भारत की प्रथम (पहली) महिला मुख्यमंत्री (Chief Minister) कौन थी और किस राज्य की थी | Who was the First woman Chief Minister of India In Hindi
दोस्तो, भारत के सामाजिक और राजनितिक जीवन में महिलाओं का योगदान हमेशा से ही रहा है| आज हम बात करने वाले हैं भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी और किस राज्य की मुख्यमंत्री रही|
भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी
Who was the First woman Chief Minister of India In Hindi
भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी (Sucheta Kriplani) थी| सुचेता जी उत्तर प्रदेश की चौथी (4th) मुख्यमंत्री रही|
2 अक्टूबर 1963 से लेकर 13 मार्च 1967 तक इन्होने चीफ मिनिस्टर के बतौर अपना कार्य भर संभाला|
Particular | Detail |
पूरा नाम | सुचेता कृपलानी |
जन्म तिथि | 25 जून 1908 |
जन्म स्थान | अम्बाला पंजाब |
पिता का नाम | पता नहीं |
माता का नाम | पता नहीं |
पति का नाम | आचार्य कृपलानी |
राजनितिक पार्टी | इंडियन नेशनल कांग्रेस |
म्रत्यु | 1 दिसंबर 1974 |
उपलब्धि | भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री |
1. सुचेता कृपलानी का जन्म अम्बाला हरयाणा में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था|
2. इन्होने अपनी शिक्षा इन्द्रप्रस्थ कॉलेज पंजाब विश्विद्यालय से पूरी की|
3. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के बतौर काम किया|
4. 1936 में आचार्य कृपलानी से शादी की|
5. महात्मा गाँधी के साथ भारत छोडो आन्दोलन में भाग लिया|
6. भारतीय संबिधान को ड्राफ्ट करने वाली समिति में शामिल थी|
7. 14 अगस्त 1947 को आजाद भारत की प्रथम संबिधान सभा में वन्दे मातरम गाया|
8. इनके पति ने एक राजनितिक पार्टी का गठन किया नाम था KMPP.
9. 1952 में पहला लोक सभा का चुनाव लड़ा और जीता कांग्रेस के उम्मीदवार मनमोहिनी सहगल को हराया|
10. 5 साल के बाद फिर चुनाव लगा और जीती लेकिन इस बार कांग्रेस की टिकट पर
11. 1960 से 1963 तक उत्तर प्रदेश की सरकार में लेबर मिनिस्टर रहीं|
12. 1940 में स्थापित आल इंडियन महिला कांग्रेस इन्होने ही बनाई थी|
13. अक्टूबर 1963 को उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री बनी|
14. 1971 में राजनीती से सन्यास ले लिया
15. 1 दिसंबर 1974 को 66 साल की उम्र में इनका देहांत हो गया
यह भी पढ़ें:-
भारत की प्रथम महिला डॉक्टर कौन थी
ट्रेन बजाती हैं ये 15 तरह के हॉर्न, जानें- किस का क्या है मतलब
भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी
भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी | भारत की बुलबुल किसे कहा जाता है
भारत की सबसे पहली ट्रेन कहाँ और कब चली थी