18 Fuel Saving Tips in Hindi | पेट्रोल डीजल बचाने के 18 तरीके

Share your love

Fuel Saving Tips in Hindi | कार और बाइक में पेट्रोल और डीजल कैसे बचाएं | How to save petrol and diesel in car and bike in hindi

दोस्तो पेट्रोल और डीजल हमारे डेली रूटीन का खर्च है| आज बिना मोटरसाइकिल स्कूटर और गाड़ी के बड़े शहर में रहना थोडा मुश्किल है| छोटे शहर में भी कम से कम बाइक और स्कूटर तो चाहिए होता है|

आपने देखा होगा, लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाते जा रहे हैं| और इनकम उस हिसाब से नहीं बढ़ रही है| इससे हमारा प्रतिदिन का खर्च भी बढाता जा रहा है|

दोस्तो आज हम आपके साथ कुछ इंधन बचाने की टिप्स यहाँ बता रहे हैं| इन्हें अपनाकर आप कुछ हद तक पेट्रोल और डीजल पर होने वाले खर्च को कम कर सकते है| आइये जानते क्या हैं यह टिप्स एंड ट्रिक्स

Fuel Saving Tips in Hindi

How to save petrol in car in hindi

1. आप गाड़ी के इंजन को तब ही स्टार्ट करें जब आपको चलना हो, यदि आप गाड़ी में बेठे अपने साथी से बात कर रहे हैं और गाड़ी खडी है, तो इंजन को बंद कर दें|

2. ट्रैफिक सिग्नल जहाँ वेटिंग टाइम 1 मिनट से ज्यादा है वहां अपना इंजन बंद कर दें| निचे दिए हुए स्पीड के अनुसार ही गाड़ी में गियर रखें|

(1) 1st गियर जब आप गाड़ी स्टार्ट करें और 10kmph तक पहले गियर में चला सकते हैं|
(2) 11kmph से 20kmph तक आप गाड़ी 2nd गियर में चलायें|
(3) 21 kmph से 30 kmph तक आप गाड़ी 3rd गियर में चलायें|
(4) 31kmph से 40kmph तक आप गाड़ी 4th गियर में चलायें|
(5) 40 kmph के बाद आप गाड़ी 5th गियर में चलायें|

3. ज्यादा से ज्यादा आप वाहन को 5th गियर में ही चलायें|

4. जब आप ओवरटेक करें तो हमेशा 3rd या 4th गियर में करें|

5. जब भी आप यात्रा शुरू करें तो हमेशा वाहन को 1st गियर में ही रखें| जब आपकी गाड़ी 10kmph के पार पहुँच जाए तो आप 2nd गियर लगायें

6. ड्राइव करते समय क्लच पेडल पर दवाब न डाले|

7. स्पीड को कंट्रोल या कम करने के लिए बार बार क्लच का प्रयोग न करें| यदि रास्ता साफ़ है तो बस एक्सेलरेटर से अपना पैर हटा लें| इमरजेंसी में ही क्लच का प्रयोग करें|

8. जब आप रेड सिंग्नल और टोल प्लाजा दूर से देख लें तो अभी क्लच का प्रयोग न करें और न ही वाहन को न्यूट्रल पर डालें| वाहन को आखिरी पॉइंट तक 4th या 5th गियर में ले जाएँ और क्लच और ब्रेक दबा कर गाडी रोकें|

9. हमेशा टायर में एयर प्रेशर मानकों के अनुसार ही रखें|

10. अपने वाहन के एयर फ़िल्टर को क्लीन रखें|

11. गर्मी के दिनों में जब आप गाड़ी निकालें| तो बेठने से पेहले गाड़ी के सारे दरवाजे खोल दें| शीशे भी निचे कर दें| ब्लोअर को फुल स्पीड पर चला कर A.C ऑन कर दें| कुछ देर बाद सारे गेट बंद करके शीशे ऊपर करके गाड़ी चलाना शुरू करें| इससे A.C पर लोड कम पड़ेगा और इंधन की बचत होगी|

12. गाड़ी स्टार्ट करने से पेहले A.C का बटन स्विच ऑफ कर दें| और इंजन स्टार्ट होने के बाद जब आपकी गाड़ी 10kmph पर आ जाए तब A.C स्टार्ट करें|

13. एक्सेलरेटर को बार बार तेजी से न दबाये इससे इंधन ज्यादा खर्च होता है|

14. कार में आलतू फालतू की चीजे न रखें इससे गाड़ी में लोड ज्यादा हो जाता है और कंप्रेसर पर भी प्रेशर पड़ता है और इंधन ज्यादा खर्च होता है|

15. A.C जब ऑन हो हमेशा recirculation mode ऑन रखें और विंडोज को बंद रखें| कार की छत पर सामान न रखें इससे गाड़ी पर वजन ज्यादा हो जाता है, समान पीछे डिग्गी में रखें|

16. हमेशा विंडोज बंद करके ही गाड़ी चलाए| ओपन विंडोज से एयर प्रेशर बनने की वजह से गाड़ी के इंजन पर लोड बढ़ जाता है|

17. हमेशा गूगल मेप का प्रयोग करें और कम ट्रैफिक वाला रास्ता प्रयोग करें|

18. अपनी कार की सर्विस बराबर टाइम से कराते रहें|

दोस्तो आपको यह fuel saving tips in hindi जरूर पसंद आई होंगी| आप इन्हें अपनाकर अपनी कार और बाइक का पेट्रोल और डीजल पर बचत कर सकते हैं|

कैसे पेट्रोल डीजल सेव करने टिप्स (How to save petrol and diesal in car bike tips in hindi) आप अपने फ्रेंड्स और रिलेटिव्स में जरूर शेयर करें|

आपके भी अगर कुछ सुझाब हों तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं| आपके अमूल्य सुझाब ही viralfactsindia.com की सफलता की कुंजी है|

यह भी पढें:-

भारत के यातायात के नियम व चिन्ह का मतलब

इस आर्टिकल को पढ़कर आप शतरंज खेलना जरूर सीख जाएंगे 

 

भारत के प्रसिद्ध गणेश मंदिर

जामुन फल के 22 रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हेरान

 

 

 

 

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *