आज़ादी के बाद भारत का प्रथम (पहला) राष्ट्रपति कौन था | Who was the First President of India in Hindi after Independence
दोस्तो, क्या आप जानना चाहते हैं की भारत के पहले (प्रथम) राष्ट्रपति का नाम क्या है, किस राज्य से थे और कब से और कितने साल राष्ट्रपति रहे|
तो चलिए आपको बता ही देते हैं| और हाँ प्रथम राष्ट्रपति के संक्षिप जीवन के बारे में भी यहाँ थोड़ी बहुत जानकारी भी आपको देंगे|
आइये चर्चा करते हैं|
भारत का प्रथम राष्ट्रपति कौन था
Who was the First President of India in Hindi

जी हाँ बंधुओ भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे डॉ राजेन्द्र प्रसाद|
भारत ने जब 26 जनवरी 1950 को अपना संबिधान स्वीकार किया इसी समय से सर्वसम्मति से 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक भारत के राष्ट्रपति पद पर कार्यरत रहे|
26 जनवरी 1950 को संबिधान स्थापति होने के बाद भारत का गवर्नर जनरल का पद समाप्त करके राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च माना गया|
अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी को हटाकर राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया|
क्रमांक | Particular | Detail |
1. | पूरा नाम | डॉ राजेन्द्र प्रसाद |
2. | जन्म दिनांक | 3 दिसंबर 1884 |
3. | जन्म स्थान | जिरादेई, सिवान जिला बिहार |
4. | पिता | |
5. | माता | |
6. | पत्नी | राजवंशी देवी |
7. | पुरुष्कार | भारत रत्न |
8. | भारत के प्रथम राष्ट्रपति | 26 जनवरी 1950 – 13 मई 1962 |
9. | समकालीन प्रधानमंत्री | जवाहरलाल नेहरु |
10. | समकालीन उप राष्ट्रपति | सर्वेपल्ली राधाकृष्णन |
11. | म्रत्यु | 28 फरवरी 1963 पटना बिहार भारत |
इनका जन्म 3 दिसंबर 1884 को ज़रादाई (zeradai) सिवान जिला बिहार में हुआ था| राजेंद्र प्रसाद एक अमीर जमींदार कायस्थ (सक्सेना) परिवार से थे|
इनके पिता महादेव सहाई संस्कृत और पर्शियन भाषा के बहुत बड़े विद्वान थे|
इनकी माता कमलेश्वरी देवी धार्मिक स्वाभाव की थी और रामायण, महाभारत की कहानियां अपने बच्चों को सुनाती रहती थी|
पांच भाई बहनों (3 बहनें 2 भाई) में सबसे छोटे थे| जब यह छोटे थे तब ही इनकी माँ का स्वर्गवास हो गया थे और इनकी बड़ी बहन ने इन्ही जिम्मेदारी उठाई|
शिक्षा
प्रारंभिक शिक्षा छपरा जिले के स्कूल से पूरी की|
इसके बाद माध्यमिक शिक्षा के लिए टी.के घोष अकादमी पटना में प्रवेश लिया|
कोलकाता की यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्ति क्या और 30 रूपए प्रति माह स्कालरशिप प्राप्त की|
कोलकाता की प्रेसीडेंसी कॉलेज में 1902 में प्रवेश लिया और साइंस विषय से ग्रेजुएशन में 1905 में डिग्री प्राप्ति की|
इसके बाद अर्थशास्त्र में इसी कॉलेज से एम्.ए की डिग्री प्राप्त की|
शिक्षा पूरी होने के बाद लंगत सिंह कॉलेज ऑफ़ मुजफ्फरपुर बिहार में इंग्लिश के प्रोफेसर के तौर पर काम किया|
कुछ दिन पढ़ाने के बाद वहां से नौकरी छोड़कर लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया और 1915 में कानून की परीक्षा पास की और गोल्ड मैडल भी जीता|
इनका जीवन काल 3 दिसंबर 1884 से 28 फरवरी 1963 तक रहा|
यह भी पढ़ें:-
भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था
क्या आप जानते हैं भारत का सबसे छोटा जिला कोनसा है
भारत के उच्च न्यायालय की प्रथम महिला वकील कौन थी
UPSC की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी
Sir bharat ki pehli mahila nagrik kon thi is pr bhi kuch likhe