25 Best Motivational Books in Hindi | सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक किताबें

Share your love

Top Best Motivational Books in Hindi | success Books in Hindi | life-changing books in Hindi | सर्वश्रेष्ठ बेहतरीन प्रेरणादायक किताबें

मनुष्य का मन नकारात्मकता की और आसानी से आकर्षित हो जाता है| लेकिन जीवन में सफलता पाने के लिए सकारात्मकता की बहुत जरुरत है|

लेकिन प्रश्न यह है की कैसे एक पॉजिटिव व्यक्तित्व अपने अन्दर विकसित करें| इसके लिए हमें कहीं न कहीं से तो guidance की जरुरत तो होगी है|

आज हमने कोशिश की है करीब 25 सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक किताबों का संग्रह (25 Best Motivational Books list in Hindi) आपके लिए हमने किया है|

यदि आप सफल व्यक्तियों को youtube पर सुनेंगे तो सभी यही कहते हुए मिलेंगे की पुरे साल में कई 100 किताब वे पढ़ते हैं|

यह किताबों ही उनके पुरे जीवन की प्रेरणाश्रोत हैं| में भी पिछले 2 साल से लगातार करीब 50 किताब हर साल पढता हूँ| जिससे मेरे जीवन में इन 2 सालों में बहुत बदलाव भी आया है|

List of Best Motivational Books in Hindi

1. अति प्रभावशाली लोगों की 7 आदतें – By Stephen Covey

यह किताब Stephen covey ने लिखी है| इन्होने इस किताब में सफल व्यक्तियों की 7 आदतों के बारे में बताया है जो वह हमेशा अपने जीवन में फोलो करते हैं|

स्टेफेन बताते हैं, यदि आपको भी जीवन में सफलता हांसिल करनी है तो आपको भी इन आदतों को अपनाना ही पड़ेगा| अन्यथा कोई और रास्ता नहीं है|

यदि आप भी इन हैबिट्स को जानना चाहते हैं और अपने जीवन में अपनाना चाहते हैं तो आप यह किताब पढ़ सकते हैं|

2. रहस्य (Secret) – By Rhonda Byrne

Best Motivational Book secret in Hindi

यह किताब Rhonda Byrne ने लिखी है| Rhonda Byrne एक ऑस्ट्रलियन नागरिक हैं और एक रेडियो प्रोग्राम प्रोडूसर और रह चुकी हैं|

अब यह टीवी और फिल्म प्रोडूसर की तरह काम कर रही हैं| 2004 में डिप्रेशन से उबरने के बाद इन्होने एक रहस्य को खोजा|

इसी रहस्य को इन्होने अपनी इस किताब में लिखा है| वह लिखती है लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन (आकर्षण का सिद्धांत) के बारे में, की कैसे हम अपनी केवल सोच को बदलकर सफलता पा सकते हैं|

यदि हम अपने दिमाग में हमेशा सकारात्कमक सोच रखें जैसे में एक बहुत धनि व्यक्ति हूँ, में उर्जा से भरा हुआ है, में स्वस्थ हूँ, में खुश हूँ इत्यादि| Rhonda Byrne लिखती है, यह परिस्थितियां अपने आप आपके जीवन में होने लगेंगी|

लेकिन यदि आप हमेशा नकारात्मक सोचेंगे, तो सब कुछ नेगेटिव ही आपके जीवन में होगा| इस किताब को आप जरुर पढ़ें यदि आप अपने जीवन में सकारात्मकता, सफलता, और धन वैभव की कामना अपने जीवन में करते हैं|

3. जीत आपकी (You Can Win) – By Shiv Khera

शिव खेरा एक भारतीय लेखक हैं, इन्होने कई प्रेरणादायक किताबें लिखी हैं लेकिन इनकी तीन किताबें बहुत प्रचलित हुई| इन सभी किताबों में से ‘जीत आपकी’ (You Can Win) बहुत प्रसिद्द है|

जहाँ तक मुझे याद है, सबसे पहली मोटिवेशन में किताब इन्ही की फेमस हुई थी| मैंने भी यह किताब पढ़ी है| इसमें अपने देश भारत के ही कुछ किस्से कहानियों के माध्यम से जीवन में सफलता पाने के तरीके बताये गए हैं|

अगर आप निराश हैं नकारात्मक सोच से घिरे हुई हैं तो आप यह किताब अवश्य पढ़ें|

4. अग्नि की उड़ान (Wings of Fire) – एपीजे अब्दुल कलाम

Best self help book in Hindi (agni ki udan)

आप लोग जानते हिन् है डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को| जिनका बचपन बहुत गरीबी में बीता| अखबार बेचकर इन्होने अपनी पढाई पूरी की| भारत के मिसाइल प्रोजेक्ट के जन्मदाता और भारत के राष्ट्रपति भी रहे|

कलाम साहब ने अपने जीवन और संघर्ष के ऊपर यह किताब लिखी है| इस किताब को पढ़कर आपको जीवन में कुछ बेहतर करने की जरुर प्रेरणा मिलेगी|

5. रिच डैड, पुअर डैड (Rich Dad, Poor Dad) – By Robert Kiyosakti

यह किताब आपको जरुर पढनी चाहिए| इसमें बताया गया है की एक आमिर आदमी और गरीब आदमी की सोच में क्या फर्क होता है| आमिर लोग आखिर सोचते कैसे हैं|

इसमें बताया गया है की एक आमिर बाप अपने बच्चे को किस तरह की शिक्षा देता है| किस तरह से अपने बच्चों पर पैसे खर्च करता है| और कैसे गरीब पिता अपने बच्चों के साथ व्यवहार करता है| दोनों की सोच और व्यवहार में यहाँ अंतर बताया गया है|

यदि हम अपनी सोच आमिर लोगों की तरह कर लें तो अपने आप ही हम पैसे को आकर्षित कर पायेंगे| आप कोई किताब पढ़ें या न पढ़ें इस किताब को तो आप जरुर पढ़ ही लें

6. सोचिये और आमिर बनिए (Think and Grow Rich) – By Napoleon Hill

यह किताब नेपोलियन हिल के द्वारा लिखी गई है| जैसा की नाम से ही प्रतीत हो रहा है, इस किताब में पैसा कमाने का सीक्रेट बताया गया है|

इसमें बताया गया है आपको अपनी सोच को बड़ा करना पड़ेगा पैसा अपने आप ही आपके पास आएगा|

नेपोलियन कहते हैं बस आपके अन्दर पैसा कमाने की जिद्द होनी चाहिए| केवल पैसा ही पैसा आपके दिमाग और दिल में बस जाए आप पैसा कमा लेंगे|

पूरी जानकारी के लिए आप अमेज़न से यह किताब खरीद सकते हैं|

7. जिंदगी वो जो आप बनाएं – प्रीति शेनाय

यह किताब प्रीटी शेनाए ने लिखी है| इसमें एक लड़की के जीवन को एक कहानी के तौर पर बताया गया है|

इस लड़की का जीवन संघर्ष में बीता लेकिन इसने हार नहीं मानी और बुरे वक्त में भी अपना सयंम नहीं खोया और सफलता प्राप्त की|

यदि आप अभी बुरे वक्त से गुजर रहे हैं और जीवन से निराश है तो आप इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें|

8. सकारात्मक सोच की शक्ति – नार्मन विन्सेंट पेले (Norman Vincent Peale)

दोस्तो, मनुष्य का मन हमेशा नकारात्मकता की और आसानी से आकर्षित हो जाता है लेकिन हमेशा पॉजिटिव सोच रखना बड़ा मुश्किल हो जाता है|

इस नकारात्मकता की वजह से हमारी उत्पादकता कम हो जाती है और हम अपने जीवन में वह हांसिल नहीं कर पाते जो हम सोचते हैं|

इस किताब में यह बताया गया है की हम कैसे अपनी सोच को सकारात्मक (पॉजिटिव) कर सकते हैं|

इसमें जो तरीके बताये गए हैं वो आपके जीवन में जरुर रामबाण की तरह कार्य करेंगे|

आप यदि नेगेटिव सोच का शिकार है और प्रोडक्टिविटी की कमी है तो आप यह पुस्तक अवश्य पढ़ लें|

9. अल्केमिस्ट (The Alchemist) – Paulo Coelho

दोस्तो, यह एक नोवल है और पाउलो कोएल्हो इसके लेखक हैं| यह एक प्रेरणादायक नोवल है| इसका अनुवाद कमलेश्वर ने किया है|

कहानियां पढना थोडा आसान होता है| इसमें एक प्रेरणादायक कहानी है जो आपको जरुर सकारात्मकता की और ले जाएगी|

10. संकट सफलता की नींव है – विली जाली

यह किताब विली जाली ने लिखी है| हम हमेशा संकट से घबराते हैं, और कभी संकट आ जाए तो अपनी किस्मत को कोसते हैं|

लेकिन यह किताब पढ़ कर परेशानी और संकट के समय के प्रति आपका नजरिया अवश्य बदल जाएगा|

किताब के अनुसार मुसीबत का समय हमें कुछ न कुछ सिखा के जाता है और हम अपने आपको और मजबूत कर सकते हैं|

इसलिए मुसीबत के समय को हमेशा सीखने का समय मानिए, जीवन और समय आपको कुछ सिखाना चाहता है और आप और व्यक्तिगत रूप से परिपक्व हो सकते हैं|

11. बड़ी सोच का बड़ा जादू – डेविड, जे स्च्वार्त्ज़ (David J. Schwartz)

दोस्तो, सकारात्मक सोच तो ठीक है लेकिन जब तक बड़ा नहीं सोचेंगे जीवन में उंचाई तक पहुँचना बहुत मुश्किल है|

इसलिए हमेशा बड़ा सोचें, अपने विचारों और कोई मुकाम पाने की चाह बड़ी हो| तभी आप जीवन की नवीनतम उंचाई पर पहुँच सकते हैं|

यह किताब आपके जीवन की आगे की सीडी है| आप जीवन में थोड़े बहुत सफल हैं लेकिन अब बहुत कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो इस पुस्तक को जरुर पढ़ें|

12. सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी (The Monk who sold his Ferrari) – रोबिन शर्मा

इसके लेखक रोबिन शर्मा हैं जो भारतीय मूल के अमेरिकन लेखक हैं| इनकी यह किताब बहुत प्रेरणादायक है| यह बताते हैं जीवन में केवल पैसा ही सबकुछ नहीं है|

जीवन में पैसा कमाना जरुरी है| लेकिन जीवन के कुछ और भी मायने हैं|

जीवन जीने की कला यह किताब बताती है| कैसे जीवन में एक संतुलन लेके आयें इस किताब से आप सीख सकते हैं|

13. पॉवर थिंकिंग (Power Thinking) – उज्जवल पाटनी

यह पुस्तक प्रसिद्द मोटिवेशन लेखक स्पीकर उज्जवल पाटनी ने लिखी है| इन्होने एक कदम और आगे बढ़कर पॉजिटिव सोच से पावर थिंकिंग पर जोर दिया है|

आप इन्ही के जीवन का उदहारण ले सकते हैं| कैसे इन्होने बहुत कम समय में इतनी अधिक सफलता हांसिल कर ली|

यदि आप अपने जीवन में तेजी से सफल होना चाहते हैं तो आप यह किताब पढ़ सकते हैं|

14. लक्ष्य (Goal) – ब्रायन ट्रेसी

इसके लेखक ब्रायन ट्रेसी हैं| हम अपने जीवन में कोई न कोई लक्ष्य अवश्य बनाते हैं| और लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं|

कभी कभी बीच में निराशा का भी सामना करना पड़ता है| इस किताब के माध्यम से लेखक ने बताया है की लक्ष्य को पाना कितना आसान है|

यदि आपके जीवन में भी कोई लक्ष्य है और आप निराशा से घिरे हुए हैं| तो आप इस किताब को अवश्य पढ़ें|

15. जो तुम सोचते हो (As You Think) – By James Allen

यह किताब जेम्स एलन ने लिखी है| लेखक बताता है आप जो सोचते हैं, आप पुरे दिन में जो विचार अपने दिमाग में लाते है वैसे ही आप का व्यवहार होता है|

यदि आप हमेशा नकारात्मक विचार से भरे रहेंगे तो आपका व्यवहार और हाव भाव भी नकारात्मक ही होंगे|

इसलिए आप अपने आपको पॉजिटिव सोच से भरिये और अपने व्यक्तित्व में निखार लाइए|

इस किताब में कुछ ट्रिक्स और तरीके बताये गए हैं जिससे आप अपने आपको सकारात्मकता की और ले जा सकते हैं|

16. लोक व्यवहार (How to win Friends and Influence People) – डेल कार्नेगी

दोस्तो, सफलता हमेशा नेटवर्क पर निर्भर करती है| हम पैसा हमेशा दूसरों से कमाते हैं यदि हम उन्हें अपने व्यवहार से प्रभावित कर पायें तो सफल हो सकते हैं|

इस किताब में डेल कार्नेगी ने यदि बताया है की समाज में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कैसे किया जाए|

यह किताब आज के परिपेक्ष्य में बहुत जरुरी है और लोगों को प्रभावित करने की कला आपको आनी चाहिए अन्यथा आप जीवन की दोड में पीछे रह सकते हैं|

17. शक्तिमान वर्तमान (The Power of Now) – Eckhart Tolle

इस किताब के लेखक एकहार्ट तोल्स हैं| लेखक ने इस किताब से बताने की कोशिश की है जीवन वर्तमान में है| भूतकाल में जो कुछ हो गया है उसे बदला नहीं जा सकता है और भविष्य अभी आया नहीं क्या होगा किसी को पता नहीं|

लेकिन वर्तमान तुम्हारे हाथ में है इसे आप जी भरकर जी सकते हो| वर्तमान में दुखी होने जैसा कुछ नहीं वह यह तो अभी घट ही रहा है|

18. आत्मा के लिए अमृत (Chicken Soup for the Soul)

यह पुस्तक जैक कैनफील्ड और मार्क विक्टर हैन्सन ने लिखी है| यह इंग्लिश किताब चिकन सूप फॉर थे सोल का हिंदी रूपांतरण हैं|

यह किताब 101 कहानियों का संकलन है| जिसमें छोटी छोटी कहानियों के माध्यम से आपको प्रेरणा और सकारात्मकता लाने के लिए प्रेरित करती है|

यह किताब जीवंत सी दिखाई देती है| लेखक कहता है जीवन को पूर्ण रूप से जियो|

19. मेरा चीज किसने हटाया (Who Moved My Cheese)

इस किताब के लेखक डॉ स्पेंसर जॉन्सन हैं| यह पुस्तक काफी छोटी है|

इस पुस्तक में यह बताया गया है की परिवर्तन संसार का नियम है इसे हमें स्वीकार करना होगा| आपने अपने जीवन में अनुभव किया होगा, समय समय पर समाज, व्यवसाय और नौकरियों और टेक्नोलॉजी में परिवर्तन की वजह से हमारे सामाजिक और आर्थिक जीवन में भी फर्क आ जाता है|

हम अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं की यह मेरे साथ ही क्यों हो रहा है| लेकिन यह तो प्रकृति का नियम है परिवर्तन तो होगा ही|

यह किताब सिखाती है जीवन में हर एक परिवर्तन के साथ अपने आपको भी बदलें और खुबसूरत जीवन का आनंद लें|

20. शिखर पर मिलेंगे (See You at the Top)

इस पुस्तक में यह बताया गया है की हमारी सोच ही हमारी सफलता का कारण है और असफलता का भी| यदि हम हमेशा ही नाकाम सोच, दोषपूर्ण नजरिया रखेंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी|

सफलता पाने के लिए हमें अपने अपने विचारों को सकारात्मकता की और मोड़ना होगा|

इस किताब में बताया गया है की अपने ऊपर गर्व करो, हीन भावना से ग्रसित मन कभी भी कोई बेहतर कार्य नहीं कर पाता है|

21. सबसे मुश्किल काम सबसे पहले (Eat that Frog)

यह किताब ब्रायन ट्रेसी ने लिखी है| देखिये जितने भी असफल व्यक्ति हैं उसका प्रमुख कारण महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा नहीं करना है|

ऐसा न करने से समय निकल जाता है और कोई आपसे ज्यादा मेहनत करके आगे निकल जाता है|

लेखक एक उदाहरण देकर बताता है की अगर आप सुबह सुबह एक जिन्दा मेंडक निगल लें इससे ज्यादा बुरा पुरे दिन में आपके साथ कुछ नहीं होने वाला है|

इसलिए आपके जितने भी मुश्किल कार्य हैं उन्हें सबसे पहले निपटा लें टालमटोल न करें|

समय पर अपने जरुरी कार्य पूर्ण कर लेना ही सफलता की कुंजी है|

22. आपके अवचेतन मन की शक्ति (The Power of Your Subconsous Mind)

यह पुस्तक डॉ जोसेफ मर्फी ने लिखी है और इसका हिंदी अनुवाद मंजुला डोभाल ने किया है| यह पुस्तक सही में एक चमत्कारिक पुस्तक है|

इस बुक में सफलता का रास्ता बड़ा ही आसन बताया है| लेखक कहता है, जो आप दिन भर में सोचते हो करते हो वो आपके अवचेतन मन में पत्थर पर लकीर की तरह लिख जाता है|

फिर आप वैसा ही व्यवहार करते हो जैसा आपके अवचेतन मन में स्टोर हो गया|

यदि आप पुरे दिन नकारात्मक बाते करोगे तो आपको नकारात्मक परिणाम ही मिलने वाले हैं|

लेखक यह भी बताता है की अपने अवचेतन मन को कैसे सकारात्मक करें| यह जानने के लिए आपको यह बुक अवश्य ही पढ़ लेनी चाहिए|

23. वन मिनट मेनेजर (The One Minute Manager)

इस किताब के लेखक केन ब्लैंचर्ड और स्पेंसर जॉनसन हैं| लेखक कहता है, यदि आप अपने बारे में अच्छा सोचते हैं तो आप जीवन को भी बेहतर बना पायेंगे|

यह एक बेहतर सामाजिक जीवन कैसे जीये इसके बारे में लेखक ने विस्तार से बताया हुआ है|

24. सीक्रेट ऑफ़ द मिलियनेयर माइंड (Secrets of the Millionaire Mind)

यह पुस्तक टी हार्व एकर ने लिखी है| जैसा की नाम से ही पता लग रहा है लेखक ने इस बुक में खुलासा करने की कोशिश की है की करोडपति लोग कैसे सोचते हैं|

दौलत कमाने का सीक्रेट क्या है| आपको किस तरह की सोच अपने अन्दर विकसित करनी होगी यदि आप पैसा कमाना चाहते हैं तो|

इस किताब में लेखक ने अपने अनुभव और कुछ किस्से कहानियों के माध्यम से किताब को बहुत रोचक बनाने की कोशिश की है|

लेखक कहता है एक गरीब और एक आमिर आदमी में केवल सोच फर्क है| आप अपनी सोच में परिवर्तन लाइए और आमिर बन जाइए|

25. बैबिलोन का सबसे आमिर आदमी (The Richest Man in Banylon)

यह पुस्तक जॉर्ज एस क्लासन ने लिखी है| इस किताब के कवर पर लिखा भी हुआ है| आर्थिक सफलता के शास्वत रहस्य|

नाम थोडा अटपटा है, लेकिन इसमें लेखक बताता है पैसा कमाने के तरीके बड़े आसान हैं लेकिन हम थोड़ी सी कोशिश नहीं करते हैं और मन ही मन पैसा कमाना बड़ा मुश्किल मान लेते हैं|

इस कित्ताब से आपको जरुर प्रेरणा मिलेगे और पता चलेगा की पैसा कमाना कितना आसान है|

26. अपने भीतर छुपे लीडर को कैसे जगाएं (Developing the leader within you)

यह किताब जॉन सी मैक्सवेल ने लिखी है| इस किताब में लीडरशिप के गुण सिखाये गए हैं| इसमें कित्ताब की माने तो कोई भी लीडर बन सकता है|

हम सबसे अन्दर एक छुपा लीडर है जिसे केवल निखारने की जरुरत है|

लेखक कहता है, की एक लीडर इसलिए लीडर नहीं है की वह शक्तिशाली है| बल्कि इसलिए एक लीडर है क्योंकि उसके अन्दर दूसरों को शसक्त बनाने की कला है|

यदि आप मैनेजमेंट की जॉब में है और एक टीम हैंडल कर रहे हैं तो आप यह कित्ताब अवश्य पढ़ें|

आशा करते हिं आपको हमारे द्वारा दी गई प्रेरणादायक किताबों का बहुमूल्य संग्रह (top motivational books list in hindi) पसंद आया होगा

अगर आपको हमारी कोशिश से कुछ लाभ हुआ हो तो इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अवश्य शेयर करें|

यह भी पढ़ें:-

सफलता पर सुविचार और कथन

Share your love
Anurag Pathak
Anurag Pathak

इनका नाम अनुराग पाठक है| इन्होने बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया हुआ है| वर्तमान में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं| अपने मूल विषय के अलावा धर्म, राजनीती, इतिहास और अन्य विषयों में रूचि है| इसी तरह के विषयों पर लिखने के लिए viralfactsindia.com की शुरुआत की और यह प्रयास लगातार जारी है और हिंदी पाठकों के लिए सटीक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे

Articles: 553

One comment

  1. ये सब बहुत ही अच्छी किताबे है। इन किताबों के बारे में आपने बढ़िया करके बताया है। में एक बार इन किताबो जरूर पडूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *