आज़ादी के बाद भारत की (प्रथम) पहली महिला आईएएस (IAS) अफसर कौन थी | Who was the First Woman IAS officer of India after independence in Hindi
दोस्तो, क्या आप जानते हैं भारत की प्रथम महिला IAS ऑफिसर कौन थी, कब बनी और ब्यूरोक्रेसी में इनका क्या योगदान रहा|
इसके अलावा हम यहाँ इनका संक्षिप्त जीवन परिचय की भी चर्चा करेंगे
भारत की पहली महिला आईएएस कौन थी
Who was the First Woman IAS officer of India in Hindi
भारत की प्रथम महिला आईएस अफसर अन्ना राजम मल्होत्रा (Anna Rajam Malhotra) थी| इनका जन्म 17 जुलाई 1927 को निरानम अल्लेप्पी (Niranam, Alleppey) केरल में हुआ था|
अन्ना, 1951 बैच की आईएस ऑफिसर थी और अपने ही बैच के साथी आर.एन मल्होत्रा से शादी कर ली थी|
पूरा नाम | अन्ना राजम मल्होत्रा |
जन्म तिथि | 17 जुलाई 1927 |
जन्म स्थान | केरल |
पिता | Ottavelil O. A. George (ओत्तावेलील ओ.ऐ जॉर्ज) |
माता | Anna Paul (अन्ना पॉल) |
पति | R. N. Malhotra |
बच्चे | |
शिक्षा | M.A इंग्लिश लिटरेचर में चेन्नई विश्विद्यालय |
पद | सिविल सर्विसेज परीक्षा 1950 बैच पास की |
म्रत्यु | 17 सितम्बर 2018 |
संक्षित्प जीवन परिचय
1. इनका बचपन का नाम अन्ना राजम जॉर्ज था|
2. इनका जन्म 17 जुलाई 1927 को केरल के एक क्षेत्र निरानम अल्लेप्पी में हुआ था|
3. इनके पिता का नाम ओत्तावेलिल ओ ऐ जॉर्ज और अन्ना पॉल था|
4. मलयालम भाषा के प्रसिद्द लेखक पेलो पॉल इनके दादा थे|
5. इनका पालन पोषण कालीकट में हुआ और अपनी माध्यमिक शिक्षा प्रोविडेंस वुमन कॉलेज से पूरी की|
6. अपनी स्नातक की डिग्री मालाबार क्रिस्चियन कॉलेज कालीकट से पूरी की|
7. 1949 में चेन्नई विश्विद्यालय से इंग्लिश लिटरेचर में मास्टर डिग्री प्राप्त की|
8. 1950 में सिविल सर्विसेज का एग्जाम पास किया और आईएस की परीक्षा पास करने वाली पहली महिला बनी|
9. आईएस चयन समिति ने इन्हें आईएस की पोस्ट देने के बजाय Foreign Service and Central Services विभाग
में नियुक्त करने का सुझाब दिया| तर्क यह था आईएस ऑफिस की पोस्ट ओरतों के लिए उचित नहीं है|
10. इनकी पहली नियुक्ति मद्रास (चेन्नई) में हुई, उस समय के मुख्यमंत्री सी. राजगोपालचारी से इन हे कलेक्टर के पद पर नियुक्त करने के बजाय सचिवालय में नियुक्त किया|
11. इन्होने घुड़ सवारी, राइफल एंड रिवाल्वर शूटिंग की भी ट्रेनिंग ली|
12. अंततः इन्हें चेन्नई के तिरुपत्तूर का सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त कर दिया गया|
13. इन्होने 7 मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया, राजीव गाँधी और इंदिरा गाँधी के साथ एशिया प्रोजेक्ट पर काम किया|
14. मुंबई में पहले कंप्यूटराइज्ड बंदरगाह के बनाने में योगदान था|
15. अन्ना, भारत की प्रथम महिला भी हैं जिन्हें सचिवालय में पद मिला|
16. 1989 में इन्हें पद्म भूषण में सम्मानित किया गया|
यह भी पढ़ें:-
भारत की प्रथम महिला शिक्षक कौन थी
भारत का सबसे लम्बा पुल कोनसा है
भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी
भारत की प्रथम महिला डॉक्टर कौन थी