धार्मिक कर्म में कुश का महत्व क्यों…?

Share your love

धार्मिक अनुष्ठानो में कुश ( दर्भ ) नामक घास से निर्मित आसन बिछाया जाता है | पूजा-पाठ आदि कर्मकांड करने से व्यक्ति के भीतर जमा आध्याधिक शक्ति-पुंज का संचय कहीं लीक होकर अर्थ न हो जाये अर्थात पृथ्वी में न समा जाये, उसके लिए कुश का आसन विद्धुत कुचालक का कार्य करता है | इस आसाम के कारण पार्थिव विद्धुतप्रवाह पैरो के माध्यम से शक्ति को नष्ट नहीं होने देता है | कहा जाता है की कुश के बने आसन पर बैठकर मंत्रजप करने से सभी मंत्र सिद्ध होते है |

नास्य केशान प्रवपन्ति, नोरसि ताडमाघ्नते |

अर्थात् कुश धारण करने से सिर के बाल नहीं झड़ते और छाती में आघात यानी दिल का दौरा ( हार्ट अटैक ) नहीं होता |

उल्लेखनीय है की वेद ने कुश को तत्काल फल देने वाली औषधि, आयु की वृद्धि करने वाला और दूषित वातावरण को पवित्र करके संक्रमण फैलने से रोकने वाला बताया है |

कुश की पवित्री पहनना जरुरी क्यों…?

कुश की अंगूठी बनाकर अनामिका उंगली में पहनने का विधान है, ताकि हाथ द्वारा संचित आध्यात्मिक शक्तिपुंज दूसरी उंगलियों में न जाये, क्योकि अनामिका के मूल में सूर्य का स्थान होने के कारण यह सूर्य की उंगली है | सूर्य से हमे जीवनीशक्ति, तेज और यश प्राप्त होता है | दूसरा कारण इस ऊर्जा को पृथ्वी में जाने से रोकना भी है | कर्मकांड के दौरान यदि भूलवश हाथ भूमि पर लग जाये, हो बीच में कुश का भी स्पर्श होगा | इसलिए कुश को हाथ में भी धारण किया जाता है | इसके पीछे मान्यता या भी है कि हाथ की ऊर्जा की रक्षा न की जाये, तो इसका दुष्परिणाम हमारे मस्तिष्क और हर्दय पर पड़ता है |

Share your love
Default image
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 386

Leave a Reply

close