भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीकों (चिन्ह) के नाम की सूचि अर्थ महत्त्व तस्वीरों के साथ | List of Our All National Symbols of India importance in Hindi with images
भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है| आजादी के बाद अपने देश की पहचान के लिए कई राष्ट्रिय प्रतीकों को अपनाया गया | यही राष्ट्रीय प्रतीक हर एक देश को एक अलग पहचान देते हैं|
आज हम भारत देश के सभी राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम की चर्चा करेंगे और इनका संक्षिप्त विवरण भी देंगे (List of Indian National symbols and meaning in Hindi)
National Symbols of India in Hindi
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम
भारत की एक अलग पहचान के लिए समय समय पर संविधान सभा ने अलग अलग वस्तुओं और जानवरों को राष्ट्रीय प्रतीकों और चिन्ह के रूप में अपनाया|
राष्ट्रीय प्रतीकों को अपनाने का एक ही उद्देश्य है, देश की एक अलग पहचान बनाना और कभी कभी किसी endanger जानवर को सरंक्षित करने के लिए भी उसे राष्ट्रिय प्रतिक के रूप में स्वीकार कर लेते हैं|
भारत का राष्ट्र ध्वज (National Flag of India)

- संबिधान सभा ने तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) का स्वरुप 22 जुलाई 1947 को अपनाया|
- इसकी लम्बाई और चोड़ाई का अनुपात 3:2 है|
- ध्वज में सामान अनुपात वाली पट्टियाँ भी हैं| जो क्रमशः केसरिया, सफ़ेद एवं हरे रंग की हैं|
- सफ़ेद पट्टी के मध्य में एक नीले रंग का चक्र बना हुआ है जिसमें 24 तीलियाँ लगी हुई हैं| इसके सारनाथ में अशोक के सिंह स्तम्भ से लिया गया है|
- राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग जाग्रति, शौर्य तथा त्याग का, सफ़ेद रंग सत्य तथा पवित्रता का एवं हर रंग जीवन सम्रद्धि का प्रतीक है|
- राष्ट्रीय ध्वज सहिंता 2002 के अनुसार सभी भारतीय आम नागरिक, निजी संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है|
- 23 जनवरी, 2004 को एक महत्वपूर्ण निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने यह घोषणा की की संविधान को अनुच्छेद 19(1) (अ) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है|
- राष्ट्र ध्वज को शोक के समय झुका दिया जाता है| राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं उपराष्ट्रपति के निधन पर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय ध्वज को 12 दिनों के लिए घुका दिया जाता है|
- पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री एवं पूर्व उपराष्ट्रपति के निधन पर 7 दिनों के लिए झुका दिया जाता है|
भारत का राजचिन्ह (National Emblem of India)

- भारत सरकार ने 26जनवरी 1950 को सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ को शीर्ष की अनुकृति को राजचिन्ह के रूप में स्वीकार किया|
- इस राजचिन्ह के मूल स्तम्भ पर चार सिंह हैं|
- इनके नीचे घंटे के आकार के पद्म के ऊपर एक चित्रवल्लरी में एक हाथी है| सिंह शीर्ष के निचे पट्टी में उभरी हुई नक्काशी में चक्र है|, जिसमें दाईं और एक सांड तथा बाई और एक घोडा है|
- फलक के निचे देवनागरी में सत्यमेव जयते अंकित है जो मुंडकोपनिषद से लिया गया है|
भारत का राष्ट्रगान (National Anthem of India)
जनगणमन अधिनायक जय हे, भारतभाग्यविधाता।
पंजाब सिंध गुजरात मराठा, द्राविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा, उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जनगणमंगलदायक जय हे, भारतभाग्यविधाता।
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे॥
- 24 जनवरी 1950 को संबिधान सभा ने रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित जन गन मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अंगीकृत किया|
- जनवरी 1912 में टैगौर द्वारा प्रकाशित ‘भारत बिधाता’ शीर्षक से इस गान को पहली बार प्रकाशित किया गया था|
- इसके गायन का निर्धारित समय 52 सेकंड है|
- यह गीत सर्वप्रथम 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गया गया था|
- राष्ट्रगान की वर्तमान संगीत धुन बनाने का श्रय राम सिंह ठाकुर (INA के सिपाही) को जाता है|
- रविन्द्रनाथ टैगोर ने ही बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बंगला’ लिखा था|
- भारतीय संसद का अधिवेशन का प्रारंभ जन गण मन से और समापन वन्दे मातरम से होता है|
भारत का राष्ट्रीय गीत (National Song of India)
वन्दे मातरम्।
सुजलाम् सुफलाम्
मलयज शीतलाम्
सस्यश्यामलाम्
मातरम्।
वन्दे मातरम्।
शुभ्रज्योत्स्नाम्
पुलकितयामिनीम्
फुल्लकुसुमित
द्रुमदलशोभिनीम्
सुहासिनीम्
सुमधुर भाषिणीम्
सुखदाम् वरदाम्
मातरम्।।
वन्दे मातरम्।
- बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा रचित बंदेमातरम को संबिधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया|
- इसे चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ से लिया गया है|
- यह मूलतः संस्कृत में है|
- इस गीत को सर्वप्रथम कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 1896 में गाया गया था|
- राष्ट्रीय गीत के गायन का निर्धारित समय एक मिनट पांच सेकंड है|
भारत का झंडा गीत (National Flag Song of India)
( झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा ) -२
झण्डा ऊँचा रहे हमारा
सदा शक्ति बरसानेवाला
प्रेम सुधा सरसानेवाला
वीरों को हर्षानेवाला
मात्ऱ्भूमि का तन-मन सारा -२
झण्डा ऊँचा …
स्वतन्त्रता के भीषण रण में
रख (लख?) कर जोश बढ़े क्षण क्षण में
काँपे शत्रु देख कर मन में
मिट जावे भय संकट सारा -२
झण्डा ऊँचा …
इस झण्डे के नीचे निर्भय
हो स्वराज जनता का निश्चय
बोलो भारत माता की जय
स्वतन्त्रता ही ध्येय हमारा -२
झण्डा ऊँचा …
शान न इस की जाने पावे
चाहे जान भले ही जावे
विश्व विजय कर के दिखलावे
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा -२
झण्डा ऊँचा …
- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा, भारत का झंडा गीत है|
- इसे श्यामलाल गुप्त पार्षद ने लिखा है|
- इसे सर्प्रथम 1925 में कांग्रेस के कानपूर अधिवेशन में गाया गया था|
- 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में इसे झंडा गीत घोषित किया गया|
भारत का राष्ट्रीय पंचांग (National Calendar of India)
- भारत पंचांग (कैलेंडर) शक संवत (शरुआत 78 ईस्वी) पर आधारित है|
- 22 मार्च 1957 को विभिन्न सरकारी उद्देश्यों के लिए ग्रेगरियन कैलंडर के साथ इसे अपनाया गया|
- भारत में यह भारत के राजपत्र, आकाशवाणी द्वारा प्रकाशित द्वारा प्रसारित समाचार और भारत सरकार द्वारा जारी विज्ञप्तियों में ग्रेगेरियन कैलेंडर के साथ इसका प्रयोग किया जाता है|
- चैत्र भारतीय राष्ट्रीय कैलंडर का प्रथम माह है|
- राष्ट्रीय कैलंडर की तिथिय ग्रेगेरियन कैलंडर से स्थायी रूप से मिलती हैं| सामान्यतः 1 चैत्र 22 मार्च को लीप वर्ष में 21 मार्च को आता है|
भारत का राष्ट्रीय वाक्य
‘सत्यमेव जयते’ राष्ट्रिय वाक्य है| सम्राट अशोक के सारनाथ स्तम्भ स्तिथ अशोक स्तम्भ में देवनागिरी लिपि में सत्यमेव जयते अंकित है, जो मुंडकोपनिषद में लिखा हुआ है|
भारत का राष्ट्रीय पशु (National Animal of India)

बाघ ( पैन्थरा टाईग्रीस लीन्यास) है| राजसी बाघ, तेंदुआ टाइग्रिस धारीदार जानवर है। इसकी मोटी पीली लोमचर्म का कोट होता है जिस पर गहरी धारीदार पट्टियां होती हैं।
लावण्यता, ताकत, फुर्तीलापन और अपार शक्ति के कारण बाघ को भारत के राष्ट्रीय जानवर के रूप में गौरवान्वित किया है।
भारत का राष्ट्रीय पक्षी (National Bird of India)

- मयूर ( पावो क्रीस्टेसस), भारतीय मोर, भारत का राष्ट्रीय पक्षी है| नर मोर, मादा मोर के मुकाबले ज्यादा खुबसूरत होता है|
- मादा मोर भूरे रंग की होती है और इसके पंख नहीं होते हैं| नर मोर की गर्दन कुछ हंस की तरह होती है| आँख के निचे सफ़ेद धब्बे और लम्बी पतली गर्दन होती है|
- इस प्रजाति का नर मादा से अधिक रंगीन होता है| जिसका चमकीला नीला सीना और गर्दन होती है| और मनमोहक कांस्य हरा 200 लम्बे पंखों का गुच्छा होता है|
भारत का राष्ट्रीय पुष्प (National Flower of India)

- कमल भारत का राष्ट्रिय पुष्प है| भारत की पुराणिक कथाओं में इसका वर्णन है| भगवन ब्रह्मा का आसन भी कमल है| भारत के प्राचीन वेदों में भी इसका वर्णन और महत्त्व बताया गया है|
- शास्त्रों के अनुसार कमल का फूल शांति और प्रतिष्ठा का प्रतीक है| इसलिए भारत सरकार ने इसे अपने राष्ट्रीय पुष्प स्वीकार किया है|
भारत का राष्ट्रिय वृक्ष (National Tree of India)

बरगद, का पेड़ एक विशालकाय पेड़ होता है| इसकी टहनियां काफी लम्बी होती हैं| विशालकाय होने के कारण सूरज की रोशनी को रोक लेता है और छायाँ प्रदान करता है|
भारत का राष्ट्रिय फल (National Fruit of India)

- आम, भारत का राष्ट्रिय फल है| आम की पुरे भारत में सभी जगह उगाया जाता है| इस फल की कई प्रजाति भारत में पाई जाती हैं|
- इसमें प्रमुख हैं, दशहरी आम, लंगड़ा आम, चौंसा आम प्रमुख हैं| पुराने राजा महाराज भी आम के फल को पहुत पसंद करते थे|
- भारत में दिल्ली हाट में एक विशेष आम की प्रजातियों की प्रदर्शनी हर साल की जाती है, जिसे आम के मेला बोला जाता है|
भारत की राष्ट्रिय मुद्रा (National Currency Symbol of India

- भारतीय रूपए के प्रतिक चिन्ह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आदान प्रदान करने एवं आर्थिक संबलता को परिलिक्षित करने के उद्देश्य से भारतीय मुद्रा के मानक रूप को अपनाया गया|
- रूपए का चिन्ह भारत के लोकाचार का भी प्रतिक है|
- रूपए का यह नया प्रतीक देवनागिरी लिपि के ‘र’ और रोमन लिपि के ‘R’ को मिलकर बनाया गया है| जिसमें एक क्षेतिज रेखा भी बनाई गई है|
- भारत सरकार ने 15 जुलाई 2010 को इस चिन्ह को स्वीकार किया था|
- यह चिन्ह आई आई टी मुंबई के पोस्ट ग्रेजुएट डी उदय कुमार ने डिजाईन किया है|
भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव (National Aquatic Animal of India

‘डालफिन‘ भारत की जलीय जीव है| भारत सरकार ने 5 अक्टूबर 2009 को इसे राष्ट्रिय जलीय जीव घोषित किया था|
भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु (National Heritage Animal of India)
हाथी भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु है| इसे 2010 से भारत सरकार ने विरासत पशु घोषित किया है|
आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई भारत के प्रतीकों के नाम और संक्षिप्त विवरण (List of National symbols of India in Hindi with images) से आपका ज्ञानवर्धन अवश्य हुआ होगा|
यदि आपको हमारी कोशिश पसंद आई हो, तो इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें|
यह भी पढ़ें
भारत के प्रधानमंत्री की सूची (1947 – 2019)
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की जानकारी
[…] भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों की सूचि […]