भारत की प्रथम (पहली) महिला राज्य सभा उपसभापति (का नाम) कौन थी | Who was the first woman (female) Rajya sabha deputy Chairman (Chairperson) of India name in Hindi
दोस्तो भारत में महिलाएं अपनी प्रतिभा के आधार पर नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं| कला, खेल और तो और राजनीती के गलियारों में भी नारी शक्ति का ही डंका बज रहा है|
आज हम बात कर रहे हैं, भारत की पहली महिला राज्य सभा उपसभापति के बारे में, कौन थी क्या नाम था और कब से कब तक राज्य सभा की उपसभापति रहीं|
इसके साथ इनका एक संक्षित्प जीवन परिचय भी आपके लिए मुहैया कराने की कोशिश की हैं|
भारत की प्रथम महिला राज्य सभा उपसभापति कौन थी
Who was the first woman Rajya Sabha Deputy Chairman of India in Hindi

दोस्तो, बिना देरी किये आपको बता ही देते हैं, भारत की प्रथम राज्य सभा महिला उपसभापति वायलेट अल्वा थी|
वायलेट हरी अल्वा का जन्म 24 अप्रैल 1908 को हुआ था| वायलेट एक वकील, पत्रकार, और राजनेता भी थी|
राजनेता के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य थी और (19 अप्रैल 1962 – 16 नवम्बर 1969) तक राज्य सभा की उप सभापति (Deputy Chairman or Chairperson) रहीं
इसके अलावा हम यहाँ आपको बता दें वायलेट अल्वा ही ऐसी भारत की प्रथम महिला है जो उच्च न्यायालय में पहली बार वकील के रूप में प्रस्तुत हुई थी|
अल्वा का जन्म 24 अप्रैल 1908 में अहमदाबाद गुजरात में हुआ था| इनके पिता रेवरेंड लक्षमण हरी इंग्लैंड के चर्च में पहले भारतीय पादरी थे|
16 साल की उम्र में एक दुर्घटना में माता पिता को खो दिया|
इनकी पढ़ाई इनके भाई बहनों ने पूरी करवाई| इन्होने अपनी शिक्षा सेंट ज़ेवियर कॉलेज और कानून की पढाई गवर्नमेंट लॉ कॉलेज बॉम्बे से पूरी की|
पूरा नाम | वायलेट अल्वा |
जन्म दिनांक | 24 अप्रैल 1908 |
जन्म स्थान | गुजरात भारत |
राजनितिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पति | जोआचिम अल्वा |
व्यवसाय | वकील, पत्रकार, राजनेता |
म्रत्यु | 20 नवम्बर 1969 नई दिल्ली |
मृत्यु का कारण | दिमाग की नस का फटना |
स्रोत | राज्यसभा वेबसाइट |
राजनितिक सफर
3 April 1952 – 2 April 1960 – कर्नाटक राज्य से राज्य सभा की सदस्य
19 April 1962 – 16 November 1969 – 2nd राज्य सभा की उपसभापति
यह भी पढ़ें
भारत की प्रथम महिला लोक सभा महासचिव कौन थी
भारत की प्रथम महिला लोक सभा अध्यक्ष कौन थी
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी
भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी
भारत की प्रथम महिला महापौर कौन थी