होली का डंडा कब गड़ेगा 2022

Share your love

2021 में होली का डंडा (डांडा) कब गड़ेगा या पड़ेगा (रुकेगा) | 2022 में डंडा (डांडा) रोपण कब की है | 2022 Holi Danda Ropan Date in Hindi

होली का डांडा रोपण होली के त्यौहार से एक महीने पहले हो जाता है |

2022 में होली का डांडा फरबरी में गड़ेगा

होली के डांडा के सम्बन्ध में कई नियम है| यदि हम ब्रज की बात करें तो होली का डांडा बसंत पंचमी को गड़ जाता है|

ब्रज में होली का डांडा कब गड़ेगा (2022)

5 फरबरी 2022 (बसंत पंचमी)

2022 में बसंत पंचमी 5 फरबरी को है| माघ शुक्लपक्ष की पंचमी को ही बसंत पंचमी होती है|ब्रज में होली का डांडा बसंत पंचमी को ही गड़ जाता है और होली की शुरुआत हो जाती है|

होली के डांडा गाड़ने की अन्य मान्यताएं

16 फरबरी 2022 ( माघ पूर्णिमा)

कई अन्य स्थानों में मान्यता है की होली के ठीक एक महीने पहले होली का डांडा गाड़ा जाता है| होली फाल्गुन की पूर्णिमा को पड़ती है|

इसलिए माघ पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में विधि विधान से होली का डांडा रोपण की परंपरा है| ठीक इसके एक महीने बाद फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है|

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, डांडा रोपण के बाद सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है|

2022 में माघ पूर्णिमा 16 फरवरी की है और इसी दिन शुभ मुहूर्त देखकर मोहल्ले के चोराहे पर होली का एक डंडा लगाया जाएगा और इसी के चारों और गोबर कंडे, सुखी लकड़ियाँ लगाईं जायेंगी|

यह डंडा प्रहलाद का प्रतीक होता है और होलिका दहन से पहले इसे सुरक्षित निकाल लिया जाता है|

रुक जाते है सभी शुभ कार्य

माघ पूर्णिमा पर डांडा गड़ने के साथ ही विवाह से लेकर सभी शुभ कार्य रुक जाते है| होली के बाद ही हिन्दुओं में कोई भी शुभ कार्य किया जाता है|

पुरे फागुन मास में रहती है होली की धूम

शास्त्रों के अनुसार पुरे फाल्गुन मास में होली की धूम रहती है| मंदिरों में फाल्गुन मास और होली के गीत गाये जाते हैं| जहाँ होली का डांडा लगता है वहां औरतें होली के गीत गाती है|

इसी तरह बच्चे भी सुबह शाम पानी से होली खेलना शुरू कर देते हैं|

बड़े शहरों में पता नहीं है नियम

होलाष्टक जिस दिन शुरू होता है उस दिन भी कई जगह होली का डांडा लगा लिया जाता है|

लेकिन बड़े शहरों में हमारी नई पीड़ी को नियम पता ही नहीं है| सुविधा के अनुसार मोहल्ले के चोराहे पर होली का डांडा लगा लेते हैं|

यहाँ क्लिक करके जानिया कब है 2021 में होलाष्टक

साल 2021 में होली कब है, मथुरा, वृन्दावन, बरसना, दाउजी हुरंगा की सभी तारीख जानिए

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *