भारत की प्रथम (पहली) महिला शासिका (का नाम) कौन थी | Who was the first woman (female) ruler of India name in Hindi
दोस्तो, भारत की प्रथम महिला शासक कौन थी इसके ऊपर वाम पंथी और दक्षिण पंथी इतिहासकारों में अलग अलग मत है|
वामपंथी इतिहासकारों के अनुसार भारत का इतिहास मुगलों से शुरू होता है| वह मुस्लिम आक्रमणकारियों से पहले के इतिहास को केवल पौराणिक कथाएं ही मानते हैं|
लेकिन दक्षिणपंथी विचारकों के अनुसार भारत का इतिहास लाखों वर्ष पुराना है|
आइये सबसे पहले बात करते हैं वामपंथियों के अनुसार भारत की पहली महिला शासक का नाम क्या था|
भारत की प्रथम महिला शासिका कौन थी
Who was the first woman ruler of India in Hindi

भारत की प्रथम महिला शासक रज़िया सुलतान को माना जाता है| रजिया का पूरा नाम राधियाह बिन्त इल्तुतमिश है|
इसके अलावा रज़िया को रज़िया अल-दिन और “जलॉलात उद-दिन रज़ियॉ” के नाम से भी जाना जाता है|
एक बात और बता दें रज़िया सुलतान भारत के साथ साथ इस्लामिक और तुर्की इतिहास में भी पहली महिला शासक (Woman Ruler) मानी जाती है|
यह दिल्ली सल्तनत की सुलतान थी और 1236 से 1240 तक दिल्ली पर राज किया|
इल्तुतमिश रजिया के पिता थे|
शम्स-उद-दिन इल्तुतमिश (पिता) की म्रत्यु के बाद, 12 अप्रैल 1236 को दिल्ली का सुल्तान बनाया गया|
इल्तुतमिश इस्लामिक इतिहास में ऐसा पहला शासक था जिसने अपनी पुत्री को अपना उत्तराधिकारी बनाया| वैसे तो रज़िया के 2 भाई भी थे|
बड़े भाई की अल्पआयु में म्रत्यु हो जाने से रज़िया को इनके पिता ने उत्तराधिकारी बनाया|
लेकिन इस्लामिक लोगों को यह मंजूर नहीं था इसलिए रज़िया के छोटे भाई, रक्नुद्दीन को दिल्ली की गद्दी पर बैठाया गया लेकिन जनता उसके अत्याचार से परेशान हो गई और रक्नुद्दीन और उसकी माँ की हत्या कर दी गई|
इसके बाद रज़िया को दिल्ली की सल्तनत का शासक नियुक किया गया|
दिल्ली में है रज़िया सुल्तान की कब्र

इतिहासकार राणा सफवी की किताब ‘The Forgotten Cities of Delhi’ के अनुसार सुल्तान रज़िया की कब्र दिल्ली के तुर्कमान गेट के बुलबुल ई खाना भोजली पहाड़ी के पास है|
यह कब्र ‘रज्जी शाज्जी की कब्र’ के नाम से भी जानी जाती है|
इसके साथ एक और कब्र है माना जाता है यह उसकी बहन शाजिया की कब्र है|
आइये जानते हैं दक्षिणपंथी क्या कहते हैं
दक्षिणपंथी इतिहासकारों के अनुसार भारत के इतिहास में सबसे पहली महिला शासक प्रभावती गुप्त, यह चौथी शताव्दी के दौरान शासन किया|
माना जाता है, प्रभावती, गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय की पुत्री थी|
इनका विवाह नरेश रूद्रसेन द्वितीय से हुआ था| लेकिन पति की म्रत्यु के बाद प्रभावती गुप्त को राज्य का शासक बनाया गया|
इसके बाद दूसरी महिला शासिका रानी दिद्दा थी जिन्होंने कश्मीर में शासन किया था| माना नाता है लगभग 10वीं शताब्दी में यह रही होंगी रो गुप्त वंश से ही इनका सम्बन्ध था|
तीसरी महिला शासिका रुद्रमा देवी का भी इतिहास में उल्लेख मिलता है| यह काकतीय वंश से सम्बन्ध रखती थी और 13 वीं शताब्दी में इन्होने शासन किया|
यह भी पढ़ें-
UPSC की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी
भारत की प्रथम नेत्रहीन आईएएस अफसर कौन है
भारत की प्रथम महिला केंद्रीय मंत्री कौन थी
भारत की प्रथम महिला राज्य सभा उपसभापति कौन थी
भारत की प्रथम महिला लोक सभा महासचिव कौन थी