नर्मदा नदी पर कितने और कोनसे बांध है और इनके नाम की सूचि चित्र तस्वीरों के साथ | How many Narmada River Dams Name information in Hindi with images
नर्मदा नदी भारत की सबसे बड़ी पांच नदियों में से एक है| इसके अलावा पश्चिम से पूर्व की तरफ बहने वाली तीन नदियों में से सबसे बड़ी नदी है| ताप्ती और माहि नदी दो और अन्य नदियाँ है जो पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती हैं|
नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा भी बोला जाता है|
नर्मदा नदी परियोजना के अंतर्गत 2025 तक करीब 30 बड़े बाँध 135 मध्यम दर्जे के बाँध और करीब 3000 छोटे बाँध बनाने का लक्ष्य है|
इस लेख में हम नर्मदा घटी परियोजना के तहत प्रमुख बांधों, तालाबों और नहरों की चर्चा करेंगे ( Name of Major Dams, Reserviour and Canal Under Narmada River Projects)
नर्मदा नदी का संक्षिप्त विवरण
नर्मदा नदी भारत के हिस्से में बहने वाली सबसे बड़ी नदियों में से एक है| इसका उद्गम मध्यप्रदेश के अमरकंटक पठार पर स्तिथ नर्मदा कुंड से हुआ है|
नर्मदा नदी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों से होते हुए अंततः भरूच शहर के पास खम्भात की खाड़ी में जाकर अरब सागर मे मिल जाती है|
नर्मदा नदी पर बने बांधों के नाम
Narmada River Dams information in Hindi
आइये चर्चा करते हैं संक्षिप्त विवरण के साथ नर्मदा नदी पर बने कुछ प्रमुख प्रसिद्द बांधों और परियोजनाओं की
1. सरदार सरोवर बाँध

सरदार सरोवर बाँध, नर्मदा नदी घाटी परियोजना का सबसे बड़ा बाँध है| यह भारत के सबसे बड़े पांच बांधों में से भी एक है| यह गुजरात के संगोध इलाके के पास स्तिथ है|
यह 163 मीटर ऊँचा है और 1450 मेगावाट बिजली बनाने की इसकी क्षमता है| सरदार सरोवर बाँध के खिलाफ कई आन्दोलन हुए|
यह तर्क दिया गया की यह प्राकर्तिक पर्यावरण के लिए खतरा है और इससे आस पास रहने वाले लाखों लोग बेघर हो जाएंगे|
मेधा पाटकर जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं इन्होने इस बाँध के विरोध में किया गए आन्दोलन में प्रमुख थी|
2. इंदिरा सागर बाँध
यह बाँध मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के नर्मदानगर में स्तिथ है|
इस बाँध की उंचाई 92 मीटर है और यह करीब 653 मीटर लम्बा है| इंदिरा
इंदिरा सागर से करीब 1000 MW बिजली बनाई जाती है|
इस बाँध पर बना हुआ इंदिरा सागर तालाब (Reservior) भारत का सबसे बड़ा reservoir है|
दूसरा सबसे बड़ा तालाब गोबिंदसागर तालाब है जो की भाखड़ा बाँध पर बना हुआ है|
3. ओम्कारेश्वर बाँध
यह बाँध नर्मदा और कावेरी के संगम पर बना हुआ है| इस बाँध का नाम ओम्कारेश्वर, भगवान् शिव के ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर
के नाम पर रखा हुआ जो यही नर्मदा और कावेरी के संगम पर विराजमान है|
4. महेश्वर बाँध
यह बाँध मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के पास स्तिथ महेश्वर गाँव में स्तिथ है| इस बाँध से 400 MW बिजली बनाई जा सकती है|
महेश्वर गाँव यहाँ स्तिथ राममंदिर, अहल्या किले, एक मुखी दत्ता मंदिर और महेश्वर किले के लिए प्रसिद्द है|
5. बर्गी बाँध
यह बाँध जबलपुर मध्यप्रदेश में स्तिथ है| इसका निर्माण 1975 में शुरू हुआ और 1988 में इसका निर्माण सम्प्पन हो गया|
इस बाँध को रानी अवंतिबाई सागर बाँध के रूप में भी जाना जाता है|
इसकी उंचाई 69.80 मीटर और लम्बाई 5357 मीटर है|
इस पर बना हुआ तालाब (Reservior) बरगी तालाब के नाम से ही जाता है| यह तालाब करीम 75 किलोमीटर लम्बा और 4.5 किलोमीटर चोडा है और जबलपुर, मंडला और सिओनी जिले में फेला हुआ है|
इस बाँध से करीब 100 MW बिजली बनाई जा सकती है| और 2980 किलोमीटर क्षेत्र की सिचाई की जा सकती है|
6. Bargi Diversion
यह प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है| इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत बरगी तालाब से पानी सोन – टोन्स नदी में डाला जाएगा| इस पानी
से जबलपुर, कटनी रेवा और सतना जिले की करीब 2.45 लाख हक्टेर जमीन को सिचाई के लिए पानी मिलेगा|
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 5127.22 करोड़ है|
7. मान बाँध
यह बाँध मान नदी पर बना हुआ है| यह नदी नर्मदा नदी की सबसे प्रमुख सहायक नदी है|
8. जोबट बाँध
यह बाँध मध्यप्रेश के अलीराजपुर जिले में हथनी नदी पर बनाया गया है| यह नर्मदा नदी की प्रमुख सहायक नदी है|
9. तावा बाँध
यह बाँध नर्मदा नदी के सहायक नदी तावा नदी पर बनाया गया है| यह बाँध मानसून के मौसम में सेलानियों के लिए प्रमुख
आकर्षक का केंद्र बन जाता है|
10. कोलर बाँध
कोलार बाँध कोलार नदी पर बना हुआ है| यह नर्मदा नदी की प्रमुख सहायक नदी है| यह स्थान भोपाल से करीब 30 से 40 किलोमीटर दूर है| बारिश के मौसम में यह स्थान सेलानियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन जाता है|
11. सुक्ता बाँध
सुक्ता बाँध मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्तिथ है| यह नर्मदा की सहायक नदी सुक्ता पर स्तिथ है| इस बाँध को बनाने का प्रमुख उद्देश्य सिचाई के लिए आस पास के क्षेत्रों में पानी उपलव्ध करवाना है|
यह बाँध 1985 में बनकर तैयार हुआ था|
12. बरना बाँध
बरना बाँध एक ग्रेविटी बाँध है| यह मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की बदी तहसील में बरना नदी पर बना हुआ है| बरना नदी नर्मदा की एक प्रमुख सहायक नदी है|
यह बाँध नर्मदा नदी की सहायक नदी मतियारी पर मंडला जिले सिमरिया गाँव के पास बनाया गया है| यह एक earthen Dam है|
इस बाँध का प्रमुख कार्य सिचाई के लिए आस पास के क्षेत्रों में पानी मुहैया कराना है| इस बाँध का निर्माण 1978 में सम्पन्न हुआ था|
13. पुनासा लिफ्ट
पुनाषा लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत इंदिरा सागर कैनाल के पानी को सिचाई के लिए अन्य क्षत्रों तक पहुचाना है| यह प्रोजेक्ट खंडवा जिले के चंदेल गाँव में चल रहा है|
इस प्रोजेक्ट के तहत 35,000 अतिरिक्त क्षेत्र को सिचाई के लिए पानी उपलव्ध कराया जाएगा|
14. गोई बाँध
Lower Goi Dam (बाँध) नर्मदा की सहायक नदी गोई पर बनाया जा रहा है| यह स्थान मध्यप्रदेश के बरवानी जिले में पंचपुला गाँव में स्तिथ है|
इस बाँध का प्रमुख उद्देश्य सिचाई के लिए आस पास के क्षेत्रों में पानी उपलव्ध कराना है| इसके पानी से बरवानी जिले की करीब 13760 हेक्टेयर जमीन की सिचाई की जा सकेगी|
15. उप्पेर बेडा बाँध
यह बाँध नर्मदा की सहायक नदी बेडा पर बनाया गया है| यह स्थान खरगोन जिले के नेमित गाँव में स्तिथ है| इस बाँध का प्रमुख उद्देश्य सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है|
इसकी प्रमुख नहर का कार्य चल रहा है| यह नहर करीब 30427 km लम्बी है| इसमें से करीब 22 km की ब्रांच कैनाल और 80 km की सहायक कैनाल बनाई जायेंगी|
16. मतियारी बाँध
यह बाँध नर्मदा नदी की सहायक नदी मतियारी पर मंडला जिले सिमरिया गाँव के पास बनाया गया है| यह एक earthen Dam है|
इस बाँध से मंडला जिले में सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा| इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 30 करोड़ है|
17. जोबट प्रोजेक्ट
जोबत प्रोजेक्ट (शहीद चन्द्र शेकर आजाद सागर) नर्मदा की सहायक नदी हथनी पर झबुआ जिले में बनाया गया है| इसका निर्माण 2007 – 08 में पूरा हो गया था|
इसके पानी से करीब 9848हेक्टेयर जमीन की सिचाई की जा सकेगी| इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 166.43 है|
आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई नर्मदा नदी और इसकी सहायक नदियों पर बने बांधों (Narmada River Dams projects information in Hindi)
नर्मदा नदी की सम्पूर्ण जानकारी
मध्यप्रदेश के प्रसिद्द मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जीवन परिचय
thanks ,thank you so much .