भारत का सबसे लम्बा पुल कोनसा है, सबसे लम्बा सड़क पुल, रेलवे पुल | Longest Bridge In India In Hindi, longest road bridge, railway bridge in India Hindi
दोस्तो, आज हम चर्चा करेंगे, भारत (India) का सबसे लम्बा और बड़ा पुल (Bridge) कोनसा है, कहाँ और किस नदी पर स्थित है| वैसे तो इंडिया में समय समय पर पुलों का निर्माण होता रहता है|
जो आज भारत का सबसे बड़ा और लम्बा पुल है उसकी जगह कल कोई और निर्माण ले लेगा| यहाँ आज, 2019 में सबसे बड़ा पुल कोनसा है उसी की हम चर्चा करेंगे|
समय समय पर इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा|
यहाँ हम 2 पुल के बारे में बता रहे हैं, भारत का सबसे लम्बा और बड़ा सड़क पुल और सबसे लम्बा रेलवे पुल कोनसा है| और भविष्य में इन पुलों की जगह कोन से निर्माणाधीन पुल ले लेंगे|
सबसे पहले बात करते हैं सबसे लम्बे और बड़े सड़क पुल के बारे में
भारत का सबसे लम्बा सड़क पुल कोनसा है

भारत का सबसे बड़ा सड़क पुल ढोला – सादिया (Dhola – Sadiya) है| यह पुल भूपेन हजारिका सेतु (Bhupen Hazarika Setu) के नाम से भी जाना जाता है|
भूपेन हजारिका सेतु कहा स्थित है

यह पुल भारत के उत्तर पूर्व भाग में स्थित है| यह असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है| यह पुल ब्रहमपुत्र की सहायक नदी लोहित नदी पर बनाया गया है|
इस पुल का एक छोर ढोला गाँव (तिनसुकिया जिला) से शरू होकर दूसरा छोर सादिया गाँव को मिलता है| यह पुल अरुणाचल प्रदेश को असम से जोड़ने वाला सबसे पहला पुल है|
आइये जानते हैं (ढोला – सादिया ) ब्रिज के बारे में कुछ रोचक तथ्य
1. इसकी लम्बाई 9.15 किलोमीटर है|
2. अरुणाचल में चीन से युद्ध की स्तिथि में इसे इस तरह डिजाईन किया गया है की यह 60 टन के आर्मी के टैंक का भार भी झेल सके|
3. यहाँ की लोगों और सरकार के आग्रह पर मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज ने इस तरह के पुल बनाने के लिए यहाँ सर्वे किया|
4. जनवरी 2009 में पुल बनाने के लिए भारत सरकार से अनुमति मिल गई|
5. नवम्बर 2011 में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के साथ पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में इसका निर्माण प्रारंभ हुआ| इस निर्माण 2015 तक पूरा होना था|
6. लेकिन निर्माण कार्य में देरी हो जाने से इसकी लागत भी बढ़ गई और यह 2017 में जाकर पूरा हुआ|
7. 26 मई 2017 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने इसका उद्घाटन किया|
8. इस पुल का नाम असम के प्रसिद्द फ़िल्मकार भूपेन हजारिका के नाम पर ‘भूपेन हजारिका सेतु’ रखा गया|
भारत का निर्माणाधीन सबसे लम्बा सड़क पुल कोनसा है
बिहार राज्य में एक पुल अभी निर्माणाधीन है, इसका नाम है कच्ची दरगाह – बिदुपुर पुल| इसकी कुल लम्बाई 9.76 किलोमीटर है|
यह पुल दिसम्बर 2020 में जाकर तैयार हो जाएगा| इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद भारत के सबसे लम्बे पुल का ख़िताब इस पुल को ही मिलने वाला है|
भारत का सबसे लम्बा रेलवे सड़क पुल कोनसा है

दोस्तो भारत का सबसे बड़ा रेलवे पुल बोगिबील ब्रिज (Bogibeel Bridge) है|
बोगिबील ब्रिज कहा स्थित है

यह ब्रिज असम में स्थित है| असम के 2 राज्यों धेमजी और डिब्रूगढ़ को यह पुल जोड़ता है|
इस पुल की ख़ास बात यह है, की इस पुल से रेल यातायात और सड़क यातायात दोनों मुमकिन हैं| यह पुल भारत का सबसे बड़ा रेल और सड़क पुल है|
आइये जानते हैं बोगिबील ब्रिज के बारे में कुछ रोचक तथ्य
1. यह ब्रिज भारत का सबसे बड़ा रेल और सड़क पुल है|
2. इसकी कुल कुल लम्बाई 4.94 किलोमीटर है|
3. यह ब्रिज स्टील कंक्रीट से बना हुआ है और 7 रेक्टर स्केल का भूकंप झेल सकता है|
4. यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल और सड़क पुल है|
5. इस पुल का जीवन 120 साल है, यानि इस पुल को 120 साल तक कुछ नहीं होने वाला|
6. यह ब्रिज हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बनाया है|
7. इस पुल में निचे की तरफ डबल रेल लाइन हैं और ऊपर दो लेन की सड़क है|
8. इसका उद्घाटन 25 दिसंबर 2018 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था|
9. 25 दिसम्बर का दिन गुड गवर्नेंस का भी दिन है|
भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल कोनसा है

भारत का सबसे बड़ा रेल ब्रिज वेंबनाद रेल ब्रिज है| यह केरल में स्तिथ है और वल्लारपदम (Vallarpadam) और एदप्पली (Edappally) कोच्ची को
जोड़ता है|
इसकी कुल लम्बाई 4-62 Km है, यह 2011 फरवरी में बनकर तैयार हुआ था| यह पुल 3 आइलैंड से होकर गुजरता है|
भारत का निर्माणाधीन सबसे लम्बा रेलवे ब्रिज कोनसा है
आने वाले करीब 5 सालों में मध्य प्रदेश में बन रहा कटनी रेलवे ब्रिज को भारत का सबसे लम्बे ब्रिज का खिताब मिलने वाला है|अभी यह ब्रिज निर्माणाधीन है, इसकी लम्बाई करीब 21 किलोमीटर की है|
यह भी पढ़ें:-
भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कौन सी है
भारत का सबसे बड़ा राज्य कोनसा है (जनसँख्या, क्षेत्रफल)
भारत की पांच बड़ी नदियाँ के नाम और सम्पूर्ण जानकारी
भारत का सबसे ठंडा प्रदेश कोनसा है
भारत की प्रथम महिला डॉक्टर कौन थी
Nice informations