जामुन फल के 22 रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हेरान | Interesting facts of Jamun in Hindi

Share your love

Jamun in Hindi | Interesting and amazing Jamun facts in hindi | जामुन फल के 22 रोचक तथ्य

जामुन का वैज्ञानिक नाम सिज़िगियम कुमिनी (Syzygium cumini) है| यह एक सदाबहार वृक्ष है| इस वृक्ष के फल बैगनी रंग के होते हैं जो जामुन के नाम से जाना जाता है|

जामुन के फल को विभिन्न घरेलू नाम से जाना जाता है जैसे राजमन, काला जामुन, अंग्रेजी में इसे Java plum, black plum आदि|

इस फल का स्वाद अम्लीय(खट्टा) और कसेला होता है इसलिए इसे हमेशा नमक के साथ ही खाया जाता है|

जामुन को यूजेलीना ज्म्बोलाना (Eugenia Jambolana) या मिरटस क्युमिनी (Myrtus Cumini) के नाम से भी जाना जाता है|

Jamun facts in Hindi

जामुन फल के कुछ रोचक तथ्य:-

1. जामुन (Jamun) का पेड़ मूलतः भारत महाद्वीप में ही होता है| भारत से ही यह दुसरे देशों में गया|

2. USDA (United States Department of Agriculture) ने 1911 में फ्लोरिडा में लगाया था|

3. जामुन को पोर्तुगुएस पल्म (Portuguese plum) और मालाबार पल्म (Malabar plum) भी कहा जाता है|

4. जामुन के पेड़ की लकड़ी पानी प्रतिरोधक (water resistent) होती है इसलिए इसे रेल के स्लीपर्स और कुए (wells) में मोटर स्थापित करने में किया जाता है|

5. जामुन के पेड़ की पत्तियां जब छोटी होती है इनका रंग पीला और खुशवू तारपीन के तेल की तरह होती है|

6. जामुन की पत्तियों को जानवरों के चारे की तरह प्रयोग किया जाता है| क्योंकि इसमें पोषण क्षमता ज्यादा होती है|

7. जामुन के पेड़ में फूल मार्च अप्रैल में आना शुरू हो जाते हैं| और मई और जून में जामुन के फल में परिवर्तित हो जाते है|

8. जामुन का फल अपने प्राथमिक स्टेज पर हरे रंग को होता हैं इसके बाद इसका रंग गुलाबी, लाल और पुरे पके हुए जामुन के फल का रंग काला हो जाता है|

9. जामुन के फल को दवाई के रूप में आयुर्वेद, यूनानी और चीन में प्रयोग किया जाता है|

10. जामुन से शराब और सिरका भी बनाया जाता है|

11. भगवान् कृष्ण के दायें पैर पर जामुन के फल की चार छबि बनी हुई है|

12. महाराष्ट्र में शादी के पडलों को सजाने के लिए जामुन के पेड़ की पत्तियों का प्रयोग किया जाता है|

13. महाभारत में भी जामुन के फल से सम्भंदित एक लोक कथा है जिसे “जम्बुलआख्यान” (Jambulaakhyan) के नाम से जाना जाता है|

14. हालाँकि इसका विवरण व्यास द्वारा लिखी गई महाभारत में नहीं मिलता, यह महाराष्ट्रा में लोक कथा (folk story) के रूप में प्रचलित है|

15. तेलुगु में जामुन को नेरेदु (Neredu) कहते हैं|

16.आंध्र प्रदेश में जामुन के पेड़ की लकड़ी बैल गाड़ी के पहिये और कृषि के औजार बनाने में प्रयोग की जाती है|
महाभारत में भगवान् कृष्ण के शरीर के रंग को जामुन के रंग से तुलना की गई है|

17. केरल के कोल्लम में जामुन के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं|

18.तमिल में जामुन को नवल पज्हम (Naval Pazham) के नाम से जाना जाता है|

19. Thiruvanaikaval तमिलनाडू में स्थित भगवान् शिव का मंदिर jambukeswrar Temple बोला जाता है| भगवान् शिव को यहाँ जम्बुकेश्वर बोला जाता है| मंदिर में स्थित जामुन के पेड़ पर पके जामुन को भोग सबसे पहले भगवान् शिव को लगाया जाता है|

20. भालुओं को जामुन का फल बहुत प्रिय होता है|

21. भारतीय महाद्वीप को प्राचीन समय में जम्बुद्वीप कहा जाता था| क्योंकि यहाँ जामुन के पेड़ बहुतायत में पाए जाते थे|

दोस्तो जामुन फल (Jamun facts in Hindi) के यह रोचक तथ्य आपको जरूर पसंद आये होगे| यदि आपको किसी और टॉपिक पर ऐसे ही रोचक और मजेदार तथ्यों को जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट या viralfactsindia@gmail.com पर मेल कर सकते हैं

आपके अमूल्य सुझाव ही viralfactsindia.com की सफलता की कुंजी है|

यह भी पढ़ें:-

भारत रत्न के ये 32 रोचक तथ्य जानकर रह जायेंगे हेरान

60 Amazing facts about India with solid Proof | भारत के कुछ मजेदार रोचक तथ्य

41 Interesting facts about india in hindi with sold proof | भारत के रोचक तथ्य

 

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *