अनेक देवी-देवताओं की मान्यता क्यों…?

Share your love

गुण, कर्म, स्वभाव में उत्कृष्ट, दिव्यस्वरूप और इच्छित फल देने की सामर्थ्य जिसके पास है, उसे देवता कहते है | कहा जाता है की हिंदूधर्म में अनगिनत देवी-देवता हैं | ब्रहदारण्यक उपनिषद के तीसरे अद्ध्याय में याज्ञवल्क्य ने कहा है कि वास्तव में तो देव 33 ही है जिसमे 8 वसु, 11रुद्र, 12 आदित्य, 1 देवराज इंद्र और 1 प्रजापति सम्मिलित है | अग्नि, पृथ्वी, वायु, अंतरिक्ष, आदित्य, घौ, चन्द्रमा और नक्षत्र ये 8 वसु है, जिन पर सारी दुनिया सृष्टी टिकी हुई है | पांच ज्ञानेंद्रिया, पांच कर्मेंद्रिया और मन ( आत्मा ) ये 11 रूद्र है | संवत्सर के बारह माहो में सूर्यो को आदित्य कहा जाता है | मेघ इंद्र है और प्रकतिरूप यज्ञमय सारा जीवन प्रजापति है |

वैसे अग्नि, पृथ्वी, वायु, अंतरिक्ष, आदित्य और घौ इन 6 देवों में ही सारा विश्व समा जाता है किन्तु आमलोगो में धारणा है कि 33 कोटि ( करोड ) देवता होते है | कोटि शब्द के दो अर्थ श्रेणी और करोड़ लगाए जाते है | इसी वजह से 33 करोड़ की धरना बनी होगी |

ऋग्वेद में ऋषि कहते है कि–

अर्थात् एक सत्स्वरूप परमेश्वर को बुद्धिमान ज्ञानीलोग अनेक प्रकारों से अनेक नामो से पुकारते है | उसी को वे अग्नि, यम, मातरिश्वा, इंद्र, मित्र, वरुण दिव्य, सुपर्ण, गरुत्मान इत्यादि नामो से याद करते है | सारा वैदिक वाडमय इसी प्रकार की घोषणाओ से भरा है, जिसमें एक ही तत्व को मूलत: स्वीकार करके उसी के अनेक रूपों में ईश्वर को मान्यता दी गई है |

Share your love
Default image
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 386

Leave a Reply

close