दोस्तों, प्रधानमंत्री मोदी अब तक के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री साबित हुए हैं| जिस उम्र में लोग आराम करते हैं उस उम्र में वह जवानों से भी ज्यादा काम कर रहे हैं| भारत की जनता को बीजेपी पार्टी पर विश्वाश हो न हो लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है|
शायद आप के साथ भी अगर किसी सरकारी विभाग के द्वारा अन्याय हो रहा हो और सामाजिक रूप से आपको प्रताड़ित क्या जा रहा हो| या हो सकता है आपको मदद की आवश्यकता हो|
आप को पीएम् मोदी से शिकायत करना चाहते हों या अपनी बात को प्रधानमंत्री तक पहुचाना चाहते हो तो यह मुमकिन है| आप अपने मोबाइल से भी प्रधानमंत्री से संपर्क कर सकते हैं|
आइये जानते आपको क्या करना होगा|
प्रधानमंत्री मोदी से मोबाइल से कैसे शिकायत करें
मोदी जी से आप आसानी से इन्टरनेट के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं| इसके लिए आप मोबाइल या लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र ओपन करने और उसमें पीएम् इंडिया या पीएम्ओ इंडिया लिखें|
जैसे ही आप एंटर क्लीक करेंगे पहले या दुसरे नंबर पर pmindia.gov.in की वेबसाइट आ जाएगी|
आप इस पर क्लिक करें और आगे की प्रोसेस के लिए निचे दिए गए स्क्रीन शॉट को फोलो करें|
Step 1
pmindia.gov.in वेबसाइट पर क्लिक करें | क्लिक करने के बाद आपको निचे दिया हुआ इंटरफ़ेस दिखेगा| अब आप ‘Go To Main Site’ पर क्लिक कर दें

जैसे ही आप go to main site पर क्लिक करेंगे| आप इस https://www.pmindia.gov.in/en/main/ वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे| अब आपको थोडा सा निचे स्क्रॉल करना है| अब आपको निचे दिए गए स्क्रीन शॉट की तरह इंटरफ़ेस दिखेगा|

आपको यहाँ दो आप्शन दिखेंगे| अगर आप केवल अपने विचार प्रधानमंत्री के साथ साझा करना चाहते हैं तो आप Share Your ideas insights and thoughts पर क्लिक करें|
लेकिन आप तो प्रधानमंत्री मोदी से शिकायत करना चाहते हो तो आपको Write to the Prime Minister पर क्लिक करना होगा और आपके सामने निचे दिए हुए स्क्रीन शॉट की तरह एक फॉर्म खुल जाएगा|

अब आइये देखते हैं इसे भरना कैसे है|
- इस फॉर्म में सबसे पहले अपना नाम लिखें|
- इसके बाद अपना जेंडर सेलेक्ट करें की आप स्त्री है या पुरुष या ट्रांसजेंडर हैं|
- अब अपना पता सही तरीके से भर दें पिनकोड के साथ
- अपना डिस्ट्रिक्ट
- फ़ोन नंबर जरुर से सही भरें जो आप प्रयोग करते हैं|
- ईमेल आईडी
- अब आप अपनी शिकायत की केटेगरी सेलेक्ट कर लें|
- अब अंत में खली जगह जो दी हुई है उसमे 4000 शब्दों में अपनी शिकायत लिख दें|
- इसके अलावा आप कोई पीडीऍफ़ फाइल भी अटेच करने का विकल्प मिलता है| यदि आपके पास कोई डॉक्यूमेंट हैं तो उन्हें आप यहाँ पीडीऍफ़ फाइल
- में कन्वर्ट करके अटेच कर सकते हैं|
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें|
- आपकी शिकायत प्रधानमंत्री तक पहुँच जायेगी|
अपनी शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें
यदि आप अपनी शिकायत का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक दूसरी वेबसाइट pgportal.gov.in पर जाना होगा|
यहाँ इसके होम पेज पर व्यू स्टेटस का आप्शन दिखेगा|
जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे यह आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर मागेगा| आपने जब शिकायत सबमिट की होगी तो आपके पास एक आपके फ़ोन पर
रजिस्ट्रेशन नंबर आया होगा वो आप यहाँ इंटर कर दें|
इसके बाद केप्चा कोड इंटर कर दें और आपको अपनी शिकायत का स्टेटस पता चल जाएगा|
आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको जरुर लाभ हुआ होगा इसे अपने दोस्तों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरुर
साझा करें|