भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है | भारत का सबसे बड़ा ऊँचा पर्वत शिखर (ऊँची छोटी) पहाड़ कोनसा है | Which is the Highest Mountain Peak of India in Hindi
दोस्तो, भारत की सबसे ऊँचे पर्वत शिखर के बारे में हमेशा ही एक संदेह रहता है| हिमालय पर्वत श्रखलाओं में विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर पाए जाते हैं|
लेकिन यह हिमालय पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान तक फेला हुआ है|
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर अभी भी भारत के नक़्शे में ही दिखाया जाता है|
इसी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक भाग है गिलगिट बलतिस्तान, इस क्षेत्र में भी हिमालय की दूसरी सबसे बड़ी पहाड़ की चोटी है|
अब प्रश्न यह है गिलगिट में स्तिथ पर्वत शिखर को भी भारत का हिस्सा मानना चाहिए या नहीं| अधिकारिक रूप से तो माना जाना चाहिए, क्योंकि पुरे जम्मू और कश्मीर का अधिकारिक रूप से भारत में विलय हुआ था|
ऐसे ही एक पर्वत शिखर कुछ नेपाल में है और इसका कुछ भाग भारत में तो क्या इसे भारत में मानना चाहिए| ऐसे ही कुछ दिमाग घुमाने वाले प्रश्नों का उत्तर हम यहाँ देने वाले हैं|
भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कोनसा है
Which is the highest mountain peak of India in Hindi
आइये कोशिश करते हैं आपको सही जानकारी देने की| सबसे पहले Mount K-2 की बात करते हैं|
1. माउंट के 2 – (Godwin-Austen/Chhogori)

यह चोटी हिमालय के काराकोरम श्रेणी में स्तिथ है| लेकिन यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगिट बल्तिस्तान और चीन के बॉर्डर पर स्तिथ है|
माउंट एवेरेस्ट के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है|
इसकी उंचाई करीब 8611 मीटर है| अब प्रश्न यह है की इसे भारत की सबसे ऊँची चोटी माना जाए या नहीं|
देखिये कश्मीर का विलय भारत के साथ ही हुआ था| लेकिन पकिस्तान ने बल पूर्वक उस पर कब्ज़ा कर लिया था| अब भी भारत की संसद में पांच सीट पकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रिजर्व हैं|
इसलिए अधिकारिक रूप से k-2 भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माना जा सकता है|
2. कंचनजंगा पर्वत शिखर (kanchenjunga mountain)

कंचनजंगा पर्वत शिखर नेपाल और सिक्किम के बॉर्डर पर स्थित है| इसका कुछ हिस्सा नेपाल में भी पडता है लेकिन शिखर भारत की सीमा में ही है|
इस पर्वत पर नेपाल से भी चढ़ा जा सकता है| कहने का मतलब है पूरा शिखर भारत की सीमा में नहीं है|
लेकिन फिर भी आप इसे भारत में मान सकते हैं क्योंकि पर्वत का सर्वोच्च शिखर भारत की सीमा में ही पड़ता है|
इसकी उंचाई करीब 8586 मीटर है| यह विश्व की तीसरे नंबर की सबसे ऊँची चोटी है|
3. गिलगिट बल्टिस्तान के अन्य पर्वत
इसके अलावा भी पाकिस्तान शासित कश्मीर में और भी पर्वत शिखर हैं जैसे
- नंगा पर्वत – 8126 मीटर
- गाशरब्रुम 1(छुपा पर्वत) – 8,080 मीटर
- ब्राड पर्वत – 8,051 मीटर
- गाशरब्रुम 2 – 8,036 मीटर
यह सभी पर्वत गिलगिट बल्तिस्तान क्षेत्र में है और पकिस्तान का इस पर कब्ज़ा है|
4. नंदा देवी पर्वत शिखर (Nanda Devi Mountain)

भारत के उत्तराखंड चमोली जिले में नंदा देवी पर्वत शिखर है| यह पर्वत शिखर पूरी तरह भारत की सीमा में है और इसकी कुल उंचाई 7816 मीटर है|
यह पर्वत विश्व का 23वां सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है|
नंदा देवी पर्वत को आप कह सकते हैं एक ऐसा भारत का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर जो पूरी तरह से भारत की सीमा में स्तिथ है|
आशा करते हैं आपको हमारी जानकारी से अवश्य मदद मिली होगी|
यह भी पढ़ें:-
भारत का सबसे ठंडा प्रदेश कोनसा है
भारत के सभी राज्यों के नाम – राजधानी, भाषा, क्षेत्रफल
भारत का सबसे बड़ा राज्य कोनसा है (जनसँख्या, क्षेत्रफल)
भारत की सबसे लम्बी नदी कोनसी है