दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कोनसा है और कहाँ पाया जाता है | which is the largest (biggest) animal on earth in Hindi
दोस्तो, इस प्रथ्वी पर हजारों तरह के जीव जंतु रहते हैं| जानवरों की कई जातियां तो अब विलुप्त भी हो गई हैं| जिनमे डायनासोर करीब करोड़ों साल पहले विलुप्त हो चुके हैं| लेकिन अब भी कई नए समुद्री जीवों की खोज होती रहती है|
आज तक प्रथ्वी पर मोजूद जानवरों की प्रजातियों की गिना नहीं जा सका है| वैसे सब कुछ अनुमान है| अब भी आये दिन नए समुद्री जीवों की खोज होती रहती है|
आज हम चर्चा करेंगे इस समय प्रथ्वी पर आकार के हिसाब से सबसे बड़ा जानवर कोनसा है|
प्रथ्वी पर पाए जाने वाले जानवर मुख्यतः या तो जमीन पर रहते हैं या पानी में|
आज हम प्रथ्वी पर मोजूद सबसे बड़े जानवर की बात तो करेंगे ही और यह भी बताएँगे की यह कहाँ पाया जाता है|
विश्व का सबसे बड़ा जानवर और कहाँ पाया जाता है|
दोस्तो पुरे संसार में सबसे बड़ा जानवर व्हेल मछली है और समुद्र में पायी जाती है|
ब्लू व्हेल की लम्बाई करीब 110 फीट और वजन करीब 200 टन तक हो सकता है| इसकी उम्र करीब 80 – 90 साल तक होती है|
व्हेल कोई मछली नहीं है| यह एक स्तनधारी जानवर है| व्हेल के मछलियों की तरह गिल्स नहीं होते हैं| इसको सांस लेने के लिए सतह पर आना होता है| इसके माथे पर 2 नथूने होते हैं उनकी की सहायता से पानी की सतह पर ऊपर आकर यह सांस लेती है|