Difference Between AD and BC in Hindi | Difference and Meaning of AD and BC in Hindi

Share your love

what is the Difference Between AD and BC in Hindi | Difference and Meaning of AD and BC in Hindi | ईसवीं और ईसा पूर्व में अंतर और अर्थ | 

दोस्तो जब आप इतिहास पढ़ते हैं तो आपने देखा होगा समय को दर्शाने के लिए AD (ईसवी) or BC (ईसा पूर्व) का प्रयोग किया जाता है| English में AD और BC का प्रयोग करते हैं और हिंदी में इसवी और ईसा पूर्व का प्रयोग किया जाता है|

आज के समय में समय की गड़ना इसाई धर्म प्रवर्तक ईसा मसीह (Jesus Christ) जन्म के दिन से की जाती है| जिस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ उस दिन को 0 माना गया है| ईसा मसीह के 12 महीने के बाद का समय 1 साल|

आप इसे कुछ इस तरह समझे 2017 का मतलब है ईसा मसीह के जन्म से 2017 साल बाद| इसी प्रकार BC (ईसा पूर्व) का मतलब है ईसा मसीह के जन्म से पहले| अगर हम कहें 500BC, इसका अर्थ है ईसा मसीह के जन्म से 500 साल पहले|

आप निचे दिए गए चित्र से बेहतर समझ सकते हैं|

Ad and BC mein difference kya hai

ऊपर दिए गए चित्र में आप देख सकते हैं जिस दिन ईसा मसीह पैदा हुए उस दिन को जीरो दिन लिया गया है| इनके जन्म के बाद का समय AD और ईसवी से लिखा

जाता है जैसे 2018 AD और ईसवी इसका मतलब है ईसा मसीह के जन्म से 2018 साल बाद|

इसी प्रकार 500BC और ईसा पूर्व का मतलब है ईसा मसीह के जन्म से 500 साल पहले और 100BC, ईसा मसीह के जन्म से 100 साल पहले|

AD (ईसवी) Meaning in Hindi ( AD और ईसवी का अर्थ ):-

AD का मतलब तो आप समझ ही गए होंगे ईसा मसीह के जन्म के बाद का समय| अब प्रश्न यह है इस शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है| AD, एनो डोमिनी (Anno Domini) का short फॉर्म है| Anno Domini एक लेटिन शब्द है| जिसका अर्थ है ‘हमारे इश्वर का वर्ष’|

आज के समय में पूरे विश्व में जो कैलेंडर प्रयोग किया जाता है वह जूलियन और ग्रेगेरियन कैलेंडर है| यह कैलेंडर 525 AD में तैयार कर लिया गया था| और 800 AD से इसका व्यापक प्रयोग किया जाने लगा|

AD और BC को किन अन्य नामों से जाना जाता है (What are the other names of AD and BC) 

आपने देखा होगा इतिहास में डेट्स के साथ CE और BCE भी लिखा रहता हैं| Ad के स्थान पर CE भी प्रयोग किया जाता है जिसका मतलब है कॉमन एरा (Common Era)|

BCE को, BC के स्थान पर प्रयोग में लाया जाता है जिसका अर्थ है बिफोर कॉमन एरा (Before Common Era)| भारत में इस कैलेंडर का प्रयोग 200 वर्ष पूर किया जाने लगा था|

english में एक समय को दर्शाने के लिए एक और term का प्रयोग किया जाता है BP जिसका अर्थ होता है बिफोर प्रेजेंट ‘Before Present’|

AD (इसवी) और BC (ईसा पूर्व) में अंतर :-

1. AD का फुल फॉर्म Anno Domini और BC का फुल फॉर्म Before Christ है|

2. लिखते समय AD को वर्ष के आगे लिखा जाता है जैसे AD 2018 जबकि BC को वर्ष के वाद में लगाया जाता है जैसे
300 BC.

3. AD को CE कॉमन एरा (Common Era) के नाम से भी जाना जाता है, और BC को BCE बिफोर कॉमन एरा (Before Common Era).

4. AD का मतलब ईसा मसीह के जन्म के बाद का समय, और BC ईसा मसीह के जन्म के पहले को समय को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है|

5. AD और CE में वर्ष कालानुक्रमिक क्रम (Chronological Order) में गिने जाते हैं, जैसे 2017 के बाद के वर्ष को 2018 लिखा जाएगा| लेकिन BC में इसका उल्टा होता है 501 ई.पू (501 BC) के बाद 300 ई.पू आएगा|

एक उदाहरण से समझते हैं, चन्द्रगुप्त मोर्य का जन्म 340 BC में हुआ और इनकी म्रत्यु 297 BC में हुई|

साधुवाद:-

दोस्तो AD और BC का अंतर (Difference and Meaning between AD and BC in hindi) आपको जरूर समझ आ गया होगा| अगर आपको इस जानकारी में कहीं कोई त्रुटी नज़र आई हो तो हमें जरूर कमेंट में अवगत कराये|

आपके अमूल्य सुझाव ही viralfactsindia.com की सफलता की कुंजी है|

यह भी पढ़े:-

Top 60 Tounge Twisters in Hindi

भारत रत्न के रोचक तथ्य जानकर रह जाओगे हेरान

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *