जन्माष्टमी पर राशि अनुसार करें श्री कृष्ण की पूजा पाए मन चाह फल

Share your love

Janmashtami pooja according to rashi :- भगवान् श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था| 2018 में 3 सितम्बर को ये शुभ दिन आया है|

जिस दिन कृष्ण भगवान् का जन्म हुआ उसे जन्माष्टमी के पर्व के रूप में पूरे भारत में हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है|

इस दिन भगवान की विशेष पूजा के साथ साथ व्रत भी रखा जाता है, जिससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो। इसीलिए इस दिन श्री कृष्ण को राशि के अनुसार भोग लगाना चाहिए। जिससे आपके ऊपर उनकी कृपा हमेशा बनी रहें।

जानिए राशिनुसार भगवान की पूजा कैसे करनी चाहिए।  कलयुग में तप से ज्यादा महत्व भक्ति का है। प्रभु के सच्चे मन से लिए गए नाम मात्र से मनुष्य मोक्ष पा सकता है|

Janmashtami pooja according to rashi :-

janmashtmi pooja according to rashi

मेष राशि –

22 मार्च से 20 अप्रैल के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक गाय माता को कुछ भी मीठा खिलाकर भगवान कृष्ण की पूजा करें।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊं कमलनथाय नम:

वृष राशि –

21/ 04 – 21/5 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक दूध से बनी चीजों और रसगुल्लों से भगवान को भोग लगाएं।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ऊं वासुदेवाय नम:

मिथुन राशि –

22/5 – 21/6 के बीच पैदा होने वाले  इस राशि के जातक गाय माता को हरी घास या पालक खिलाएं।और भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगाकर पूजन करें।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें। ऊं गोविन्दाय नम:

कर्क राशि –

22/6 – 23/ 7 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक थोड़े से भुने हुए आटे में मिश्री मिलाकर भगवान को भोग लगाएं इसे सभी को प्रसाद के रुप में बांट दें।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें। ऊं हिरण्यगर्भाय अव्यत्तरूपिणे नम:

कन्या राशि-

22/8-21/9 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक गायमाता को रोटी खिलाएं और भगवान को केसर युक्त दूध का भोग लगाएं।

साथ ही इस मंत्र से जाप करें। ऊं पीताम्बर नम:

तुला राशि-

22/9-23/10 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक भगवान को फलों का भोग लगाएं। और गाय माता को पके चावल खिलाएं।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें – ऊं श्री उपेद्राय अच्युताय नम:

वृश्चिक-

24/10-21/11 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक भगवान को केसरिया चावल का भोग लगाएं। साथ ही गाय माता को आटे की रोटी में पनीर भरकर खिलाएं।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें – ऊं श्रीं वत्सले नम:

धनु राशि-

22/11- 21/12 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक भगवान को हलवे से भोग लगाएं।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें। ऊं श्री देवकृष्णाय नम:

मकर राशि-

22/12- 20/1 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक वासुदेव को चने की दाल में काली मिर्च मिलाकर भोग लगाएं।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें। ऊं नारायण सुरसिंधे नम:

कुंभ राशि-

21/1- 19/2 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक इस दिन गाय को जौ के आटे से बनी रोटी खिलाएं। साथ ही श्री कृष्ण को हलवा और पूरी से भोग लगाएं।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें। ऊं लीला धराय नम:

मीन राशि –

20/2- 21/3 के बीच पैदा होने वाले इस राशि के जातक भगवान को पीले(पीताम्बर) वस्त्र पहनाएं। साथ ही छोटे बच्चों को बांसुरी भेंट में दें। और भगवान को केले, जलेबी या फिर लड्डुओं का भोग लगाएं।

साथ ही इस मंत्र का जाप करें। ऊं देवी-नंदनाय नम:

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *