दोस्तो, क्या आप गाय पालन के लिए एक ऐसी गाय देख रहे है जो ज्यादा दूध देती हो| ज्यादातर गाय कम दूध देती हैं और इनके रख रखाव का खर्चा बहुत ज्यादा होता है|
आज हमने आपके लिए कुछ ऐसी देसी भारतीय गाय की सूची बनाई है जो ज्यादा दूध देती है और इनके रख रखाव का खर्चा भी आसानी से निकल जाएगा|
वैसे भी असली गाय का घी भी बाज़ार में महंगा ही बिकता है|
ज्यादा दूध देने वाली भारतीय गाय की सूची
1. गिर गाय (Gir Cow):-

गिर गाय एक भारतीय देसी गाय है| यह भारत के गुजरात गिर वन क्षेत्र में मुख्यतः पाई जाती है| इसके
अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान के कुछ जिलों में भी यह देखने को मिलती है|
इसकी उम्र 12 से 15 साल होती है और पाने जीवन काल में 6 से 12 बछड़े देती है|
2. साहिवाल गाय (Sahiwal cow)

साहिवाल गाय पंजाब के सूखे इलाकों में पाई जाती है| इस समय यह पाकिस्तान और इंडिया में दूध के लिए पाली जाने वाली सबसे अच्छी गाय है|
इसकी सूखे इलाकों में और गर्मी सहने की शक्ति के कारण कई गर्म देशों में जैसे अफ्रीका और कॅरीबीयन में भी इसे निर्यात किया गया है|
3. रेड सिन्धी (Red Sindhi)

रेड सिन्धी गाय भी सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय है| यह पाकिस्तान के सिंध इलाके में पाई जाती है|
4. राठी (Rathi)

राठी गाय राजस्थान में पाई जाती है| यह रथ प्रजाति की गाय है| यह केवल दुग्ध उत्पादन के लिए ही पाली
जाती है|
मुख्यतः राजस्थान के अलवर जिले में इसे बहुतायत से पाला जाता है|
5. ओंगोल (Ongole)

ओंगोल गाय, आंध्र परदेश के प्रकाशम् जिले में पाई जाती है| प्रकाशम् जिले में एक जगह ongole
इसके क्षेत्र के नाम पर इसका नाम ओंगोल पड़ा है|
ओंगोल नर, काफी शक्तिशाली होते हैं और इन्हें बुल फाइट में प्रयोग किया जाता है|
लेकिन जो मादा ओंगोल है वो दूध उत्पादन के लिए पाली जाती है| यह 600 किलो से लेकर 2528 किलो तक दूध देती है
6. दिओनी (Deoni)

दिओनी महाराष्ट्र में पाई जाती है| इसका नाम महाराष्ट्र के लातूर जिले के दिओनी स्थान पर रखा हुआ
है|
7. कांकरेज (Kankrej)

कांकरेज गाय गुजरात के कच्छ इलाके में और राजस्थान के कुछ इलाकों में पाई जाती है| इसे मुख्यतः दूध उत्पादन के लिए ही पाला जाता है|
8. थरपारकर (Tharparkar)

थारपारकर, पाकिस्तान के सिंध इलाके में पाई जाती है| इसे वाइट सिन्धी भी कहा जाता है| इसके अलावा
पाकिस्तान से सटे हुए भारत के इलाकों में भी थारपारकर पाई जाती है|
इस गाय के मुख्यतः दूध उत्पादन के लिए ही पाला जाता है
9. हरयाणा (Hariana)

हरयाणा गाय, हरयाणा राज्य में पाई जाती है| यह 10 से 15 लीटर दूध देती है| यह हरयाणा के हिसार,
रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, गुरुग्राम जिले में पाई जाती है|
10. कृष्णा वैली (Krishna Valley)

कृष्णा वैली एक देसी गाय है और मुख्यतः भारत के सूखे इलाके कृष्णा, घटप्रभा, पलाप्रभा नदियों के इलाकों
में पाई जाती है|
यह एक क्रॉस ब्रीड गाय है इसे गओंती (Gaonti) गिर, कांकरेज, ओंगोल प्रजाति के क्रोस
ब्रीड से बनाया गया है|