानी भी सुनती है रात्रि मे चंद्रमा को अर्क देकर विधि विधान से पूजा सम्पन होती है |

जय हो संकट हरण गणेश जी की जय हो सबके संकट काटो |

Share your love
Default image
Suvidha Pathak
Articles: 15

Leave a Reply

close